इंदौर के एमबी खालसा कालेज तथा एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शीर्षक “गृहणियों के वेतनमान का निर्धारण एक पहल“ विषय पर विचार बौद्धिक चर्चा की गई। कार्यक्रम में ओलंपियन साक्षी मालिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ को दिया उन्होंने कहा कि मेरे ओलम्पिक और अवार्ड में मेरी माँ का बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम का उद्देश्य गृहणियों के अमूल्य योगदान और समाज में उनके आर्थिक मूल्य को पहचानने की आवश्यकता पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम में डॉक्टर ममता चंद्रशेखर प्राचार्य श्री अटल बिहारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर, सुश्री साधना भंडारी सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री वर्षा बंसल गुप्ता, उच्च न्यायालय, अधिवक्ता इंदौर और डॉक्टर अनन्या मिश्र लेखिका एवं शिक्षाविद सहित प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं ने भाग लिया। सभी अतिथि महिला अधिकारों और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित कार्यकर्ता है। चर्चा में घरेलू श्रम के आर्थिक मूल्यांकन नीतिगत ढांचे और भारत में ग्रहणियों की भूमिका के बारे में सामाजिक अवधारणाओं जैसे प्रमुख पहलुओं पर संबोधित किया गया।
गृहिणियों का सम्मान-सहभागिता वेतनमान से कई गुना ज्यादा
डॉ ममता चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में कहा कि गृहिणियों का सम्मान और उनकी सहभागिता उनके वेतनमान से कई गुना ज्यादा है| चर्चा में श्रीमती साधना भंडारी ने गृहिणियों के गृह स्वामी होने से उनके सामाजिक प्रभुत्व पर होने वाले प्रकाश को नजर में लाया। कार्यक्रम में दो अन्य मिश्र ने सरल कहानियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में अपनी बात रखी तो वर्षा गुप्ता ने ग्रहणियों के आर्थिक शोषण पर अपनी बात को पटल पर स्थापित किया। सभी वक्ताओं ने गृहणियों के दयानंदन पराक्रम और सफल कार्य निर्वहन पर चर्चा की तथा उनका आभार माना। कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए ओलंपियन रेसलर साक्षी मलिक तथा टीम की उपस्थिति बहुत अच्छे से दर्ज की गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक, अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर जी, अन्य विभिन्न देशों के कुश्ती खिलाड़ी प्रोग्राम में शिरकत की। अतिथियों का स्वागत एम बी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह जी छाबड़ा, सरदार रणवीर सिंह जी छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन इंदौर के प्रख्यात संस्कृति कर्मी श्री संजय पटेल ने अपने विशिष्ट विचारवान शैली में किया। कार्यक्रम के रूपरेखा बताते हुए एम् बी खालसा एजुकेशन कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी पाराशर ने अपने विचार प्रकट किये।
डॉ. दरवेश भंडारी प्राचार्य एमबी खालसा लॉ कॉलेज, डॉ मीनाक्षी पाराशर प्राचार्य एमबी खालसा इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजुकेशन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । अंत में एम बी खालसा एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आभार डॉ रेणु सोनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड तथा नेपाल से पधारी जूनियर महिला पहलवान भी सम्मिलित हुई।