विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भोपाल में पानी का बिल 50 रुपए, संपत्ति कर आधा, फ्री वाई-फाई

नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विभा पटेल ने सोमवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने धूलमुक्त भोपाल, भूल मुक्त नगर निगम के नारे के साथ भोपाल के हराभरा सुनियोजित विकास का वादा किया है। शहर में फ्री-वाईफाई सुविधा, गरीबों के घर (ईडब्ल्यूएस) का पानी का बिल 50 रुपए महीना। घर का संपत्ति कर और पानी का बिल आधा करने के साथ बुजुर्गों को संपत्ति कर में छूट देने का भी ऐलान किया है।

नशे को न जिन्दगी को हा – आयुक्त ई.रमेश कुमार

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रविवार को सामाजिक न्याय विभाग एवं सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी, भोपाल द्वारा आयोजित नशे को न जिन्दगी को हा कार्निवाल रैली को आयुक्त, सामाजिक न्याय विभाग ई. रमेश कुमार ने गुब्बारे छोड़ कर रवाना किया।

मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी खिताब जीता, रणजी चैंपियन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश ने इतिहास रच दिया. 2022 रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता. बता दें कि मध्य प्रदेश की टीम 1954-55 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है. ऐसे में उसने 67 साल का सूखा खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया.

रिश्वत लेते पकड़ाया प्रधान आरक्षक

साइबर सेल के प्रधान आरक्षक प्रवीण चौहान को झूठे मामले में हॉस्टल संचालक को फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। प्रवीण चौहान शास्त्री नगर के बगीचे में रिश्वत लेने हुंचा था।

संबल से गरीबों के नाम क्यों काटे, जवाब दें कमलनाथ-दिग्विजय: शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोल रहे थे कि कांग्रेस में जिनके टिकट काटे, वो मैंने कोटें हैं। दिग्विजय सिंह तुम कांग्रेस के टिकट काटों या बांटों हमें इससे मतलब नहीं है। ये बताओं की जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो संबल योजना के नाम क्यों कांटे? दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने गरीबों की जिंदगी क्यों काटी? यह सवाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजगढ़ और गुना जनसभा में कांग्रेस नेताओं से पूछे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राजगढ़, गुना और ग्वालियर चुनाव प्रचार पर थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संबल योजना में नाम काटे थे, वो एक-एक नाम जोड़े जाएंगे। 

कोलारवासियों की समस्याएं अब मेरी समस्याएं: विभा पटेल

महापौर पद की  प्रत्याशी विभा पटेल ने सर्वधर्म  इलाके में किया धुआंधार जनसंपर्क मिला जनसहयोग भोपाल l कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और भोपाल नगर निगम चुनाव में महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने आज कोलार इलाके के सर्वधर्म क्षेत्र  में धुआंधार प्रचार अभियान छेड़ा.

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें कमलनाथ : डॉ‍. केसवानी

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने जाेरदार जवाबी हमला किया है। डॉ. केसवानी ने कहा कि कमलनाथ अपनी सरकार को तो संभाल नहीं पाए। अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए विधायकों की भी सुनना पड़ती है।

CM खुद कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन, प्रकरण दर्ज हो: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के चलते पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान दिवस के पूर्व कल 27 जून, सोमवार को मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास पर निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों आयोजित का भोज निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद सत्ता का दुरूपयोग व आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं! लिहाज़ा, राज्य निर्वाचन आयोग स्वतः संज्ञान ले उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराये।

कमलनाथ जवाब दें संबल योजना क्यों बंद की थी ? : चौहान

भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी और उसका क्रियान्वयन भी किया। पिछले 15 सालों में सारी योजनाओं से मध्यप्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा था। लेकिन कुछ समय के लिए धोखे और छल कपट से मध्यप्रदेश में आयी कमलनाथ सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने सबंल योजना फिर चालू की। जिनके नाम इस योजना से कट गए है उन सभी को जोड दिया जायेगा। कमलनाथ तुमने गरीबों के नाम काटने का काम किया, लेकिन मामा जोडने का काम करता है।

हमारा उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना हैः शर्मा

भाजपा ने ऐसे व्यक्तियों को महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी बनाया है जिनकी छवि स्वच्छ है, जनता से सीधा लगाव है और निरन्तर जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। हमारा मूल उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना है,  ताकि विकास की धारा निरंतर बहती रहे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today