Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

भाजपा को सक्षम, समृद्ध और सशक्त बनाना है

आज भारतीय जनता पार्टी का जो विशाल स्वरूप है, उसके पीछे कई कार्यकर्ताओं का बलिदान है। केरल और कश्मीर में हमारे कार्यकर्ता जूझ रहे हैं। बंगाल में कई कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, इन सब प्रतिकूलताओं के बावजूद जान हथेली पर लेकर हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। भारतीय जनसंघ से हमारी जो गौरवशाली यात्रा प्रारंभ हुई है, उसे हमे आगे बढ़ाना है। हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो और सक्षम नेतृत्व उभरे इसमें जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला अध्यक्ष अपने जिले में हर कार्यकर्ता के लिए कार्य और हर कार्य के लिए क्षमतावान कार्यकर्ता खड़े करें, जिससे भारतीय जनता पार्टी और भी सक्षम, समृद्ध और सशक्त बनेगी।

‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ हमारा लक्ष्य होगा: मुरलीधर राव

केंद्र में और देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं है, वहां भी पार्टी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही है। मध्यप्रदेश में हम पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए ‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ का लक्ष्य लेकर काम करेंगे, अगले कुछ सालों के लिए एक पॉलीटिकल रोडमैप बनाएंगे। जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग और पार्टी के कोर ग्रुप में इस संबंध में चर्चा की गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सह प्रभारी विश्वेश्वर टुडु एवं श्रीमती पंकजा मुंडे भी उपस्थित थे।

विधानसभा सत्र स्थगित, कांग्रेस अब गांधी प्रतिमा के सामने मौन रखेगी

मध्यप्रदेश विधानसभा का 28 दिसंबर से आयोजित तीन दिन का सत्र स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एकमत होकर यह फैसला किया गया। वहीं, कांग्रेस द्वारा सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए ट्रेक्टरों से विधानसभा भवन जाने के आंदोलन को गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरने में बदल दिया गया है।

शंकरदयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की २१वी पुण्यतिथि के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने वीआईपी रोड पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजली समारोह आयोजित किया।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी ताकत से सभी जुट जायें: कमलनाथ

‘‘वैसे तो हर चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव का अपना महत्व है। यह चुनाव जनता से सीधा जुड़ाव वाला चुनाव होता है। उक्त संबोधन नगर पालिका निगम के प्रभारियों, जिला कांगे्रस अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज अपने निवास पर आयोजितदिया।

जयस का आदिवासी ब्लाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने तथा वन निजी हाथों में सौपने पर आंदोलन की चेतावनी

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा भोपाल के हिंदी भवन में रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम में वनों को निजा हाथों में सौंपने तथा आदिवासी ब्लॉकों के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के सरकार के फैसले का विरोध किया गया। जयस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए तो संगठन ग्राम स्तर पर आंदोलन करेगा।

विधानसभा के घेराव के ऐलान पर कांग्रेस नेताओं के यहां पुलिस का पहरा

कांग्रेस द्वारा कृषि बिलों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन सोमवार को प्रदर्शन का आव्हान किए जाने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के घर के बाहर पहरा बैठा दिया है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बंगले पुलिस द्वारा बेरीगेट्स लगाकर उनके यहां आने जाने वालों पर निगरानी की जा रही है।

सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, कोई मेरा नहीं, किसी का कोई गुट नहीं: सिंधिया

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कालेधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ उनके समर्थक मंत्रियों का नाम आने पर बोला कि कोई मेरा नहीं है, किसी का कोई गुट नहीं है। सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जिस रिपोर्ट की बात की जा रही है, उसमें जो तथ्य हैं, उन पर कार्यवाही होगी।

भाजपा की पहचान के अनुरूप कार्यकर्ता को गढ़ने का काम करते हैं प्रशिक्षण वर्ग

पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किए चिंतामन गणेश के दर्शन, वरिष्ठ कार्यकर्ता त्यागी से मिले

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव जी प्रभारी बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश प्रवास पर आए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मध्यप्रदेश यात्रा की शुरूआत सीहोर स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में श्री गणेशजी के दर्शन से की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सीहोर के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और सीहोर विधायक सुदेश राय एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today