RAJAY SABHA की अप्रैल में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटें जून 2026 में रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। कांग्रेस के More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ में बनाया समन्वयक, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को कमान सौंपी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक समय अपने सबसे सशक्त कार्यक्षेत्र सहकारिता को फिर हाथ में लेने की कोशिश की है। पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश समन्वयक बनाकर उसे सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी पीसीसी के महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को सौंपी है। द्विवेदी को सहकारिता का अच्छा अनुभव है।

UPSC में कलेक्ट्रेट के बाबू, किसान, पत्रकार, वकील-नेताजी के बच्चों ने बाजी मारी, जानें कौन है ये प्रतिभावान

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का आज परिणाम घोषित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के कई प्रतिभावान बच्चों का सिलेक्शन हुआ। इसमें कलेक्ट्रेट के एक बाबू, किसान के बेटे, वकील-पत्रकार और नेता के बच्चों ने स्थान पाया है। जानिये एमपी के किन बच्चों का सिलेक्शन हुआ जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया।

कूनो में भारतीय चीतों में से एक की मौत, ज्वाला के तीन भारतीय शावक बचे

दक्षिण अफ्रीका-नामीबिया से आए चीतों में से तीन चीतों की मौत के बाद उनके द्वारा भारतीय जमीन पर जिन चार शावकों को जन्म दिया गया था, उनमें से एक बच्चे की आज मौत हो गई। पीसीसीएफ वन्य प्राणी जेएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि यह बच्चा जन्म के बाद से ही कमजोर था। काफी समय के बाद भी उसकी कमजोरी दूर नहीं हुई और आज उसकी मौत हो गई।

विधानसभा चुनाव 2023ः मालवा की 43 सीटें, भाजपा 29 पर 25 साल से भारी, चार क्लीनस्विप वाली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले हमने आपके सामने अब तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, नर्मदापुरम-भोपाल, निमाड़ की 187 सीटों का पिछले पांच चुनाव के आधार पर विश्लेषण पेश किया और उसी कड़ी में मालवा की 43 सीटों का एनालिसिस दे रहे हैं। हालांकि पांच चुनाव के आधार पर भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई देता है क्योंकि उसने यहां की 29 सीटों पर तीन या इससे ज्यादा जीत हासिल कर रखी है तो उसकी तुलना में कांग्रेस के पास ऐसी 10 सीटें ही हैं। पढ़िये हमारे विश्लेषणात्मक रिपोर्ट।

पीएम सुनिधि योजना के हितग्राहियों को परेशानी, ग्वालियर के बैंक में नगर निगम की गांधीगिरी

प्रधानमंत्री सुनिधि योजना जिसमें गरीबों को स्ट्रीट वेंडर्स ,पथ कर विक्रेता , फेरी वालों को रुपए 10000, 20000 ,50000 का बिना ब्याज का ऋण दिया जाता है लेकिन ग्वालियर में इस ऋण को पाने में पात्र हितग्राहियों को बैंक में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में नगर निगम को जानकारी लगी तो अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता व निगम के सभापति मनोज तोमर ने बैंक में गांधीगिरी से हितग्राहियों के पक्ष में धरना दिया। वहां सफाई के लिए पोंछा लगाया। इस गांधीगिरी के बाद बैंक ने हितग्राहियों को ऋण राशि के चैक प्रदान किए। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव 2023ः निमाड़ से सत्ता का रास्ता खुलता राजनीतिक दलों का, बागी बनते मुसीबत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पिछले पांच असेम्बली इलेक्शन के विश्लेषण में हमने अब तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के 164 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में बताया है और आज हम बता रहे हैं मध्य प्रदेश के निमाड़ वाले 23 विधानसभा सीटों के बारे में। खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी और बुरहापुर जिलों में फैले पूर्वी व पश्चिमी निमाड़ के इन विधानसभा सीटों पर भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के लिए बागी मुसीबत बनते रहे हैं। वैसे यहां की 15 या इससे ज्यादा सीटें जिस राजनीतिक दल के पास जाती रहीं वही मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति पहुंचा है और विधानसभा चुनाव 2023 में भी यहां भाजपा-कांग्रेस दोनों ही जोर लगा रही हैं। पढ़िये इन विधानसभा सीटों का राजनीतिक मिजाज।

महाराणा प्रताप जयंती पर सामान्य अवकाश, सोमवार को प्राकट्य दिवस मनेगा

मध्य प्रदेश सरकार ने महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सोमवार को सामान्य अवकाश की घोषणा की है। इस मौके पर भोपाल के लालपरेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती को शूरवीरों के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा और महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

विवादों में घिरे MLB प्राचार्य दीक्षित के खिलाफ बनी जांच कमेटी की ऐसी जांच, पदस्थापना बदली के बिना आरोपी के सामने गवाहों के बयान

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपियों को संरक्षण देने का निलंबित पूर्व ओएसडी संजय जैन के बाद दूसरा मामला भोपाल शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश दीक्षित का सामने आया है। दीक्षित के खिलाफ शासन ने जो जांच कमेटी बनाई, उसकी जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि उसने तीन दिन पहले जांच शुरू की तो गवाहों के बयान लिए। बयान आरोपी दीक्षित के कक्ष में हुए क्योंकि उनका शासन ने जांच दौरान तबादला तक नहीं किया और गवाहों से सवाल-जवाब दीक्षित के सामने ही हुए जिससे जांच पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पढ़िये सवालों के दायरे में आई जांच पर रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव 2023ः राजधानी से जुड़े पांच जिलों में अब तक पांच चुनाव में BJP भारी तो कांग्रेस कमजोर रही, पासा पलटने के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल अधिकृत रूप से भले ही नहीं बजा है लेकिन भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अब तक हमने आपको ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल और नर्मदापुरम क्षेत्र की 139 विधानसभा क्षेत्रों के पिछले पांच चुनावों के आकलन के आधार पर 2023 के हालातों से रूबरू कराया है। आज राजधानी भोपाल से सटे पांच जिलों की 25 विधानसभा सीटों का विश्लेषण बता रहे हैं जिसमें भाजपा लगभग आधी सीटों पर चार या पांच लगातार जीतकर भारी साबित रही है तो कांग्रेस उसके मुकाबले कमजोर दिखाई दी है। मगर विधानसभा चुनाव 2023 में पासा पलटने के आसार नजर आ रहे हैं। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव 2023ः नर्मदापुरम BJP का गढ़, पचौरी की अपनों को उतारने की कवायद

विधानसभा चुनाव 2023 में होशंगाबाद को नर्मदापुरम नाम देने वाली भाजपा के लिए यहां के तीन जिलों की 11 सीटों पर अपना वर्चस्व जमाने में कामयाबी मिलती रही है क्योंकि यहां कांग्रेस के पास बड़े नेता के रूप में हजारीलाल रघुवंशी के अलावा कोई दूसरा नाम सामने नहीं आ सका है। अभी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी यहां अपने गणित के मुताबिक टिकट दिलाने की कवायद में जुटे हैं जो होशंगाबाद जिले की कुछ सीटों पर नजर आ रही है। जानिये क्या है यहां राजनीति का गणित।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today