शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

बैतूल के कुटंगा में सागौन की अवैध कटाई, सीसीएफ की छापे में 10 घरों में मिली लकड़ी

मध्य प्रदेश के वन विभाग के मैदानी अमले पर सवाल खड़ा करने वाला एक ताजा उदाहरण बैतूल में सागौन की अवैध कटाई का सामने आया है। यहां कुटंगा गांव के 10 परिवार वालों ने अवैध रूप से काटकर 109 नग सागौन की लकड़ी घर में छिपाई ली थी जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीसीएफ ने सर्च वारंट लिया लेकिन क्षेत्र के डीएफओ को इस कार्रवाई से उस समय तक दूर रखा गया जब कार्रवाई पूरी नहीं हो गई।

ट्रेन में छेड़छाड़ में फंस चुके माननीय ने अब नए साल के जश्न में पिस्टल, पुलिस एक्शन में

विधायक या सांसद बनने के बाद माननीयों का व्यवहार एकदम आम आदमी से अलग हो जाता है। कुछ महीने पहले ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ मामले में फंस चुके कांग्रेस के एक विधायक ने इस बार नए साल के जश्न में मंच पर एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के डॉन फिल्म के गाने पर पिस्टल निकाली और लहराते हुए उनके ही अंदाज में हवा में लहराने लगे। मगर उनके इस कृत्य पर सरकार एक्शन में आ गई है और पुलिस को एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी जिन पर थी उन्होंने ही काट डाले पेड़, वन बल प्रमुख की पत्नी पर 190000 का जुर्माना

जिन लोगों के वन लगाने की जिम्मेदारी होती है वही जब सालों पुराने पेड़ों को उजाड़ने लगे तो इस पर्यावरण का क्या होगा यह भोपाल में देखने को मिल. मध्यप्रदेश के वन विभाग के वन बल प्रमुख आरके गुप्ता की पत्नी कीर्ति गुप्ता ने होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 38 पेड़ों को नगर निगम से बिना अनुमति के रातों-रात काट दिए। यही नहीं, पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। नगर निगम ने पेड़ कटवाने के अपराध में श्रीमती कीर्ति गुप्ता के खिलाफ 190000 का जुर्माना ठोका है।

MP के 16 IPS हो जाएंगे इस साल विदा, तीन DG तो छह ADG सीनियर पद होंगे रिक्त

मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 में 16 आईपीएस का रिटायरमेंट होगा जिसमें महानिदेशक स्तर के तीन और छह अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति है। कैडर के पैरामिड में ऊपर असंतुलन की स्थिति इस साल कुछ बैलेंस बन सकता है। महानिदेशक स्तर पर 1989 बैच और एडीजी के लिए 1999 को पूरा मौका मिलने के बाद प्रमोशन में इनके अगले बैच की शुरूआत हो सकती है।

छतरपुर पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों-महिलाओं के लिए थाने में आकर्षक चित्रकारी

पुलिस थाने में जाने में आम आदमी कतराता है। उसे थाना परिसर में प्रवेश में ही अज्ञात भय का अहसास होने लगता है और इसे दूर करने के लिए छतरपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। आकर्षक चित्रकारी कर बच्चों और महिलाओं को थाने में प्रवेश के पहले सुखद अनुभूति का अहसास कराने का यह प्रयास किया गया है।

मंत्री बनने के बाद जमीन छोड़ने वाले MLA संकट में, BJP-कांग्रेस को तलाशने होंगे नए चेहरे

मध्य प्रदेश में अब दस महीने का वक्त विधानसभा चुनाव का बचा है लेकिन अभी भी भाजपा-कांग्रेस में मौजूदा विधायकों में से ज्यादातर ऊहापोह की स्थिति में है क्योंकि ऐसे एमएलए ने विधायक बनने या मंत्री बनने के बाद जमीन छोड़ दी थी। ऐसे लोग या तो क्षेत्र में होने के बाद भी अपने लोगों से ही घिरे रहे या फिर क्षेत्र के विकास की तरफ उन्होंने वैसा ध्यान नहीं दिया जिसकी लोगों को उनसे उम्मीद थी। यही वजह से आज शिवराज मंत्रिमंडल के 40 फीसदी तो कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे 60 फीसदी विधायक आज चुनाव हो जाएं तो उनकी हार को सुनिश्चित माना जा रहा है।

रिश्वतखोरों के हौंसले, लोकायुक्त पुलिस ने दो को पकड़ा तो उमरिया में BJP मंडल अध्यक्ष धान तुलाई में हो गया शिकार

रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिश्वतखोर नेताओं को भी नहीं बख्श रहे हैं। भोपाल से सटे रायसेन जिले में एक सरपंच के बेटे को पंचायत सचिव नहीं होने पर रोजगार सहायक को प्रभार दिलाने के बदले 20 हजार रुपए देने पड़े तो उमरिया जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को धान तुलाई में पल्लेदार को चार हजार रुपए अलग से देना पड़े। सरपंच के बेटे ने तो लोकायुक्त से जिला पंचायत सीईओ कार्यालय के लिपिक को पकड़वाया दिया लेकिन पल्लेदार की कलेक्टर द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, ग्वालियर में जहां नगर निगम के दो कर्मचारियों ने एक व्यक्ति से मकान के नामांतरण के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी तो उसे रंगेहाथों पकड़ा गया।

दागदार IAS अधिकारी भटनागर, मंत्रालय की लापरवाही, CM की घोषणा के बाद अवकाश पर नहीं लिया तुरंत फैसला

दो महीने पहले मास्टर प्लान से छेड़छाड़ और भूमि उपयोग परिवर्तन के मामले में फंसे आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर के मामले में एकबार फिर राज्य मंत्रालय की लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद यहां पहुंचे अवकाश के आवेदन पर फैसला लेने में दो दिन लगा दिए और संभागीय कमिश्नर से समन्वय भी नहीं बनाया। हालात यह बन गए कि निवाड़ी जिले के कलेक्टर के लिए दो दिन में दो प्रभारी के आदेश जारी हो गए।

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने भारत जोड़ो यात्रा और विपक्ष में होने पर भी 42 विधायकों की कमजोर स्थिति पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस नेतृत्व से ज्यादातर विधायकों की कमजोर स्थिति पर जवाब की अपेक्षा की है. लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विपक्ष में होने तथा भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी 17 पूर्व मंत्री और 37 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कमजोर स्थिति में है.

IAS तरुण भटनागर पर लोकायुक्त पुलिस में FIR के बाद कार्रवाई नहीं हुआ था सम्मान, अब वही CM के आदेश को दिखा गए ठेंगा

बुधवार को निवाड़ी में जिस कलेक्टर तरुण भटनागर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से हटाने का ऐलान किया, यह वही 2012 बैच के युवा आईएएस अधिकारी हैं जिनके खिलाफ दो महीने पहले लोकायुक्त पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई थी। मगर तब राज्य शासन ने उन्हें जिले से तो हटाया नहीं था बल्कि 15 दिन बाद उनका राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में दस लाख रुपए के सम्मान से नवाजा था। भोपाल में सीएम चौहान ने उन्हें सम्मानित किया था। जिस अधिकारी को राज्य शासन ने एफआईआऱ के बाद भी जिले से नहीं हटाया, वह सीएम के ऐलान के बाद कार्यमुक्त होने का इंतजार किए बिना अवकाश पर गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today