BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

टीकमगढ़ में माफिया के मददगार बने वनकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं, असंतोष

टीकमगढ़ वन मंडल में माफिया और वन कर्मियों सांठगांठ से अवैध उत्खनन और अतिक्रमण लगातार हो रहे हैं. विभाग के आला अफसर मौन है. अवैध कारोबारियों की मदद करने वाले एसडीओ से लेकर वनपाल तक की शिकायतें सालों से विजिलेंस शाखा में कार्रवाई के लिए लंबित है. वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गंभीर आरोप होते हुए भी कार्यवाही नहीं होने के कारण अवैध कारोबार का सिलसिला जारी है.

शहडोल में ग्रामीण तेंदुए के शावकों से खेलते रहे, रात को मां एक बच्चा ले गई दो बच्चे अभी भी गांव में

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से सटे गांव नंदना में एक मादा तेंदुए ने तीन शावकों को जन्म दिया और रात को कहीं चली गई तो शनिवार को ग्रामीणों ने इन बच्चों को देख लिया। शनिवार को दिनभर ग्रामीण इन बच्चों के साथ खेलते रहे लेकिन जैसे ही वन विभाग को खबर लगी तो वनकर्मी उनकी निगरानी के लिए पहुंच गए। रात में तेंदुआ मां अपने एक बच्चे को अपने साथ ले गई लेकिन अभी भी वनकर्मियों की निगरानी में वहीं हैं।

MP के आरके शुक्ला की तरह सरकार बदलते ही कर्नाटक के प्रवीण सूद बने CBI डायरेक्टर, जानें घटनाक्रम कैसे समान

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के डायरेक्टर के रूप में एकबार फिर वह अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है जो किसी राज्य का डीजीपी रहा और चुनाव में सरकार बदलते ही उसे सीबीआई प्रमुख की कुर्सी पर बैठाया जा रहा हो। इसके पहले 2018 में भी मध्य प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी को राज्य के विधानसभा चुनाव में सरकार बदलते ही पद से हटा दिया गया था और कुछ दिन में ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में उन्हें नियुक्ति दे दी गई थी। इस तरह के घटनाक्रम के अलावा कुछ अन्य समानताएं सीबीआई डायरेक्टर नियुक्ति के दौरान देखी गईं, जिन्हें इस रिपोर्ट में आपसे साझा कर रहे हैं।

कर्नाटक परिणामों का मध्य प्रदेश पर असर, कांग्रेस हमलावर तो भाजपा सहमी-सहमी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 60 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज करने से मध्य प्रदेश की राजनीति पर सीधा असर दिखाई दिया है। कांग्रेस जहां चुनाव रुझान के बाद से ही हमलावर नजर आई तो भाजपा सांप सूंघने जैसी स्थिति में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर पार्टी का कार्यकर्ता मुखर हो गया है। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

झारखंड, हिमाचल के बाद उमंग को कर्नाटक की जिम्मेदारी मिली, चुनावी जीतों ने बढ़ाया कद

मध्य प्रदेश के तेजतर्रार कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को पार्टी ने झारखंड-हिमाचल प्रदेश के बाद जिस तरह कर्नाटक के लिए भरोसा जताया था, वे उन उम्मीदों पर खरे उतरे। झारखंड और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह उन्होंने चुनावी रणनीति से अपने जिम्मेदारी वाली विधानसभाओं में काम किया, वही कर्नाटक में किया और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया। सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में साबित हुए सिंघार का कद कर्नाटक में सरकार बनने से बढ़ा है।

वनकर्मी भी नक्सलवादी घटना में मृत होने पर शहीद कहलाएंगे, मिलेगी 15 लाख राशि

मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारियों को अब नक्सलवादी घटना में मृत्यु हो जाने पर शहीद का दर्जा दिया जाएगा। यही नहीं शहीद होने वाले वनकर्मी के परिवार को उस परिस्थिति में 15 लाख रुपए की राशि देने की तैयारी चल रही है। यह विचार वन मंत्री विजय शाह के साथ कर्मचारी संगठनों की चर्चा के दौरान सामने आने पर मंत्री ने विभाग प्रमुख अपर सचिव जेएन कांसोटिया को निर्देश भी दे दिए हैं। पढ़िये और किन मुद्दों पर मंत्री ने अपने एसीएस को दिए निर्देश।

बजरंग दल प्रमुख प्रवीण तोगड़िया का BJP पर हमला, ‘बजरंगवली’ भी कर्नाटक में भाजपा को नहीं बचा पाए

कर्नाटक में भाजपा की हार को लेकर अब बजरंग दल ने भी भाजपा पर हमला बोला है। बजरंग दल प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भाजपा को बजरंगवली भी नहीं बचा पाए क्योंकि जनता महंगाई और अन्य समस्याओं से परेशान है। भाजपा को अब इन मुद्दों की तरफ गंभीरता से सोचना चाहिए। द केरला स्टोरी जैसी फिल्मों का निर्माण बंद होना चाहिए।

फर्जी दस्तावेजों से शेयर हड़पे, CBI ने कंपनी के डायरेक्टर, उनके बेटे सहित तीन को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के एक कंपनी के डायरेक्टर और उनके बेटे सहित तीन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक शिकायतकर्ता के शेयरों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़प लिया था और अदालत ने सीबीआई को यह मामला सौंपा था जिसमें एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

विंध्य में कांग्रेस के विपरीत ध्रुव एक मंच पर, ‘गुपचुप’ चर्चा की तस्वीरें वायरल

मध्य प्रदेश में एक समय विंध्य में कांग्रेस के दो दिग्गजों अर्जुनसिंह और श्रीनिवास तिवारी के कारण पार्टी का वर्चस्व था लेकिन करीब दो दशक से यहां कांग्रेस के लिए सूखा जैसा है। इसकी वजह से दोनों दिग्गजों के निधन के बाद वहां अजय सिंह-कमलेश्वर पटेल दो नए ध्रुव बने जो विपरीत दिशाओं में चलते रहे जिसका खामियाजा कांग्रेस को चुनाव में भुगतना पड़ता रहा है। मगर आज विंध्य के इन दो विपरीत ध्रुवों के बीच जो व्यवहार क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने देखा, उससे अब पार्टी के अच्छे परफार्मेंस की आस बांधी जा सकती है। पढ़िये क्या है इन नेताओं का बदला व्यवहार।

13 साल में सात करोड़ संपत्ति अर्जित करने वाली सब इंजीनियर हेमा की सेवा समाप्त, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की सब इंजीनियर हेमा मीना की आज सेवा समाप्ति के आदेश जारी हो गए। हेमा के खिलाफ गुरुवार को लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने कार्रवाई की थी जिसमें उसके यहां प्रारंभिक तौर पर करीब सात करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करना पाया गया जो पूरे सेवाकाल में उसे मिले वेतन से करीब ढाई सौ गुना ज्यादा संपत्ति पाई गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today