MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है More »

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। More »

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल More »

श्रीअयोध्या की 300 वर्ष पुरानी मंडली ने किया रामायण का मंचित

भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आज से अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सव शुरू हुआ जिसमें श्रीअयोध्या की 300 साल पुरानी मंडली ने रामायण का मंचन किया। अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती संवाद में भगवान शिव संपूर्ण रामकथा माता पार्वती को सुनाते हैं और अगला प्रसंग विश्वमोविनी स्वयंवर दिखाया गया जो नारदजी के अहंकार को बताता है। भगवान द्वारा माया के माध्यम से नारदजी के अहंकार को दूर किया गया और फिर महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है। बाल्यकाल के बाद चारों राजकुमार द्वारा गुरू वशिष्ठ से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने शस्त्र विद्या सीखने का दृश्य रामलीला में दिखाया गया। रामलीला मंचन में ऋषि विश्वामित्र के आश्रम के आसपास असुरी वृत्तियों के प्रभाव को मारीच, सुबाहू तथा ताड़का वध के माध्यम से समाप्त करते हुए दिखाया गया।

अमित शाह का पिछली सरकारों पर निशाना, कहा सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उनके राज करने के बाद भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल में रही। देश में सड़क-रेल का जाल बिछा। पहले जहां 12 किलोमीटर प्रतिदिन राष्ट्रीय राजमार्ग बनते थे आज 37 किलोमीटर तो पहले एक साल में 375 किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी तो आज 1458 किलोमीटर हर साल रेल लाइन डल रही है।

तलाशे जौहर में शायर शकील बागी ने कहा, बुरी है बात किसी की बुराई मत करना

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा ज़िलेवार गतिविधि “सिलसिला” के अंतर्गत जबलपुर में “साहित्यिक गोष्ठी” आयोजित की गई। आजादी के 75 वर्ष के अवसर अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम में सिलसिला के तहत जबलपुर में शनिवार को शेरी व अदबी नशिस्त का आयोजन किया गया।

बच्चों ने बनाये मिट्टी के खिलौने और दीप

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा बच्चों की सहज प्रवृत्तियों को रेखांकित करने और उनकी भीतरी सामर्थ्य को जाग्रत करने के उद्देश्य से ‘खुद को पहचानने’ श्रृंखला की शुरूआत की है। प्रतिभागी बच्चों ने क्ले आर्ट आंतर्गत मिट्टी के खिलौने जिसमें सीटी, हाथी, अगरबत्ती स्टैंड, गेंद एवं दीपवली के अवसर दीप की विभिन्न आकृतियां बनाई।

रिटायर्ड आईएएस राजेश बहुगुणा की फेसबुक वॉल पर बॉस की पसंद पर कमेंट, पढ़िये क्या लिखा

सरकारी सेवा में रहने तक अधिकारी बंधा हुआ महसूस करता है और रिटायरमेंट के बाद उसके स्वाभिमानी विचार खुलकर बाहर आने लगते हैं। एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश बहुगुणा भी इन दिनों कुछ ऐसे ही विचार सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। नौकरशाही को लेकर उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर बॉस की पसंद के बारे में लिखते हुए कहा कि हरेक बॉस को विनम्र अधीनस्थ पसंद होते हैं। उन्होंने ऐसे ही एक अधिकारी और मेरी तरह उनके अधीनस्थ अधिकारी को लेकर फेसबुक में लिखा है। हालांकि उन्होंने अधिकारी बॉ़स या अपने साथी अधिकारी का नाम नहीं लिखा है। जानिये उनके बॉस और अधीनस्थ को लेकर क्या हैं विचार…..

मैनिट में घूम रहा टाइगर बकरी के चक्कर में कैद, रात 10.30 बजे के बाद पहुंचा पिंजरे तक

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में दो सप्ताह से घूम रहा टाइगर शनिवार की रात बकरी का शिकार करने पिंजरे में पहुंचा और कैद हो गया। सुबह साढ़े सात बजे वन विभाग का अमला जब पिंजरे की जांच करने पहुंचा तो टाइगर उसमें मौजूद था। इसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मैनिट के अधिकारियों ने उसकी पिंजरे में मौजूदगी को निरीक्षण किया। जब पिंजरे को ताला लगाया जा रहा था तो टाइगर की दहाड़ से मैनिट गूंज उठा।

कांग्रेस में पद की बंदरबाट, गांधी चौपाल प्रदेश प्रभारी ने भाई को बनाया सह समन्वयक

मध्य प्रदेश में गांधी जयंती से शुरू हुई गांधी चौपालों का सिलसिला उनकी पुण्यतिथि 30 जनवरी 2023 तक चलेगा। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष व विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कमान हाथ में आते ही अपने भाई को सह समन्वयक बना दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप चैम्पियन बनी, श्रीलंका को बुरी तरह हराया

एशिया क्रिकेट कप में पुरुषों की टीम के चैम्पियन बनने के बाद श्रीलंका की महिला टीम फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेटरों के हाथों धराशायी हो गईं। भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चली और वे 65 रन के स्कोर पर सिमट गए और भारतीय टीम ने मात्र 8.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर एशिया कप चैम्पियन का खिताब हासिल किया।

अमित शाह ने कहा, भाषा के कारण हीनभावना पालने की अब जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने के लिए हिंदी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब छात्रों को भाषा के कारण हीनभावना पालने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने 2018 में घोषणा पत्र में वादा किया था कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढा़ई हिंदी में शुरू की जाएगी तो मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने इसकी शुरुआत कर पार्टी के वादे को पूरा किया है।

टी20 क्रिकेट विश्वकप में बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को नामीबिया ने हराया

आस्ट्रेलिया में आज से शुरू हुए टी20 क्रिकेट विश्वकप में बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है। नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों के बड़े अंतर से हराया है। कल भारत का प्रेक्टिस मैच आस्ट्रेलिया के साथ होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today