Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

निधि समर्पण अभियान में विष्णुदत्त शर्मा व सिंधिया ने दी राशि

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राशि भेंट की। सिंधिया ने पांच लाख रुपए की राशि ग्वालियर में भेंट की।

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘दीपदान’ का मंचन

गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में नीति श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित कहानी ‘दीपदान’ की नाट्य प्रस्तुति हुई|

मकर संक्रांति मिलन समारोह में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

बिहार सांस्कृतिक परिषद ने रविवार को कोविड 19 में भी लोगों की सेवा करने वाले पुलिस, सफाई कर्मी और अन्य लोगों के काम का सम्मान करने के लिए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए।

पुलिस द्वारा महिला जन जागरूकता अभियान सम्‍मान के माध्‍यम से जनजागरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” सभी विभागों के समन्वय से  संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी जिला मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों के अतिरिक्त, लगभग 5290 इकाईयां जुड़ी थीं, जिसमें 1076 थानों से लगभग 60 हजार नागरिक भी थाना कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता हेतु स्थ यात्राएं निकाली गयी, वेंडरो तथा रेलवे सफाई कर्मियों को महिला अपराध रोकने के लिए शपथ दिलाई जा रही है।

मोदी के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश: शर्मा

करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। वहीं, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों की मेहनत ने आज भारत को एक पीड़ित देश नहीं, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है।

अभा कांग्रेस के सचिव सीपी मित्तल 20 और 21 को जबलपुर और नरसिंहपुर में बैठक लेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सी.पी. मित्तल 20 और 21 जनवरी को जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में कांगे्रस की संगठनात्मक बैठकें लेंगे।  मित्तल 20 जनवरी को सुबह 9.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।

भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश हो रहा है शर्मशार: माण्डवी चौहान

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश में महिलाओं, बहू-बेटियों के साथ जो घटित हो रहा है, उसे वह सुनने का नैतिक साहस भी नही जुटा पा रहे हैं और वे महिलाओं की बात सुनते ही पीठ दिखाकर भाग जाते है। जब से भाजपा की सरकार आई तब से प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न, छेड़छाड, ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है।

सभी मंत्री विधायक लगवायें बैक्सीन: जीतू पटवारी

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में सरकार पर चैतरफा हमले किये पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री पहले वैक्सीन लगवाते तो वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां नहीं होती। वैक्सीन लगवाने की जो पहल डाॅक्टरों ने की है वह सराहनीय है। शिक्षा संस्थानों को स्कूल काॅलेजों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वैक्सीनेशन का स्वागत करती है।

सीएम ने रेल मंत्री से की 105 रेलवे फाटकों के स्थान पर आरओबी या अंडरब्रिज बनाने की मांग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। चौहान ने रेल मंत्री गोयलसे चर्चा में प्रदेश के 105 रेलवे फाटकों को बंद कर उन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) या अंडरब्रिज बनाने की मांग की। इन सभी रेल फाटकों को चिन्हित कर सीएम ने रेल मंत्री को सूची सौंपी है।

डॉ. उमेश शर्मा दूसरी बार वेटनरी कौंसिल के अध्यक्ष बने

मप्र के जानेमाने पशु चिकित्सक डॉक्टर उमेश शर्मा शुक्रवार को नई दिल्ली में वेटनरी कौंसिल दूसरी बार अध्यक्ष बने। उनका चुनाव सर्वानुमति से किया गया। अलग अलग राज्यों से निर्वाचित एवं नामांकित सदस्यों (पशु चिकित्सकों) ने देश की सबसे महत्वपूर्ण पशु चिकित्सा परिषद यानि वेटनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया VCI का चेयरमेन डॉं उमेश शर्मा को दूसरी बार चुना। इससे पहले डॉक्टर शर्मा तीन बरस तक सन 2014 से 2017 तक VCI नईदिल्ली के चेयरमैन रह चुके हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today