BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

‘जयस’ पर आदिवासी कांग्रेस MLA का विरोध शुरू, कमलनाथ के साथ बैठक में मरकाम, हनी, ग्रेवाल ने उठाया मुद्दा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में हुई बैठक में विधायकों ने जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) की बढ़ती राजनीतिक दखलअंदाजी का विरोध किया गया। इसकी शुरुआत पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने किया। पढ़िये रिपोर्ट।

सीधी पेशाबकांड-इंदौर में मारपीट के बाद आदिवासी लड़कियों से अश्लीलता, अब डिप्टी कलेक्टर पर आरोप

मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के सीधी पेशाबकांड-इंदौर मारपीट की घटना के बाद झाबुआ में अनुसूचित जनजाति हॉस्टल की छात्राओं के साथ अश्लीलता का एक मामला सामने आया है। इस बार कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि एक नौकरशाह डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर ये आरोप लगे हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट और देखिये एफआईआर जिसमें घटना का ब्योरा भी है।

माधुरी बेन के बाद खंडवा में तीन वन अपराधियों के खिलाफ भी जिला बदर

वन मंत्री विजय शाह के मौखिक निर्देश के बाद खंडवा और बुरहानपुर जिला प्रशासन ने जंगलों में अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने लगा है. बुरहानपुर में माधुरी बेन के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के बाद खंडवा जिला प्रशासन ने तीन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है.

जिला दंडाधिकारी खंडवा ने शुक्रवार को आदेश पारित कर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 5 (ख) के तहत भार सिंह पिता नरसिंह, खना पिता नान सिंह और सुभाष पिता रूप सिंह को 6 महीने के लिए पूर्व निमाड़ खंडवा एवं उसके आसपास के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर खरगोन देवास बैतूल हरदा एवं इंदौर की सीमा से निष्कासित किया है. यह तीनों ही वन अपराधी ग्राम डेहरिया तहसील खंडवा के निवासी है. इनके खिलाफ वन क्षेत्रों में वृक्षों की अवैध कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण करने के अपराध दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को खंडवा वन मंडल के गुड़ी वन परिक्षेत्र की सरमेश्वर बीट में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया. अतिक्रमणकारियों द्वारा पथराव शुरू करने से वन अमले को जवाब में हवाई फायर करना पड़ा.इस घटना के बाद वन अमले को उल्टे पैर लौटना पड़ा. वन भूमि पर पेड़ों की कटाई फसल नवाड़ बोने से अतिक्रमणकारियों को रोकने के लिए वन विभाग की कोशिशों के बाद भी जंगल तेजी से कट रहा है। अतिक्रमणकारी बेखौफ अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं.

15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र कल से, महाकाल लोक की आंधी, सतपुड़ा भवन की आग, सीधी का पेशाबकांड गूंजेगा

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का मंगलवार से आखिरी सत्र शुरू होने जा रहा है जिसमें आंधी में महाकाल लोक के सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं के गिरने, सतपुड़ा भवन की आग में जले सरकारी रिकॉर्ड और सीधी में आदिवासी को पेशाब पिलाए जाने की गूंज सुनाई देगी। कांग्रेस ने आखिरी सत्र के लिए रणनीति तैयार कर ली है और कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर आक्रामक तरीके से सरकार को घेरने पर चर्चा की है। पढ़िये रिपोर्ट।

MP मेडिकल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार का जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी, मानव अधिकार का एक्शन

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल के खिलाफ राज्य मानव अधिकार आयोग ने जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्हें 2021 के एक मामले में अब तक जवाब नहीं देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

भोपाल शहर में तेंदुआ, गुफा मंदिर के पास से रेस्क्यू कर वन विहार भेजा गया

वन्यप्राणी शहर में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं और आज भोपाल शहर में एक तेंदुआ घुस गया। इसे सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। उसे वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है। पढ़िये एक रिपोर्ट।

लाड़ली बहनों को दूसरे महीने मिले 1000 रुपए, CM ने कहा कांग्रेस ने 50 साल तक बहनों को सम्मान नहीं दिया

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना में दूसरे महीने फिर सवा करोड़ युवतियों व महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपए पहुंचे। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में राशि को ट्रांसफर किया और कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों में महिलाओं का सम्मान नहीं किया। अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। देखिये और पढ़िये रिपोर्ट।

श्रावण माह के पहले सोमवार को प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, पालकी में विराजे भगवान

उज्जैन में प्रज्ञा का हाल जानने के लिए आज श्रावण माह के पहले सोमवार को महाकाल पालकी में विराजमान होकर भ्रमण पर निकले। महाकाल की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के पहले उनकी कलेक्टर और एसपी सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और फिर महाकाल शहर के भ्रमण पर निकले। देखिये और पढ़िये महाकाल की पहली सवारी की रिपोर्ट।

पेशाबकांड मोड़ पर मोड़ः पीड़ित अब बोला वीडियो में वह नहीं, पूर्व मंत्री मेहदेले पैर धोने को बता रहीं नौटंकी

सीधी का पेशाबकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पहले आरोपी भाजपा का नहीं होना बताया, फिर सीएम ने पैर धोए तो पीड़ित ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को माफी दी और अब वही वीडियो में उसके होने से कर रहा इनकार। वहीं, भाजपा की महिला नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पैर धोने को नौटंकी बताती नजरआईं लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्विटर पर की गई पोस्ट हटा ली गई। पढ़िये इस मामले में पूरी रिपोर्ट।

नया सत्रः सहायक प्राध्यापकों की भर्ती नहीं पठन-पाठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले अतिथि विद्वानों के भरोसे

कॉलेजों का जुलाई की पहली तारीख से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती अधर में लटकी है। भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सेट परीक्षा की वजह से सहायक प्राध्यापक भर्ती को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो जिन अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेजों की पढ़ाई टिकी है उन्होंने भी नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब विद्यार्थियों के एडमिशन के बाद उनकी पढ़ाई का कैलेंडर गड़बड़ाने की संभावना है। पढ़िये इस पर आधारित रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today