MP में नेताओं की शामत आई, Minister के बाद Mayor नेम प्लेट पर कालिख पोती गई, गौ हत्या मामले में हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश में अब नेताओं की शामत आ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के मंत्री विजय शाह के बंगले पर कांग्रेस नेताओं के कालिख पोते जाने की घटना के बाद अब राजधानी More »

मंत्री विजय शाह के सरकारी निवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रवेश द्वार पर काली स्याही फेंकी, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरेशी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सरकार के एक्शन नहीं लेने कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस More »

MLA’s और लोकतंत्र मजबूत बनाने वाले तत्‍वों का संरक्षण करे विधायिका: तोमर

जनता के विश्वास की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। यह विश्वास ही हमारी शक्ति है और यही हमारी जिम्मेदारी भी। विधायिका के सदस्यों का आचरण, सदन के भीतर और बाहर दोनों More »

MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है More »

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

पुलिस को देख फरार बदमाश भागा,डॉक्टर ने दबोचा

उज्जैन के जिला चिकित्सालय में आज जीआरपी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार चल रहा वारंटी चीना नामक बदमाश पुलिस को देख भागने लगा. इस पर किसी काम से अस्पताल पहुंचे जीआरपी के सिविल ड्रेस पहने जवान आरोपी के पीछे भागे।

सरकारी सेवा में रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने की सिफारिश की है। अभी 62 साल रिटायरमेंट आयु सीमा है जबकि सीधी भर्ती नहीं हो रही है और हर महीने सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।

आत्म-निर्भर प्रदेश बनाने में महायज्ञ सिद्ध होगा रोजगार दिवस कार्यक्रमः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बेरोजगारी की दर सबसे कम है। हमारे प्रयास है कि धीरे-धीरे प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाया जाए। किसी भी युवा को मध्यप्रदेश की धरती पर निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं, यहाँ शिक्षा भी मिलेगी और रोजगार भी। शासन का संकल्प है कि हर माह विभिन्न कार्यक्रमों से लगभग ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने सपत्निक ने की माता विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने माँ विंध्यवासिनी से मध्यप्रदेश और देश की उन्नति, विश्व के कल्याण और हर घर-आँगन, सुख, समृद्धि, आनंद से भरे रहने और सबके मंगल की प्रार्थना की।

हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान को जन अभियान बनाना है : वैभव पवार

भारतीय जनता युवा मोर्चा 29 अगस्त को ’हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान की शुरूआत करेगा। अभियान के तहत तीन चरणों में मोर्चा के कार्यकर्ता 75 लाख पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को हरदा में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने नर्मदापुरम संभाग की बैठक में अभियान की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

हरियाणा विस की प्रत्ययायुक्त विधान समिति की स्पीकर से सौजन्य भेंट

हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति की आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ‌ विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की । इससे पूर्व विधान सभा परिसर में बैठक संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रत्ययायुक्त समिति की सभापति श्रीमती गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए समिति की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।

उर्दू अकादमी की सिलसिला श्रृंखला में शाजापुर में साहित्यिक गोष्ठी

देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर  अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का पाँचवाँ कार्यक्रम शाजापुर में 27 अगस्त को शाम 6 बजे “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक अमन जादौन के सहयोग से किया गया। 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का बाढ़ प्रभावितों से आत्मीय संवाद

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्योपुर जिले के जलालपुरा झोपड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितो से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि चंबल एवं ग्वालियर संभाग के लोग सिंधिया परिवार का हिस्सा है। उन्होने कहा कि प्राकृतिक आपदा से श्योपुर सहित ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बनें लेकिन प्रदेश की सरकार तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कंधे से कंधा मिलाकर के साथ खड़े रहें।

आवास निर्माण में न हो प्रक्रियात्मक विलम्ब: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: पन्ना जिले में संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर पन्ना से योजनाओं के क्रियान्वयन के स्तर की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियात्मक विलम्ब नहीं होना चाहिए।

इंद्रेश को नेशनल वेटरंस टेबल टेनिस में सिंगल-टीम इवेंट में स्वर्ण पदक

श्रीनगर में संपन्न २८ वीं राष्ट्रीय वेटरंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के इंद्रेश पुरोहित ने पचहत्तर प्लस वर्ग में सिंगल और टीम इवेंट के ख़िताब जीते। सिंगल्स के फ़ाइनल में पुरोहित ने मप्र के ही आरपी मालवीय को ३-१ से पराजित किया। इसके पूर्व संघर्षपूर्ण सेमीफ़ाइनल में तमिलनाडु के इंद्र राजलु को ३-१ से हराया। टीम इवेंट में पुरोहित के नेतृत्व में मप्र टीम ने फ़ाइनल में गुजरात को ३-० से पराजित किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today