Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सगे रिश्ते के साढू ने 29 क्विंटल तिली चोरी कर हुआ फरार

छतरपुर सिविल लाइन थाना के अंतर्गत देरी रोड के रहने वाले लक्षमन साहू ने अपने मकान को किराए पर पवन साहू तनय हीरालाल साहू एवं श्रीमती दुर्गा साहू को देरी रोड स्थित मकान दिया था। उस मकान पर लक्षमन साहू की 29 क्विंटल तिली रखी हुई थी।

महंगाई के विरोध में प्रदेश बंद जन-जन का आन्दोलन है: कांगे्रस

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार 20 फरवरी, 2021 को आधे दिन (दोपहर 2 बजे तक) का प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है। 

एक साल में कार्यकर्ताओं ने मेहनत से दिलाए परिणामः विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री कहते है कि चुनौतियों को अवसर में बदलना है और हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उपचुनाव के समय कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा का संगठन हमारा टारगेट है। भाजपा कैडरबेस्ड संगठन है और सारी चुनौतियों का समाधान हमारा कार्यकर्ता बहुत ताकत के साथ करता है। भाजपा की शक्ति बूथ का कार्यकर्ता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में यह दिखा दिया कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है। बीते एक साल में हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से परिणाम दिलाए हैं और इसी आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेण्डर व महंगाई के विरोध में कमल नाथ का बंद का आव्हान

मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम नागरिकों को होने वाली घोर आर्थिक परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए मूल्य वृद्धि के विरोध स्वरूप एवं आम नागरिकों के आक्रोश को केंद्र एवं राज्य शासन तक पहुंचाने हेतु 20 फरवरी को प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद करने का आव्हान किया है।

आठ मार्च को शुरू होंगी प्रदेश के सात सौ थानों में ‘’उर्जा महिला हेल्‍प डेस्‍क’’

प्रदेश में म‍हिला अपराधों की रोकथाम के लिए सात सौ महिला हेल्‍प डेस्‍क की स्‍थापना की जाएगी। नई व्‍यवस्‍था को लेकर डीजीपी विवेक जौहरी ने आज मैदानी अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्‍यम से चर्चा की। जानकारी के अनुसार इस डेस्‍क का गठन तीन श्रेणियों में होगा। जिन थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों की संख्‍या अधिक होगी, वहाँ अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं।

मातृ-पितृ पूजन दिवस पर कोरोना वारियर्स डॉ. रचना का सम्मान

मातृ-पितृ पूजन दिवस के मौके पर अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की इकाई आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब की डायरेक्टर अर्चना भरत चौरसिया के निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना वारियर्स डॉ. रचना चौरसिया का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया।

प्रधान आरक्षक राजेन्द्र चौधरी का पैसा लेते वीडियो हुआ वायरल

मैंहर उप जेल में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र चौधरी का पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ. जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आये परिजन से पैसो की मांग की थी. बंदी तक जरूरत का सामान पहुचाने एव मुलाकात के नाम पर हो रही जेल में वसूली।

BJP के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ समर्थकों समेत गिरफ्तार

भोपाल में हुक्का बार में आज समर्थकों समेत तोड़ फोड़ करने का मामला, घटना भोपाल के किलोल पार्क के पास जंकयार्ट कैफे अंगीठा की है। जहां दर्जनों की संख्या में हाथों में डंडे और क्रिकेट बैट लेकर कार्यकर्ता हुक्का लाउंज में पहुंचे और तोड़फोड़ की। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने का मामला।

जो सीखा उसे जमीन पर उतारें, वक्ताओं ने किया विधायकों से आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की पहचान ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की रही है, इस पहचान को बनाए रखने के लिए काम करें। अंत्योदय हमारा लक्ष्य है और सुशासन हमारा मंत्र है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप सभी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जो कुछ भी सीखा है, उसे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जमीन पर उतारें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ पहुंच सके, यह सुनिश्चित करें। यह आह्वान दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में वक्ताओं ने पार्टी के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से किया। समापन सत्र को प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया एवं सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

प्रबुद्ध नागरिक भी ट्रैफिक वार्डन के रूप में आगे आएं – सिंधिया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये हमें नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनाना होगा। केवल शासन और प्रशासन के माध्यम से ही नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये ट्रैफिक वार्डन शहर के प्रमुख लोगों को बनाया जाए। ट्रैफिक वार्डन के रूप में मैं स्वयं भी शामिल रहूँगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today