BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने एशिया हिंदुत्व महाद्वीप बने, गोली-बम-बारुद पर नहीं सिद्धांत से

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चार लाख हिंदुओं को गाजर-मूली की तरह जिस तरह मार दिया गया। हमें दर्द है अपने पूर्वजों के मारे जाने का। इसलिए एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बने लेकिन यह लाठी-गोली-बम या बारुद के बल पर नहीं बनेगा बल्कि सिंद्धांत के बल पर बने। पहले भारत और फिर नेपाल, भूटान से एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बनेगा।

अंडर ट्रांसफर बुरहानपुर DFO के सामने जंगल के अतिक्रमणकारियों का आत्मसमर्पण, सात गिरफ्तार

बुरहानपुर के अंडर ट्रांसफर डीएफओ अनुपम शर्मा के सामने जंगल काटने वाले करीब सवा सौ अतिक्रमणकारियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। इन लोगों ने शपथ भी ली कि वे अब जंगल नहीं काटेंगे और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को जंगल काटने देंगे। इनके अलावा वन विभाग की टीम ने निमसेठी जंगल कटाई करने वाले सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लू के प्रकोप से कैसे बचें, जन सामान्य और उनसे जुड़े सरकारी महकमें को एडवायजरी जारी

मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी में तापमान ज्यादा बढ़ने और लू का प्रकोप होने की आशंका ज्यादा है। इसलिए गृह विभाग ने आम नागरिकों और सरकारी विभागों के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है। इसमें जहां आम नागरिकों को लू की चपेट में आने के लक्ष्ण और उसके प्राथमिक इलाज के बारे में बताया गया है तो सरकारी विभागों को लू के प्रकोप से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में सचेत किया गया है। हमारे साथ आईए गृह विभाग की एडवायजरी में आपके लिए क्या है सलाह।

दिग्विजय को क्या है आशंका? भगवान और महाकाल से ऐसी प्रार्थना कर अपनी चिंता जताई!

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस एक तरफ जहां अपनी पार्टी की सरकार बनने का पूरा दंभ भर रही है तो उसके नेता अभी भी इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं 2020 की तरह और कोई बड़ा नेता बगावत नहीं कर दे। उज्जैन में आज पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भगवान और महाकाल से ऐसी ही कुछ प्रार्थना की है। पढ़िये आखिर क्या कह गए दिग्विजय इस बार।

वर्दी में बेजुबान पक्षियों की चिंता, सकोरों में पानी भर कर प्यास बुझा रहे ये

कहते हैं कि वर्दी की गर्मी से व्यक्ति अपने आपको अलग ही महसूस करता है और कई वर्दीधारी अपने आपको आम आदमी से ऊपर समझते हैं। मगर भारतीय पुलिस सेवा का एक अधिकारी काफी संवेदनशील दिखा और उसने अपने प्रभार के नए जिले में पहुंचकर ऐसा कुछ किया जो उनके अधीनस्थों के लिए राह बना। जानिये कौन है।

IRCTC वेबसाइट से रिजर्वेशन की अवैध बिक्री, MP सहित 12 स्थानों पर CBI छापे

भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की बेवसाइट के माध्यम से रिजर्वेशन की ई-टिकटों की अवैध बिक्री का मामला सामने आने पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में करीब 12 स्थानों पर एकसाथ छापे मारे हैं।

जंगल बचाने वाले अफसर को हटाए जाने से वनकर्मी खिलाफत में उतरे, वापसी का आंदोलन

बुरहानपुर के जंगलों पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से अड़कर कार्रवाई कराने वाले आईएफएस अधिकारी अनुपम शर्मा को हटाए जाने के बाद अब जिले के वन कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वनकर्मी डीएफओ को हटाए जाने से बेहद खफा हैं और उन्होंने जंगल बचाने वाले अपने अधिकारी की वापसी के लिए सरकार के तबादला आदेश के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए हैं। जानिये इन वनकर्मियों ने अपने अफसर के लिए जो रास्ता अपनाया।

MP कैडर के अनुराग जैन को सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी, सवाल एमपी CS को फिर मिलेगा एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारियां दी हैं और इसमें सबसे अहम अनुराग जैन की है जिनके मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने की पिछले साल से अटकलें चल रही हैं। उन्हें भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब यह संभावना है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एकबार फिर छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया जाएगा। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

नरोत्तम मिश्रा को BSP का भय, दलितों को BSP नेताओं से सावधान रहने के लिए यह सवाल छोड़ा…

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अब दलित वोटों के बहुजन समाज पार्टी की तरफ जाने का डर सताने लगा है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने इस वर्ग के लोगों को बसपा नेताओं से सावधान रहने के लिए एक सवाल छोड़ा जो उन नेताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सुनिये गृह मंत्री मिश्रा ने अपने डर को दलित वोटरों को बताए बिना क्या राजनीतिक दांव खेला।

कर्मचारियों का प्रदेशभर में प्रथम चरण में मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे, अब 29 को भोपाल में धरना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारी सरकार पर दबाव बनाने और चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को अपनी शक्ति दिखाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज पहले चरण में कर्मचारियों के पांच संगठनों ने प्रदेशभर में संयुक्त रूप से पेंशन व कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे गए और अगले चरण में 29 अप्रैल को भोपाल में धरना दिया जाएगा। जानिये कर्मचारियों की क्या हैं मांगें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today