मंत्री विजय शाह के सरकारी निवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रवेश द्वार पर काली स्याही फेंकी, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरेशी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सरकार के एक्शन नहीं लेने कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस More »

MLA’s और लोकतंत्र मजबूत बनाने वाले तत्‍वों का संरक्षण करे विधायिका: तोमर

जनता के विश्वास की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। यह विश्वास ही हमारी शक्ति है और यही हमारी जिम्मेदारी भी। विधायिका के सदस्यों का आचरण, सदन के भीतर और बाहर दोनों More »

MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है More »

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

मार्टिन स्कोर्सेज़ी का वेस्टर्न फिल्म बनाने का सपना पूरा, ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ के साथ प्रवेश

‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित अर्नेस्ट बर्कहार्ट (लियोनार्डो डिकैप्रियो) और मोली काइल (लिली ग्लैडस्टोन) की अप्रत्याशित प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म पश्चिम में हुए अपराध की कहानी को प्रदर्शित करती है, जो वास्तविक प्रेम को अकल्पनीय विश्वासघात के साथ जोड़ती है। इस फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और जेसी प्लेमोंस जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। एकेडमी अवॉर्ड विजेता मार्टिन स्कोर्सेज़ी द्वारा निर्देशित और उनके और एरिक रोथ द्वारा सह-लिखित, यह स्क्रीनप्ले डेविड ग्रैन की सबसे अधिक बिकने वाली किताब पर आधारित है।

विधानसभा चुनाव प्रचार में अयोध्या के राम मंदिर की एंट्री, विजयवर्गीय ने दिग्विजय-सोनिया के बहाने याद की ‘अयोध्या’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अयोध्या के राम मंदिर की एंट्री हो गई है। इंदौर एक के भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे के तंज को याद दिलाते हुए उन्हें अपनी आंटी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर जाने को कहा। कहा मंदिर जनवरी में बनकर तैयार हो रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

दशहरा त्योहार को लेकर सोनी सब कलाकारों के विचारः पुष्पा इम्पॉसिबल, वंशज, ध्रुव तारा के कलाकारों ने ऐसा कहा

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, खास तौर पर यह रावण पर भगवान राम की विजय का जश्न मनाने का समय है, और यह भारतीय समाज में सांस्कृतिक और नैतिक महत्व रखता है। सोनी सब शो के लोकप्रिय कलाकार सेट पर अपने अनुभव और बहुत कुछ बताते हुए, नवरात्रि पर अपनी आस्था को व्यक्त करते हैं।

MP विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस पहुंची, बंद कमरे में पूछताछ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और अधिसूचना जारी होने वाली है जिसके पहले कांग्रेस के एक अधिकृत प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के घर असम पुलिस पहुंची। बंद कमरे में पूछताछ हुई मगर परिवार या किसी समर्थक को पता नहीं क्या है मामला। पढ़िये रिपोर्ट।

SDM निशा बांगरे के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ होगा, इस्तीफे पर SC के आदेश पर HC में आज-कल में सुनवाई

राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे के इस्तीफे को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जल्द सुनवाई नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंची निशा को अब एक-दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से आज या कल में सुनवाई के आदेश दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

51 साल पुराने परिपत्र से उज्जैन जेल के GPF घोटाले में निकाली गई 5.66 करोड़ राशि होगी वापस

मध्य प्रदेश में कर्मचारी भविष्य निधि में से उज्जैन जेल के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कई साथियों की जीपीएफ की राशि निकालकर हजम करने के बड़े घोटाले में अब वित्त विभाग ने प्रभावित जेल कर्मचारियों के खातों में वापस राशि डालने को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पांच करोड़ 66 लाख से ज्यादा की राशि को वापस जीपीएफ एकाउंटों में डालने को स्वीकृति देकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। पढ़िये रिपोर्ट।

जंगल महकमे में मलिक-मकबूजा मद में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता, सीहोर में ही 12 करोड़ अंतर

जंगल महकमें के वन मंडलों में पदस्थ डीएफओ की लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के कारण बैतूल, हरदा और सीहोर वन मंडल के मालिक-मकबूजा में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता की संभावना है। अकेले सीहोर वन मंडल में ही विभागीय राजस्व लेखों के मिलान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12 करोड़ 27 लाख 99 हजार 81 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। सीहोर वन मंडल में इस गड़बड़ी का सिलसिला अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। इस गड़बड़ी के पकड़ में आने के बाद अब यहां पदस्थ रहे कई डीएफओ रैंक के आईएफएस अफसर जांच के घेरे में आएंगे। पीसीसीएफ मुख्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सीहोर के अलावा बैतूल और हरदा वन मंडल में भी मलिक मकबूजा लेखों में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। पढ़िये रिपोर्ट।

सोनी के ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में ‘सत्या’ का रहस्यमय किरदार निभाएंगे आमिर दलवी

अपने मनोरंजक नाटकों और प्रतिष्ठित पात्रों के लिए जाना जाने वाला, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने आगामी फिक्शन शो ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में एक उत्साही युवा लड़की ‘आर्या दबंगी’ से दर्शकों को परिचित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने पिता, जिसे वह एक सुपरकॉप मानती है, को खोजने और उनसे जुड़ने के अपने मकसद में, आर्या, अपनी वास्तविक विरासत से अनजान, वास्तव में रहस्यमय सत्या की बेटी है। एक अनैतिक गुंडा जो किसी भी तरह से अमीर बनने और सत्ता हासिल करने के अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है, सत्या क्लासिक एंटी-हीरो है। मनोरंजन जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत आमिर दलवी ने अपने करियर के दौरान लगातार अपने असाधारण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और इस शो में वह तेजतर्रार और करिश्माई सत्या की भूमिका निभाएंगे।

कपड़ों की तरह दलबदलः विंध्य के मिश्रा-त्रिपाठी भाजपा से किए गए किनारे, अब तलाश रहे नया ठिकाना

मध्य प्रदेश में नेताओं की किसी एक पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता नहीं रही और कुछ नेता तो कपड़ों की तरह अपनी पार्टियां बदलने के आदी होते जा रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के नारायण त्रिपाठी के बाद अब इस श्रृंखला में अभय मिश्रा का नाम जुड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस में उन्होंने पांच साल में तीन बार सदस्यता को बदला और अब चौथी बार वे फिर नए ठिकाने को तलाशने के लिए कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

इंडियन आइडल 14 में गेस्ट जज बनेंगी पद्मश्री कविता कृष्णामूर्ति, कुमार शानू-विशाल ददलानी के साथ बैठेंगी

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 के अंतिम 15 प्रतिभाओं की गायन प्रतिभा के सुर को परखने के लिए अब गेस्ट जज के रूप में मशहूर पार्श्व गायक पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति शो में शामिल होने वाली हैं। वे शो के जज गायक कुमार शानू व संगीतकार विशाल ददलानी के साथ प्रतिभाओं में से 15 के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। देखना नहीं भूलें हर शनिवार और रविवार को गायन का यह रियलिटी शो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today