Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सभी संभाग मुख्यालयों में बनाये जायेंगे अत्याधुनिक आरटीओ भवन : राजपूत

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज कोकता, भोपाल में अत्याधुनिक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नवीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में परिवहन यानों की बढ़ती संख्या एवं उसके सुव्यवस्थित संचालन के लिये नये एवं वृहद परिवहन परिसर की अत्यधिक आवश्यकता थी। नये आरटीओ परिसर में ड्रायवर ट्रेनिंग सेंटर, ऑटोमेटेड ड्रायविंग सेंटर और वाहन फिटनेस सेंटर का निर्माण किया गया है। इन सेंटर में ड्रायविंग टेस्ट के पश्चात प्राप्तांक के आधार पर ही लायसेंस जारी किये जायेंगे।

राज्यपाल ने ऐसा भाषण पढ़ना पड़ा जो मीडिया के लिए है ,प्रदेश के लिए नहीं: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहा कि हम संसदीय परंपराओं का आदर करते हैं , उसका सम्मान करते है ,हम बीजेपी की नकल नहीं करना चाहते हैं ,जो कोई परंपरा ,कोई सिद्धांत का पालन नहीं करती है ,इसीलिए हमने तय किया था कि हम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करवाएंगे और यही हमारी सोच है ,यही हमारी दृष्टि है।

इंदौर-भोपाल में तत्काल मास्क हुआ अनिवार्य

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार फिर अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। कोरोना के संबंध में लगातार सतर्कता जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में तत्काल मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

सांची विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं डॉ नीरजा ए गुप्ता

मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल ने डॉ. नीरजा ए. गुप्ता को सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। म.प्र राजभवन से जारी आदेश में उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 4 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने की दिनांक तक की गई है। डॉ. नीरजा गुप्ता वर्तमान में गुजरात अहमदाबाद के खानपुर स्थित भारतीय विद्या भवन के आर.ए पी जी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रोफेसर व प्राचार्य हैं।

कथक नृत्य से मेरे होने का अहसास मिला: दीपक महाराज

देश एवं विदेशों में कथक नृत्य की प्रस्तुतियों के पुरोधा और नामचीन हस्तियों में शुमार दीपक महाराज ने कहा कि देश में जो बड़े नृत्य उत्सव आयोजित किए जाते हैं उनमें खजुराहो नृत्य समारोह भी शामिल है। खजुराहो नृत्य आयोजन का स्तर बहुत ऊंचा है। खजुराहो आकर प्रस्तुति देना और प्रतिभा का सम्मान दिखाना हर कलाकार की तमन्ना होती है। यहां आकर उन्हें न सिर्फ मंच मिला अपितु उन्हें अत्याधिक प्रसन्नता भी मिली है।

3 मार्च को युवक कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।आज से प्रारंभ बजट सत्र को लेकर इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज राज्यपाल जी का अभिभाषण हुआ ,उसमें जनहित के मुद्दों का भाव था ,ना महिलाओं पर अत्याचार पर बात थी ,न किसानों की दुर्दशा पर बात थी ,ना रोजगार पर बात थी लेकिन इसके माध्यम से गुमराह करने की कोशिश की गई।कई बार प्रधानमंत्री का नाम इसमें लिया गया।

इंदौर के डीएनएस अस्पताल में लिफ्ट के गिरने की घटना, कमलनाथ सहित सभी नेता सुरक्षित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज इंदौर के डीएनएस अस्पताल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल की तबीयत देखने जाते के समय लिफ्ट के गिर जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही व चूक ,इसकी जांच हो और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

अध्यक्ष पद की गरिमा को देखते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की इंदौर में मीडिया से चर्चा: -विधानसभा अध्यक्ष के लिए हमेशा से परंपरा रही है कि अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है।पिछली बार जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी , भाजपा ने इस परंपरा के विपरीत अपना उम्मीदवार खड़ा किया।तब हमने उनसे आख़री मिनट तक कहा था कि आप इन परंपराओं को समाप्त मत करें लेकिन उन्होंने परंपराओं को नहीं माना लेकिन उन्होंने जब नहीं माना तो हमने मतदान करवाया , जब उन्होंने इस परंपरा का निर्वहन नहीं किया ,तब हमने यह निर्णय लिया कि अब हम उपाध्यक्ष के लिए भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे ,हमें मजबूर होकर उपाध्यक्ष का भी उम्मीदवार खड़ा करना पड़ा।

महाराष्ट्र में एक बार फिर पूर्ण लोक डाउन के आसार

महाराष्ट्र में कोरोना से हुई 35 मोत के बाद। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सख्त नजर आए। महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों को सभा व रैली निकालने प्रतिबंध के साथ आठ दिन की चेतावनी दी। अगर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने में किसी ने भी लापरवाही की तो आठ दिन बाद फिर से महाराष्ट्र में पूर्ण लोक डाउन लगाया जाएगा।

अब किसी भी सार्वजनिक समारोह में भोजन नहीं करूंगा: गोविंद राजपूत

सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के आवास पर वसंत पंचमी के मौके पर आयोजित भोज का फोटों सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मंत्री गोविंद राजपूत को धक्का लगा। मैंने अपनी अंतरात्मा से निर्णय लिया हूँ कि एक साल तक अब किसी भी सार्वजनिक समारोह में भोजन नहीं करूंगा. विधायक दल की बैठक में जाऊंगा लेकिन वहां भी भोजन नहीं करूंगा

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today