Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। More »

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल More »

PMKVY में MP में 7 साल में 23 करोड़ का घोटाला, उमंग सिंगार ने CAG की रिपोर्ट के आधार पर लगाया आरोप

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानी पीएमकेवीवाय में युवाओं को प्रशिक्षित करने के नाम पर 9200 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है जिसमें से मध्य प्रदेश में पौने पांच लाख More »

काम को लोगों की सेवा के नजरिये से करने का सीएम का मंत्र, नवनियुक्त आरक्षकों को दिए टिप्स

किसी भी काम को करने के अलग-अलग नजरिये होते हैं। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता। जो काम करते हैं उसे शांत स्वभाव से जिम्मेदारी से करने का मंत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए दिया।

इंदौर कांग्रेस का विवाद बढ़ा: अध्यक्ष नियुक्ति होल्ड के बाद अब अनुशासन का डंडा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों की कड़ी में आज इंदौर जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए विनय बाकलीवाल और उनके समर्थकों को नोटिस थमा दिए गए. इसके पहले नियुक्ति के दूसरे दिन ही नए अध्यक्ष द्वारा कार्यभार ग्रहण करते और नियुक्ति को होल्ड कर दिए जाने की घटनाक्रम के बाद जिले के प्रभारी महेंद्र जोशी को कमान सौंप दी गई थी. जानिए किस-किस कांग्रेस नेता पर अनुशासन का डंडा चला है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः भोपाल-महेश्वर में वॉटर स्पोर्ट्स का डेब्यू

मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 13 दिन तक चलने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन में वॉटरस्पोर्ट्स का डेब्यू होने जा रहा है। यह खेल भोपाल और महेश्वर में होंगे जिसमें कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग स्पर्धाएं भोपाल व वॉटर स्लालोम महेश्वर में आयोजित होंगी। आपको बता रहे हैं किन शहरों में कौन सी खेल गतिविधियां होंगी।

रामभद्राचार्य की राम कथा में राम-कृष्ण चरित्र की तुलना, ऐसे बताया कृष्ण के चरित्र को आज अप्रासंगिक

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने आज रामकथा के दौरान राम और कृष्ण भगवान के चरित्र को लेकर कहा कि अनुकरण तो केवल भगवान राम का ही होता है। उनके चरित्र का अनुकरण भी होता है और अनुसरण भी होता है। रामभद्राचार्य ने कथा में राम और कृष्ण के चरित्र की सहज अंदाज में व्याख्या की। पढ़िये रामभद्राचार्य ने कौन से उदाहरण दिए।

नामीबिया से आई फीमेल चीता शेशा पर मौसम का कहर, डिहाईड्रेशन के बाद गुर्दे पर असर

पालपुर कूनो नेशनल पार्क श्योपुर से बुरी खबर आ रही है। चंबल की ठंड के मौसम को नामीबिया के चीते बर्दाश्त नहीं कर पाए और इनमें से एक फीमेल चीता शेशा गंभीर रूप से बीमार हो गई है। शेशा को डिहाइड्रेशन और गुर्दे की बीमारी ने जकड़ लिया है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के डॉक्टरों की सलाह लेकर उसका उपचार किया जा रहा है। कूनो डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि शेशा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और आज उसने खाना भी खाया है।

विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह भोपाल से भेजे गए संविधान सभा, जाने कब-क्या हुआ

भारत के संविधान को लागू हुए 73 साल पूरे हो चुके हैं। संविधान बनाने वाली संविधान सभा में भोपाल रियासत से विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह को भेजा गया था। मगर दुर्भाग्य से उनके नाम पर देर से फैसला हुआ और इसका क्या असर पड़ा पढ़िये हमारी खास रिपोर्ट।

BJP में चल रही डर्टी पॉलिटिक्स, पार्टी के किस नेता ने यह बात कह कर अपनों को ही घेरा

प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को कई नेता पहुंचे थे जिनमें वीडी शर्मा-शिवराज सिंह चौहान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्त से लेकर उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय आदि नेता पहुंचे थे। मगर इन नेताओं में से एक नेता ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर अफवाहें फैलाने और डर्टी पॉलिटिक्स करने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया है। हम आपको बता रहे हैं कि कौन नेता है जिसने अपनी पार्टी के नेताओं पर ऐसा गंभीर आरोप लगाया।

खेलो इंडिया आयोजन की उल्टी गिनती, एंट्री पास रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जिसके प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। खेलों को देखने के लिए फ्री एंट्री पास के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। आईए आपको बताएं कैसे हो रहा प्रमोशन व रजिस्ट्रेशन।

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने कहा जो ब्राह्मण पढ़ता नहीं वह तेली-कुम्हार-कोल जैसा

भोपाल में श्रीराम कथा सुना रहे जगदगुरू रामभद्राचार्य ने भोपाल का नाम भोजपाल कराने का संकल्प लेने के बाद अब रामचरित मानस को राष्ट्र ग्रंथ घोषित कराने का प्रण लिया है। उन्होंने अपनी कथा में कहा है कि वे संसद के दोनों सदनों में रामचरित मानस को राष्ट्र ग्रंथ घोषित कराकर रहेंगे। रामभद्राचार्यजी ने यह भी कहा जो ब्राह्मण पढ़ता नहीं वह तेली-कुम्हार-कोल जैसा।

सेना पर सवाल उठाने पर दिग्विजय पार्टी में अलग-थलग पड़े, यात्रा के दौरान दूसरी बार बने ऐसे हालात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधारों में से एक माने जा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा के दौरान दूसरी बार पार्टी में अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से संबंधों में खटास आई थी और भारत जोड़ो यात्रा से उन्हें हाईकमान के करीब पहुंचने का मौका मिला था। मगर संवेदनशील मामलों में विवादास्पद बयान देने की पहचान बना चुके दिग्विजय के लिए इस बार फिर विपरीत परिस्थितियां पैदा बनती नजर आ रही हैं। पढ़िये खास रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today