मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

RTI एक्टिविस्ट के नाम स्कूलों की मान्यता समाप्त करने से बचाने शिक्षा विभाग की महिला अधिकारी ने मांगी दस लाख रिश्वत

अशोक नगर और इंदौर के दो स्कूलों के संचालक के स्कूल की आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा जिला शिक्षा केंद्र इंदौर की जिला समन्वयक कार्यालय से जानकारी मांगी गई जिसके नाम पर कार्यालय की प्रमुख महिला अधिकारी ने स्कूल संचालक से दस लाख रुपए की रिश्वत मांगी। महिला अधिकारी को लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पढ़िये रिपोर्ट।

विजयपुर और बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की अधिसूचना जारी

श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

CM मोहन यादव, BKP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सक्रिय सदस्य बनाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश एवं जिला सदस्यता टोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई।

IIT रुड़की के हॉस्टल की मेस के खाने चूहा, वही दाल स्प्राउड्स में दी गई, वीडियो-फोटो वायरल

देश के पुराने और प्रतिष्ठित रुड़की आईआईटी के एक हॉस्टल की मेस में छात्रों के खाने में चूहा निकलने के बाद मेस में आए दिन खाने में प्लास्टिक, इल्ली, कीड़े निकलने की शिकायतों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खाने में चूहा निकलने की घटना के बाद मेस के खाने में निकलने वाले कीड़े, इल्ली, प्लास्टिस और गुरुवार को निकले चूहे की वीडयो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। गुरुवार को छात्रों ने मेस में खाना नहीं खाया और भूखे-प्सासे रहे। पढ़िये रिपोर्ट।

व्यापारियों को Ptm-Phone pay की मशीन समस्याओं की सुधारने के नाम पर धोखाधड़ी, खातों से लाखों ट्रांसफर

लेन-देन के लिए छोटे व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पीटीएम-फोन पे सिस्टम की मशीनों को सुधारने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह भोपाल में पकड़ाया है। गिरोह ने यहां एक व्यापारी के साथ मशीन सुधारने के बहाने उसके लिंक खाते से करीब सवा लाख रुपए एक क्योस्क में ट्रांसफर कर उससे नकद राशि लेकर ठगी की। अगर आपके आसपास ऐसी धोखाधड़ी की घटनाएं हो तो आप या प्रभावित व्यक्ति भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर सूचना देकर मदद भी पा सकते हैं। पढ़िये गिरोह के सदस्य कौन हैं तथा उनका वारदात का तारीका क्या रहा।

CM मेधावी योजना के बाबू रमेश हिंगोरानी के ठिकानों पर लोकायुक्त की छह टीमों के छापे, जमीन-जेवर-निवेश के दस्तावेज मिले

मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री मेधावी योजना से जुड़े एक बाबू रमेश हिंगोरानी के यहां लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की छह टीमों ने बुधवार की सुबह एकसाथ छापे मारे। रमेश के घर बेहिसाब संपत्ति के रिकॉर्ड के अलावा बेशकीमती जेवर, निवेश, आलीशान शानोशौकत की वस्तुएं व महंगी वाहनों का जखीरा मिला है जिसका मूल्यांकन लोकायुक्त पुलिस करा रही है। पढ़िये आकूत संपत्ति के सरकारी बाबू के घर लोकायुक्त पुलिस ने क्यों की कार्रवाई।

राहुल के कमलनाथ के बंगले पहुंचने से MP के बदलेंगे समीकरण, जीतू की कार्यकारिणी का रास्ता होगा साफ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में दिल्ली के एक घटनाक्रम से समीकरण बदलने के आसार चर्चा में आ गए हैं। राहुल गांधी जब अचानक कमलनाथ के दिल्ली के बंगले पर पहुंच गए और दो घंटे चर्चा की। इस घटनाक्रम से मध्य प्रदेश कांग्रेस में जीतू पटवारी अटकी कार्यकारिणी का रास्ता भी साफ होने की संभावना दिखाई दे रही है तो महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में कमलनाथ नई भूमिका में भी नजर आ सकते हैं । पढ़िये हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

BJP नेताओं-उनके पोते, बेटे, भाई की दबंगई की घटनाएं आम, भोपाल में पूर्व पार्षद की महिला अधिकारी से बदतमीजी

मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं, उनके रिश्तेदारों की दबंगई की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बेटे, भाई, पोते के बाद मंगलवार को भोपाल में एक पूर्व पार्षद ने महिला अधिकारी के साथ बदतमीजी व गाली-गलौच की गई और जेसीबी की मशीन छीनकर धमकाते हुए सरकारी अमले को बैरंग लौटा दिया। पढ़िये हमारी रिपोर्ट में, कौन हैं ये पार्षद और उनके रिश्तेदार।

दीवाली और छठ पर रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेन, भोपाल रेल मंडल से जाएंगी आठ विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा दीवाली और छठ त्योहार पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है जिनमें से आठ विशेष ट्रेनें भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी। मुंबई और पुणे से यह ट्रेनें चलेंगी जो दानापुर,आसनसोल, अगरतला, बनारस, समस्तीपुर और प्रयागराज तक जाएंगी। पढ़िये भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें कब और किन-किन स्टेशनों से गुजरेंगी।

नक्सल प्रभावित बालाघाट में हॉकफोर्स कैम्प में DGP को पहचान देना पड़ी, ट्राय जंक्शन सीमा के कैम्प में डेढ़ घंटे

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मुरकुटडोल कैम्प में अचानक पहुंचे और डेढ़ घंटे तक वहां रहे। कैम्प में प्रवेश के लिए डीजीपी को अपनी पहचान बताना पड़ी तब उन्हें प्रवेश मिल सका। पढ़िये नक्सल प्रभावित क्षेत्र और ट्राय जंक्शन कैम्प में डीजीपी ने कैसे बिताया समय।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today