भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

भोपाल में बारिश के बीच रावण दहन, गीले पुतलों में देर से लगी लगी

दशहरा पर्व में रावण दहन के भोपाल में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए लेकिन बारिश की वजह से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले पानी में गीले हो गए। इस कारण उनमें आग लगने में कई प्रयास किए गए और तब कहीं जाकर रावण दहन कार्यक्रम पूर्ण हो सके।

मुंबई में दशहरा पर शिंदे-उद्धव हुंकार, शिंदे को कहा कटप्पा तो पलटवार में कहा वह स्वाभिमानी था

मुंबई में दशहरा पर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच असली शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे विचारधारा को लेकर हुंकार भरी गई। दोनों ने शक्ति प्रदर्शन किया और हजारों लोगों की भीड़ के बीच इन नेताओं ने एक-दूसरे को गलत साबित करने के लिए बालासाहेब ठाकरे के नाम का उपयोग किया गया। उद्धव ठाकरे ने शिंदे को कटप्पा कहा तो शिंदे ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि बाहुवली का कटप्पा स्वाभिमानी था।

जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन में हादसा, नदी में बहे लोग, आठ की मौत

नवरात्रि के बाद दुर्गा विसर्जन के दौरान पश्चिम बंगाल में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें जलपाईगुड़ी में नदी में अचानक लहरों में उफान आने से कई लोग बह गए। आठ लोगों की मौत की खबर है औऱ कई लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया, अधिकारियों ने पूजे संचार उपकरण-शस्त्र

विजयादशमी के मौके पर पुलिस ने शस्त्रों, संचार उपकरणों और वाहनों की पूजन किए। भोपाल जिले की पुलिस लाइन तो दूरसंचार मुख्यालय में अधिकारियों ने पूजन किया।

मध्य भारत में मैनिट में TechnoSearch’ 22 आठ-नौ अक्टूबर को, पंजीकरण शुरू

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल आठ अक्टूबर और नौ अक्टूबर को वार्षिक तकनीकी उत्सव, TechnoSearch’ 22 की मेजबानी करेगा। यह दो दिवसीय उत्सव होगा जिसमें विभिन्न सम्मेलनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल छोला दशहरा मैदान पर जलेगा 61 फुट ऊंचा रावण, 25 झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा इस साल छोला दशहरा मैदान पर 61 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व पर पुराने शहर के मुख्य आकर्षण चल समारोह रहता है जिसमें इस बार 25 झांकियां शामिल की जा रही हैं।

वर्ल्ड कप के पहले भारत को इंदौर में हार मिली, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच जीता श्रृंखला हारी

टी20 वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया में होने जा रहा है जिसके पहले भारत के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन-तीन मैचों की श्रृंखला अभ्यास मैचों की तरह थे जिसमें भारत ने दोनों श्रृंखला जीत ली। मगर वर्ल्ड कप के पहले आखिरी मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने इँदौर में बुरी तरह से 49 रनों से हरा दिया जिसमें उसकी गेंदबाजी कमजोरी की तरह सामने आई। इसी तरह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में अपने आपको भरोसेमंद साबित करने में कामयाब नहीं रहे।

आठ राज्यों में 115 ठिकानों पर छापे, एफबीआई-इंटरपोल,कनाडा-आस्ट्रेलियाई पुलिस का भी सहयोग

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफबीआई, इंटरपोल तथा कनाडा-आस्ट्रेलियाई पुलिस के सहयोग से देश में ऑपरेशन चक्र चलाया जा रहा है। इसमें आज देशभर के आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 115 ठिकानों पर छापे मारी की गई। इसमें सोलह लोगों की गिरफ्तारी के साथ 1.8 करोड़ रुपए नकद राशि और डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

नर्मदा के नाभि स्थल नेमावर में होगी प्रदक्षिणा की संस्कृति पर शोध संगोष्ठी

जनजा‍तीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी भोपाल द्वारा नर्मदा के नाभि स्थल पर स्थित ग्राम नेमावर जिला देवास में ‘प्रदक्षिणा की संस्कृति’   विषय पर एक शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है । यह संगोष्ठी   8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगी ।

सट्टेबाजी के विज्ञापनों पर केंद्र सरकार सख्त, एडवाइजरी जारी

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन और डिजिटल मीडिया पर चलाए जाने वाले सट्टेबाजी पर सख्ती दिखाई है। इस तरह के विज्ञापनों के लिए मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि विदेशी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म समाचारों का उपयोग सरोगेट उत्पाद के रूप में कर रहे हैं। खबरों की आड़ में सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today