विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भाजपा की पहली सूची जारी तो कांग्रेस में दिल्ली से आए नेता भोपाल में बैठ कर टटोल रहे प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियों में अब साफ अंतर दिखाई देने लगा है। भाजपा के मुख्य सूत्रधार भोपाल में दौरे कर नब्ज टटोलकर दिल्ली में बैठकें कर फैसले ले रहे हैं तो कांग्रेस में हाईकमान दौरे तो कर रहा है लेकिन प्रत्याशी चयन को लेकर जिनको जिम्मेदारी दी है वे दिल्ली से आकर भोपाल में बैठ कर प्रत्याशियों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की नब्ज टटोल रहे हैं। पार्टी के प्रदेश के नेताओं की वरिष्ठता के आगे यहां आने वाले दिल्ली के नेताओं का कद बौना साबित होने से चुनाव की तैयारियों में टकराव के हालात नजर आ रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने बदला प्रदेश प्रभारी, जेपी अग्रवाल हटाए गए सुरजेवाला नए प्रभारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं लेकिन कांग्रेस ने अचानक प्रदेश प्रभारी महासचिव जयप्रकाश को हटा दिया है। अब नए प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला होंगे। कांग्रेस में इस बदलाव के उलट भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन करना शुरू कर दिया है और आज 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, भोपाल की दो हारी सीटें भी शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा ने बाजी मारते हुए 39 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है। इसमें भोपाल की दो हारी हुई सीटों भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य के लिए ध्रुवनारायण सिंह के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में कांग्रेस से 2020 में भाजपा में आए नेताओं में अंदल सिंह कंसाना का एकमात्र नाम अभी है। पढ़िये रिपोर्ट।

स्वतंत्रता दिवस परेड में सुखद संयोगः पिता-पुत्री ने कराया सीएम को परेड निरीक्षण

पिता-पुत्री ने सीएम को कराया परेड का निरीक्षण। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री को पिता और उनकी बेटी ने जीप में एकसाथ सवार होकर परेड का निरीक्षण कराया हो।

रायसेन में मंत्रीजी को स्वतंत्रता दिवस परेड कार्यक्रम में चक्कर आए, इलाज के लिए भोपाल रवाना

भोपाल के पड़ोसी जिले रायसेन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी को चक्कर आ गए। उन्हें कार्यक्रम के बीच से ही अस्पताल ले जाया गया और वहां से इलाज के लिए भोपाल रवाना कर दिया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

स्वतंत्रता दिवस पर MP सरकार के संकल्पः हर परिवार को छत, भू-आवासीय अधिकार योजना व CM जन आवास योजना का ऐलान

मध्य प्रदेश में रहने वाले हर परिवार को छत देने का आज संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालपरेड मैदान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकार के संकल्प का ऐलान किया और अपनी सरकारों के क्रांतिकारी फैसलों के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने अपनी सरकार की 2030 तक के लक्ष्य को भी गिनाया। पढ़िये रिपोर्ट।

रतलाम पुलिस में लिंग परिवर्तन पर फैसलाः एक महिला आरक्षक कम, पुरुष आरक्षक बढ़ा

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस में आज से एक महिला सिपाही की संख्या कम हो गई है तो एक पुरुष आरक्षक बढ़ गया है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि एक महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन करने की राज्य शासन ने अनुमति दे दी है। आज से महिला सिपाही को पुरुष आरक्षक माने जाने के आदेश जारी किए गए। पढ़िये रिपोर्ट।

अवैध कटाई में लिप्त बीट गार्ड का 15 अगस्त को सम्मान, उड़नदस्ते ने पकड़ा था पेड़ों की ठूंठ नष्ट करते

बैतूल में अवैध कटाई में जिस बीट गार्ड को लिप्त पाया गया था, उसे 15 अगस्त को कलेक्टर के हाथों सम्मानित कराया जा रहा है। बीट गार्ड को राजस्थान के लकड़ी माफिया के माध्यम से सागौन की अवैध कटाई कराने के बाद ठूंठों को नष्ट करते हुए सीसीएफ द्वारा भेजे गए उड़नदस्ते ने पकड़ा था लेकिन उस समय भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हुए दूसरे बीट के गार्ड को निलंबित कर दिया गया था। अब उसे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने से वनकर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है। पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के शव को शव वाहन नहीं मिला, लापरवाही की सुर्खियां बनीं तो ‘रेड कारपेट’ पर विदाई

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार के छतरपुर में निधन के बाद उनके पुत्र व परिजनों को शव को अपने गृह ग्राम महाराजपुर ले जाने के लिए जिला प्रशासन से शव वाहन तक नहीं मिला। पूर्व मंत्री के शव को एक प्रायवेट शव वाहन में किराया चुकाकर घर ले जाना पड़ा। प्रशासन की इस लापरवाही पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिजनों के दुख को बांटने का अवश्य प्रयास किया। पढ़िये रिपोर्ट।

मऊगंज जिले को गठन के पहले दिन ही तीन घंटे में दो कलेक्टर मिले, पहले सोनिया फिर अजय श्रीवास्तव बने

मध्य प्रदेश के 53वें जिले मऊगंज को गठन के बाद पहले दिन कलेक्टर के रूप में दो अधिकारियों के आदेश मिले। पहले राज्य शासन ने सोनिया मीना को कलेक्टर बनाया तो तीन घंटे बाद ही उनकी कलेक्टरी का आदेश वापस लेकर अजय श्रीवास्तव को जिला कलेक्टर बनाने के आदेश हुए। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today