आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच ने राजस्थान में हिरासत में मौत पर BJP को घेरा, आदिवासी अत्याचार में 29 % वृद्धि

आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कलारिया गाँव के 22 वर्षीय आदिवासी युवक दिलीप अहारी की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को घेरा More »

शताब्दी वर्ष पर बस्ती-बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाले पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भोपाल महानगर के 12 विभिन्न नगरों, खंडों और बस्तियों में पथ संचलन निकाले गए। संघ के More »

जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

IFS के 11 अधिकारियों के तबादले, गनावा खंडवा और सहाय शिवपुरी CF बने

मध्य प्रदेश में 11 आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं जिनकी काफी समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। छतरपुर के वन संरक्षक के खाली पद को भर दिया गया है तो खंडवा सर्किल में गनावा और शिवपुरी सर्किल में सहाय को पोस्टिंग दी गई है। अभी करीब आधा दर्जन और आईएफएस अधिकारियों का एक अन्य प्रस्ताव मंत्रालय की फाइलों में अधिकारियों की टेबल पर लंबित है। पढ़िये रिपोर्ट।

सीधी पेशाबकांड-इंदौर पिटाईकांड के बाद सतना में आदिवासी बालिका से गैंगरेप, आरोपियों में से एक मैहर मंदिर कर्मचारी

मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ एक और वीभत्स घटना सामने आई। सीधी पेशाबकांड व इंदौर पिटाईकांड के बाद अब सतना में बालिका से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी जिससे वह खून से लथपथ होकर घर पहुंची। आरोपियों में से एक मैहर मंदिर का कर्मचारी भी है जिसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

जंगल कटाई का मूल्य रूपए में आंक रहे DFO, डिंडौरी में अवैध कटाई के दोषी कर्मचारियों को रिकवरी की सजा

मध्य प्रदेश के डिंडौरी के जंगलों में इन दिनों अवैध कटाई का सिलसिला जारी है लेकिन जंगल में जिनकी अवैध कटाई रोकने की जिम्मेदारी है उन पर डीएफओ द्वारा केवल रिकवरी की सजा देकर छोड़ने का रवैया अपनाया गया है। यानी जंगल काटने के दोषियों पर प्रशासनिक सख्ती की जगह केवल रिकवरी करके अवैध कटाई करने वालों को खुली छूट दी जा रही है। पढ़िये गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादित अध्यक्ष बृजभूषण महाकाल की शरण में, मंदिर समिति ने किया सम्मान

अंतर राष्ट्रीय पहलवानों का विरोध झेल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादित अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। पढ़िये रिपोर्ट।

मणिपुर की हिंसा में MP के रिटायर्ड IPS बचे, जान बचाकर शिलांग पहुंचे

मध्य प्रदेश से रिटायर होकर मणिपुर अपने गृह राज्य में परिवार के साथ बसे आईपीएस ऑफिसर केटी वाइफे वहां की हिंसा में फंस गए और किसी तरह जान बचाकर वे अपने रिश्तेदार के यहां शिलांग में शरण लिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

BJP अपनी 19 साल की सभी सरकारों के विकास को लेकर चुनाव में जाएगी, बदली रणनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछले कुछ महीनों में भाजपा की रणनीति में बदलाव दिखाई दिया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही नहीं भाजपा अपने तीनों सीएम के कार्यकाल के विकास को लेकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राज्य शासन के विभागों को 20 सालों में हुए विकास कार्यों का चिट्ठा तैयार करने को कहा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

CM चौहान ने कटनी में कहा, पुरानी सरकार ने कई योजनाएं बंद कर दी थीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचित क्षेत्र लगातार बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा तथा जल-जीवन मिशन द्वारा हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा। पढ़िये रिपोर्ट।

रीवा में थाने में SI ने TI को गोली मारी, कहा तुमने पुलिस लाइन ट्रांसफर कराया

रीवा के सिविल लाइन पुलिस थाने में टीआई हीतेंद्र नाथ शर्मा को उनके अधीनस्थ सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। टीआई को स्टाफ ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया तो गोली दागने वाले सब इंस्पेक्टर को टीआई के कक्ष में बाहर से बंद कर दिया और बाद में उसने भी भीतर से कमरा बंद कर लिया। रात को छह घंटे बाद सब इंस्पेक्टर ने सरेंडर किया। पढ़िये रिपोर्ट।

IPS पुरुषोत्तम शर्मा की कैट से फिर जीत, CS-ACS होम को नोटिस, सरकार को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को राज्य शासन के खिलाफ एक और जीत मिली है। उन्हें वीआरएस देने के आवेदन को निरस्त किए जाने और पदस्थापना नहीं दिए जाने के मामले में कैट ने राज्य के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव गृह को नोटिस जारी किया है। साथ ही शर्मा ने राज्य शासन को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर एकबार कैट-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर अमल करने का आग्रह किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

वोटों की खरीदी का नया रास्ता, शिवराज-कमलनाथ के मुफ्तखोरी की घोषणाओं के लॉलीपॉप

वोट की खरीद-फरोख्त के लिए नोट, साड़ी, शराब, मुर्गा और तोहफे बांटने के तरीके अब पुराने हो गए हैं जो चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दायरे में ला दिए गए हैं लेकिन नेताओं ने अब वोटों को खरीदने का नया रास्ता अपना लिया है। सरकारें चुनाव के ठीक पहले योजनाओं व सुविधाओं के माध्यम से वोटरों को अपने पक्ष में करने लगी हैं तो विपक्ष अपने वचन पत्रों में ऐसे वादे करने लगे हैं जिनसे वोटरों को वह मुफ्तखोरी की लुभावनी बातें करता है। पढ़िये वोटरों की खरीदी के क्या नए रास्ते अपनाए जा रहे हैं, उस पर एक रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today