मंत्री विजय शाह के सरकारी निवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रवेश द्वार पर काली स्याही फेंकी, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरेशी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सरकार के एक्शन नहीं लेने कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस More »

MLA’s और लोकतंत्र मजबूत बनाने वाले तत्‍वों का संरक्षण करे विधायिका: तोमर

जनता के विश्वास की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। यह विश्वास ही हमारी शक्ति है और यही हमारी जिम्मेदारी भी। विधायिका के सदस्यों का आचरण, सदन के भीतर और बाहर दोनों More »

MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है More »

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

एकबार फिर भोपाल में बादल बरसे, मौसम विभाग ने दिया था यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह संभागों में आज के लिए यलो अलर्ट जारी कर बारिश की चेतावनी दी थी और भोपाल में दोपहर में बादल अचानक गरजे। कुछ देर में ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

आत्महत्या रोकथाम रणनीति बनेगी, मंत्री सारंग का दावा पहला राज्य जहां ऐसी कोई नीति

मध्य प्रदेश में आत्महत्या रोकथाम रणनीति बनाई जा रही है जिस पर काम शुरू हो रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। यह बात चिकित्तास शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में दी।

हाइवे पर गाय से एक्सीडेंट की जिम्मेदारी टोलनाका एजेंसी की, पढ़िये एक एसडीएम का आदेश

हाईवे पर मवेशियों के घूमने या बैठे होने से वाहनों के अक्सर एक्सीडेंट होते हैं लेकिन इसमें अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है। मवेशी मालिक पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है लेकिन इस बार शिवपुरी के एक एसडीएम ने गाय के कारण हाइवे पर एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदारी टोलनाका एजेंसी तय कर दी है। टोलनाका एजेंसी को ऐसी गायों को गौशाल में देने के निर्देश दिए हैं औऱ 14 सितंबर तक मय फोटो के रिपोर्ट भी मांगी है।

सीएम की एक्शन मीटिंग, अफसरों ने बताया गया तीन एफआईआर कीं, 129 मीट्रिक टन खाद मिली

जबलपुर में खाद संकट पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधिकारियों को अल्टीमेटम के बाद तुरंत कार्रवाई में तीन एफआईआर दर्ज कराई गईं। दो गोदामों से 129 मीट्रिक टन यूरिया मिला और इसके बाद कार्रवाई जारी है। यह जानकारी आज सीएम द्वारा फिर अधिकारियों की एक्शन मीटिंग में सामने आई।

उज्जैन के महापौर महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ऐसे लेटे….

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल ज्योतिर्लिंग पर लोग शीश नवाते हैं, हाथों से उन्हें जलाभिषेक कराते हैं लेकिन उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल शुक्रवार को महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर लेटी हुई मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने शिवलिंग के जलहरी पर कोहनी टिकाकर लेटी मुद्रा ली तो पुजारीजी ने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि कंधे पर हाथ रख दिया। महापौर की इस मुद्रा का फोटो भी उन्होंने उतरवा लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। शनिवार को जब इसे पौने बारह बजे दिन में फिर से देखने का प्रयास किया गया तो उसे हटा दिया गया था। मगर शहर के प्रथम नागरिक का यह कृत्य हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला रहा।

दस दिन की आराधना के बाद सीएम ने झील में विसर्जित किए गणेशजी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस दिन तक गणेशजी की आराधना के बाद उनका आज विसर्जन कर दिया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार की रात को झील में निर्धारित प्रतिमा विसर्जनस्थल पर सीएम ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर गणेशजी का विसर्जन किया।

जनजातीय विद्यालयों के बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए मंथन

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शाहपुरा स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों के पिछले परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान व आगामी शैक्षणिक शिक्षा सत्र के लिए बेहतर परीक्षा परिणामों मे लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित रहीं।

इटारसी स्टेशन पर खानपान सेवाओं में कमी पाई तो लगाया 3.35 लाख का अर्थदंड

भोपाल रेल मंडल द्वारा खानपान सेवाओं में सुधार के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टेशनों पर निरीक्षण कर खामियां पाए जाने पर अर्थदंड भी किया जा रहा है। इटारसी स्टेशन पर अनियमितताएं पाई गई तो तीन लाख 35 हजार रुपए का अर्थदंड लगाने के साथ आइंदा पुनरावृत्ति नहीं होने की चेतावनी दी गई।

पंचायत पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से 31 अक्टूबर तक

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कारों/ रैंकिंग के लिए सभी पंचायतों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस पोर्टल को 10 सितंबर 2022 को लाइव किया जाएगा। प्रविष्टियां ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है।

46 नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 जिलों में निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में हो रहे आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिये निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। निर्वाचन प्रेक्षक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बनाया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today