विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

इंदौर बार एसोसिएशन चुनावः गोपाल कचोलिया अध्यक्ष चुने गए, दसवां चुनाव जीता

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के इंदौर बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कचोलिया अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने इंदौर बार एसोसिएशन का दसवां चुनाव जीता है और इसके पहले वे बार एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत-इंग्लैंड सेमी फाइनल आज, पाकिस्तान से खेलने वाली टीम तय होगी

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच होने जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और आज दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः सेमी फाइनल से बाहर होते-होते बची पाकिस्तान अब खेलेगी फाइनल

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप एक समय सेमी फाइनल की दौड़ से बाहर होते होते बची पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आस्ट्रेलिया को हराकर जिस न्यूजीलैंड टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया था, आज उसके बल्लेबाज-गेंदबाज नहीं चले और पाकिस्तान के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमी फाइनल में दूसरी फाइनलिस्ट तय होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में गड़बड़ी की आशंका, नेता प्रतिपक्ष सहित कई कांग्रेस नेताओं की चिंता

कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के पहले गड़बड़ी की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने महाराजपुर थाना क्षेत्र में डॉ. गोविंद सिंह की यात्रा में हमला किए जाने की घटना के बाद इस तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है कि नेता प्रतिपक्ष पर हमले की घटना दो शराब माफिया की आपसी रंजिश है और इसके बाद भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि आरोपी को कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के समर्थक होने के फोटो वायरल किए हैं।

उमा भारती का BJP केंद्रीय नेतृत्व व MP GOVT को अल्टीमेटम, 8 दिसंबर तक अज्ञातवास पर

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एकबार फिर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और मध्य प्रदेश सरकार को साथ नहीं देने का आरोप लगाया है। भगवान कार्तिक के असुरों को हराने के बाद अकेले पड़ जाने की परिस्थितियों को अपने से जोड़ते हुए उनका कहना है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व को उनके गंगा किनारे की यात्रा और शराब के खिलाफ अभियान में तटस्थ रहा है। भारती ने मध्य प्रदेश सरकार की शराब नीति को गंभीर मसला बताते हुए अज्ञातवास में जाने तथा आठ दिसंबर के बाद संवाद करने का अल्टीमेटम दिया है।

चंद्रग्रहण बादलों में छिपा, उज्जैन में निराश हुए लोग तो भोपाल में 43 मिनिट रहा

मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में आज चंद्रग्रहण रहा लेकिन एमपी के उज्जैन की शासकीय वैधशाला में चंद्रग्रहण देखने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी क्योंकि आसमान में बादलों के घिर जाने से चंद्रग्रहण दिखाई ही नहीं दिया। भोपाल में चंद्रग्रहण 43 मिनिट का रहा।

सीएम ने गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर ऐसे की सेवा, पढ़िये कहां पहुंचे सीएम

गुरु नानक के 553वें प्रकाश पर्व पर देशभर में सिख समाज ने गुरुद्वारा में अरदास की और लोगों को बधाइयां दीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रकाश पर्व के मौके पर आज भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। उनके साथ मंत्री हरदीप सिंह डंग भी थे। सीएम चौहान व मंत्री डंग लंगर में भी शामिल हुए। सीएम ने लंगर में लोगों को भोजन परोसकर सेवा की।

चुनावी जमावटः नए चीफ सेक्रेटरी का इंतजार नहीं, चुनाव के सालभर पहले प्रशासनिक जमावट

मध्य प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक जमावट चुनावी लिहाज से शुरू हो गई है क्योंकि ठीक 11 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन चुनावों के पहले सरकार अपने ढंग से प्रशासनिक जमावट करके अधिकारियों को पदस्थ करने में जुटी है। इस महीने प्रशासन के मुखिया का बदला जाना है लेकिन इसके बाद भी सरकार अपने स्तर पर मंत्रालय-विभागाध्यक्ष और जिलों में परिवर्तन करने में जुटी है। उसने आने वाले चीफ सेक्रेटरी का इंतजार किए बिना ही दो दिनों के भीतर 41 आईएएस-38 डिप्टी कलेक्टरों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी है।

झांसी के पास भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित

झांसी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह भरी हुई मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे झांसी-मुस्तरा और झांसी-करारी की दोनों दिशाओं की रेल लाइन पर रेल यातायात को रोक दिया गया। इससे करीब पांच घंटे तक अप और डाउन की दोनों लाइनों पर रेल यातायात प्रभावित रहा। पांच घंटे बाद झांसी-कानपुर व आगरा-झांसी-बीना रेल मार्ग पर यातायात यातायत को शुरू हो सका तो बीना-झांसी डाउन रेल लाइन पर विशेष व्यवस्था के साथ यातायात चलाया गया।

ईएमआरएस की राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में MP को देश में तीसरा स्थान

बेंगलुरू में आयोजित देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान हासिल हुआहै। इसमें भाग लेकर लौटीं छात्रा साक्षी भयडिया और छात्र सौम्य राय ने अपने अनुभव राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सामने साझा किए। छात्रा गीता बारेला ने लोकगीत संविधानौ में जो मोरो हक छे…. की प्रस्तुति दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today