Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कुख्यात गुण्डा फैजान उर्फ भेडा का तीन मंजिला अवैध मकान को ढहाया

थाना हनुमानगंज क्षेत्र का कुख्यात गुण्डा फैजान उर्फ भेडा पिता शंभू उर्फ यासीन निवासी म.नं. 03 गली नं.02 एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड के विरूद्ध भोपाल शहर के साथ -2 सागर जिले मे हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, अपहरण, अडीबाजी, मारपीट, अवैध शराब का परिवहन करने जैसे कुल 28 मामले पंजीबद्ध है ।

गुण्डा फैजान उर्फ भेडा ने 15 साल की उम्र मे ही हत्या का प्रयास करने के बाद छूटने के पश्चात 16 वर्ष की उम्र मे ही हत्या जैसी वारदात कर थाना क्षेत्र व आसपास के लोगो मे सनसनी फैला दी थी इसके विरूद्ध पूर्व मे 02 बार जिला बदर, रासुका की कार्यवाही करने के बाद भी सुधार नही हुआ रासुका की कार्यवाही से छूटने के बाद ही पुनः वर्ष 2020 मे आम राहगीर के साथ मुखबिरी करने के शक पर अपने भाईयो के साथ हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया गया था, बदमाश कम उम्र से ही गंभीर वारदातो को अंजाम देकर थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रो मे आतंक का पर्याय बना हुआ था और अपराध जगत मे नाम कमाना चाहता था लोग इसके विरूद्ध रिपोर्ट करने व साक्ष्य देने से डरते थे ।

आज 3.01.2020 को पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड पर 20×30 के एरिया मे अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला मकान कीमती करीबन 01 करोड रूपये को ढहाया गया है। पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के विरूद्ध की गई उक्त कार्यवाही की आमजन द्वारा मुक्त कंठा से सराहना की जा रही है।

अभा कांग्रेस सचिव सुधांशु त्रिपाठी 3 को अशोकनगर और 4 को भिण्ड मेंलेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 3 जनवरी को अशोकनगर और 4 जनवरी को भिण्ड जिले में कांगे्रस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

कांग्रेस के राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग की बैठक सोमवार 4 जनवरी 2021 को दोपहर 12:00 बजे पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी एवं श्री पी सी शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रथम तल पर आहूत की गई है ।

प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा नूर बेग ने
जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव, विभाग की कार्ययोजना एवं वर्तमान समय में संगठन की मजबूती पर चर्चा एवं विचार विमश होगा।
बैठक में प्रदेश भर से आए राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आजादी के बाद से अजा के बच्चों के भविष्य से खेलती रही कांग्रेस: आर्य

1944 में अजा वर्ग के पोस्टमैट्रिक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की गई। इसके बाद देश में 57 साल और मध्यप्रदेश में 45 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। आर्थिक तंगी और असुविधाओं के कारण अनुसूचित जाति के करोड़ों बच्चों ने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी, लेकिन सरकारों ने इस बात की फिक्र नहीं की कि ये बच्चे स्कूल क्यों छोड़ रहे हैं? यदि कांग्रेस की सरकारों ने इस बात की चिंता की होती, तो करोड़ों बच्चे शिक्षा पूरी होने से पहले स्कूल नहीं छोड़ते। कांग्रेस सालों तक अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करती रही है।

सुरेश सोनी की माता स्व. श्रीमती कंचन सोनी का अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता स्व. श्रीमती कंचन सोनी का अंतिम संस्कार शनिवार को राजगढ़ के मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, संघ पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती कंचन सोनी का शुक्रवार को निधन हो गया था।

किसान आश्वस्त हैं, कृषि कानूनों से बढ़ेगी उनकी आमदनीः विष्णुदत्त शर्मा

हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो कृषि कानून लागू किये गए हैं, वे किसानों के लिये सरकार का ऐतिहासिक निर्णय हैं। देश के 1-2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश के किसानों ने इनका स्वागत किया है। प्रधानमंत्री का यह संकल्प है कि कैसे किसानों की आय दुगनी हो, देश का किसान कैसे समृद्ध हो, इसी को ध्यान में रखते हुये केन्द्र सरकार ने ये कानून बनाये हैं। पूरे देश के किसान आश्वस्त हैं कि आने वाले समय में निश्चित ही उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। कानून बनने के बाद प्रधानमंत्री ने पंचायत स्तर तक लगभग 49 लाख लोगों से संवाद किया जिससे यह ज्ञात होता है कि देश के किसान संतुष्ट हैं।

फोटोग्राफर एसके मावल का निधन

भोपाल के मशहूर फोटोग्राफर एसके मावल (93) का शनिवार की शाम को इंतकाल हो गया। मावल के पिता सिंधिया राजघराने के ऑफिशियल फोटोग्राफर थे और एसके मावल को वही विरासत में मिला। उनके पास भोपाल के ऐतिहासिक महत्व को साबित करने वाले कई तस्वीरें थीं जो उनके संदर्भ में आज भी हैं।

आईएएस मसूद अख्तर का निधन

गृह विभाग में सचिव मसूद अख्तर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. करीब 20 25 दिन पहले कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से ठीक होने के कुछ दिन बाद ही दोबारा कोरोना हुआ जिन्हें नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश सोनी की माता का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता कंचन बेन सोनी(90) का लम्बी बीमारी के चलते निधन । अंतिम संस्कार राजगढ़ में होगा.

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 जनवरी को

आखिरकार राज्य कैबिनेट के विस्तार का दिन तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today