Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। More »

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल More »

PMKVY में MP में 7 साल में 23 करोड़ का घोटाला, उमंग सिंगार ने CAG की रिपोर्ट के आधार पर लगाया आरोप

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानी पीएमकेवीवाय में युवाओं को प्रशिक्षित करने के नाम पर 9200 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है जिसमें से मध्य प्रदेश में पौने पांच लाख More »

मऊगंज जिले को गठन के पहले दिन ही तीन घंटे में दो कलेक्टर मिले, पहले सोनिया फिर अजय श्रीवास्तव बने

मध्य प्रदेश के 53वें जिले मऊगंज को गठन के बाद पहले दिन कलेक्टर के रूप में दो अधिकारियों के आदेश मिले। पहले राज्य शासन ने सोनिया मीना को कलेक्टर बनाया तो तीन घंटे बाद ही उनकी कलेक्टरी का आदेश वापस लेकर अजय श्रीवास्तव को जिला कलेक्टर बनाने के आदेश हुए। पढ़िये रिपोर्ट।

22 दिन से लापता दक्षिण अफ्रीकी चीता निरवा आखिरकार मिला, कूनो नेशनल पार्क के धोरट रेंज में केप्चर

विदेशी चीता निरवा के 22 दिन से लापता रहने के बाद उसका पता लगने पर वन विभाग ने राह की सांस ली। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में रविवार को यह खबर आई तो हैरान-परेशान वन विभाग के चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अफसर और विभाग के अन्य कर्मचारियों की जान में जान आई। दक्षिण अफ्रीका की निरवा 22 दिन से लापता थी और रविवार को सुबह 10 बजे कूनो राष्ट्रीय उद्यान के धोरट परिक्षेत्र से स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उसे कैप्चर किया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

विंध्य में रीवा को छोटा कर मऊगंज जिला बना, तीन तहसीलों के साथ जिले की शुरुआत

मध्य प्रदेश में विंध्य के 12 तहसीलों वाले रीवा जिले का आकार छोटा करते हुए राज्य शासन ने तीन तहसीलों का मऊगंज जिला बनाने के आदेश जारी किए। पिछले साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वहां स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी और हाल ही में लाड़ली बहना दिवस 10 अगस्त को अपनी उस घोषणा को वहां याद करते हुए सभा में इसके आदेश जल्द करने की बात दोहराई थी। पढ़िये रिपोर्ट।

किशोरी संप्रेक्षण गृह में रहस्यमय घटना, 11 बच्चियां बेसुध, जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के किशोरी संप्रेक्षण गृह में एक रहस्यमय घटना सामने आई है। 11 किशोरी शनिवार की रात बेहोश हो गईं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए रखा गया। पूरे मामले से मीडिया को अभी दूर रखा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

50 % कमीशन पत्र, प्रियंका से लेकर कमलनाथ, अरुण यादव के आरोपों पर BJP आक्रामक, क्राइम ब्रांच पहुंचे नेता

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच शतरंज का खेल तेज होता जा रहा है। कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश की सरकार को 50 फीसदी कमीशन की सरकार के आरोपों में घेरने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने कथित लघु एवंं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के पत्र के आधार पर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जिसमें प्रियंका वाड्रा से लेकर कमलनाथ, अरुण यादव और तमाम नेताओं ने ट्विटर पर मध्य प्रदेश सरकार को 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार कहा। मगर आज इस मुद्दे पर भाजपा ने आज पलटवार करते हुए संघ व शिकायतकर्ता को फर्जी बताते हुए प्रियंका-कमलनाथ, यादव सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत कर दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

मोदी 2024 में तीसरी बार PM बनने के प्रति आश्वास्त, कहा डेढ़ साल बाद संत रविदास स्मारक लोकार्पण करने जरूर आएंगे

सागर में संत रविदास स्मारक और कला संग्रहालय के भूमिपूजन पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संत रविदास के आशीर्वाद से वे डेढ़ साल बाद इसके लोकार्पण कार्यक्रम में जरूर आएंगे। मोदी ने इस मौके पर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया। पढ़िये रिपोर्ट।

विंध्य में नेताओं के कद काटने की राजनीति, कांग्रेस ही नहीं भाजपा भी आगे

मध्य प्रदेश के विंध्य में नेताओं के कद बढ़ने पर उनके समकक्ष दूसरे नेताओं को खड़ा करने की राजनीति काफी समय से चली आ रही है। इस बार कांग्रेस के साथ भाजपा में इसका टारगेट दो प्रमुख नेता बनते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में अजय सिंह का घटनाक्रम तो सामने आ चुका है लेकिन भाजपा में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के समकक्ष उनके राजनीतिक विरोधी को खड़ा किया जा रहा है। यह शुक्रवार को हुए एक घटनाक्रम से साफ होता दिखाई दे रहा है। पढ़िये विंध्य की राजनीति के इस घटनाक्रम पर एक रिपोर्ट।

संत रविदास मंदिर का आज पीएम करेंगे भूमिपूजन, 11 एकड़ के परिसर में मदिर-कला संग्रहालय बनेगा

संत रविदास का मध्य प्रदेश के सागर में 11 एकड़ क्षेत्र में भव्य मंदिर बनाए जाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमिपूजन करने आ रहे हैं। संत रविदास के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर में कला संग्रहालय, इंटरप्रिटेशन म्यूजियम, लायब्रेरी, संगत हॉल, कुंड, भक्त निवास, फूडकोर्ट जैसे स्थानों का निर्माण किया जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

PM ने कहा संत रविदास की विरासत संजोने-संवारने का अवसर मिला, सागर आने के पहले मोदी का बयान

संत रविदास के सागर में बनने वाले मंदिर और स्मारक के भूमिपूजन करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि संत रविदास की विरासत को संजोने व संवारने का अवसर मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संत रविदास के मंदिर निर्माण कार्यक्रम के भूमिपूजन में सागर में लोगों को आमंत्रित किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस को विंध्य में जोर का झटका, पूर्व विधायक अभय-नीलम मिश्रा दंपत्ति भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश के विंध्य में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2018 में जिस तरह झटका लगा था, वह इस बार चुनाव के पहले मिला है। आज रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अभय मिश्रा और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीलम के साथ जिला व जनपद पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। पांच साल पहले कांग्रेस ज्वाइन के बाद हुई थी गिरफ्तारी, नीलम मिश्रा ने भी पति की गिरफ्तारी के विरोध में अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ विधानसभा में सदन के भीतर धरना दिया था। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today