Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

मध्य प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस के तबादले, संजय दुबे को फिर बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपने आठ महीने के कार्यकाल में एकबार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है और दर्जनभर आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें तीन दिन पहले हुए तबादलों से प्रभावित अधिकारियों को फिर शामिल करते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मुखिया को बदल दिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजनाः बैतूल के मरीज को उपचार के लिये एयर एम्बुलेंस से भेजा भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू की गई पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना में बैतूल के चकोला निवासी शेकलाल हर्ले को बुधवार सुबह 11.44 बजे बैतूल जिले से एयरलिफ्ट कर हमीदिया चिकित्सालय भोपाल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रारंभ की गई है। हर्ले प्रदेश में पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना से लाभान्वित होने वाले 13वें मरीज है।

तीर्थ दर्शन कराने 14 सितम्बर से ट्रेनें, जानें कहां-कहां जाएंगी ट्रेनें

मध्यप्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन” योजना के लिए पांच महीने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 14 सितंबर से तीर्थ दर्शन कराने के लिए ट्रेनें शुरू होंगी तो 26 फरवरी तक चलेंगी। पढ़िये किन-किन तीर्थस्थलों के लिए ये विशेष ट्रेनें चलने वाली हैं।

प्रदेश में लगातार 19 दिन चला रक्षाबंधन-श्रावण उत्सव

इस वर्ष मध्यप्रदेश में पहली बार श्रावण मास में आने वाले सभी तीज-त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाये गये। रक्षा रक्षाबंधन पर्व पूरे सावन मास चलता रहा। रक्षाबंधन के पर्व के आयोजनों से प्रदेश का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्हान पर एक अगस्त से प्रदेश में रक्षाबंधन-श्रावण उत्सव की श्रृंखला शुरू हुई जो 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन तक जारी रही। मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पहुँचे और बहनों से राखी बंधवाईं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव स्वयं भी विभिन्न जिलों में आयोजित 23 कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री के साथ मंत्री-मंडल के सदस्यों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। लगातार 19 दिन तक सावन के गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

प्रसिद्ध गायिका सुश्री सुधा रघुरामन होंगी राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से विभूषित

संस्कृति विभाग द्वारा विख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की स्मृति में 24 एवं 25 अगस्त को पंडित कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन देवास में किया जा रहा है। नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

सिंधिया की राज्यसभा खाली सीट पर न केपी न नरोत्तम, केरल के कुरियन को टिकट

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए केरल के भाजपा नेता और मोदी सरकार के मंत्री जार्ज कुरियन को पार्टी ने टिकट दे दिया है। राज्यसभा की रिक्त सीट पर चुनाव के लिए 21 अगस्त को नामांकन पर्चा दाखिल किए जाने की अंतिम तारीख है। पढ़िये हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

MP में BJP के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू, फिर सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाने का VD शर्मा का दावा

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार फिर से सदस्यता का मध्य प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनेगा। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में मिले दो करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के वोट के आधार पर शर्मा ने यह दावा किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

दिग्विजय सिंह पहुंचे सागर के दलित परिवार के घर, बंधवाई राखी

सागर के दलित परिवार के युवक की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना से पीड़ित परिवार के घर रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को उसके घर पहुंचे। वहां मृतक की मां व बहन से राखी बंधवाई। पढ़िये रिपोर्ट।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में खुलेगा धार्मिक न्यास व धर्मस्व संचालनालय कार्यालय, महाकाल लोक थाना

उज्जैन में रक्षाबंधन पर्व के दिन आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में राज्य सरकार का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का एक ऑफिस खोला जाएगा। साथ ही उज्जैन के महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अलग से महाकाल लोक थाना स्थापित किया जाएगा। पढ़िये रिपोर्ट।

एनसीएल अधिकारियों की ठेकेदारों से वसूली की चार करोड़ राशि के साथ गिरफ्तारी, सीबीआई का एक्शन

सीबीआई ने नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल के अधिकारियों को ठेकेदारों से वसूली की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब चार करोड़ रुपए नकद राशि जप्त की गई है। यह वसूली की राशि मध्य प्रदेश के सिंगरौली के ठेकेदारों से वसूली गई बताई जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today