Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

हरिद्वार कुंभ से वापस आए श्रद्धालु होंगे सेल्फ क्वारेंटाइन

हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही सेल्फ क्वारेंटाइन होने के लिये निर्देशित किया जाए। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है।

होम आयसोलेशन में हर मरीज को दें मेडिकल किट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए और उसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आना सुनिश्चित किया जाए। होम आयसोलेशन की व्यवस्था को पुख्ता बनाया जाए तथा होम आयसोलेशन में रह रहे हर मरीज को निरूशुल्क दवाई की किट उपलब्ध कराई जाए।

रीवा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को 70 लाख रूपए के गांजे के साथ पकड़ा

 रीवा जोन में लगातार मादक पदार्थों के अवैध तस्करी एवं बिक्री पर जोन के जिलों में निरंतर कार्यवाही की जा रही है उसी अनुक्रम में ग्राम भदनपुर पहाड़ थाना बदेरा जिला सतना का अनुज कुमार जैसवाल पिता पुरुषोत्तम जैसवाल जो कि गांजा के व्यापाक स्तर पर तस्करी करता है, को उसके 6 अन्य साथियों को एक डस्टर वाहन एवं एक ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में रीवा पुलिस को सफलता मिली।

एटीएम फ्राड वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक हरीश कुमार दयारमानी उम्र 54 वर्ष निवासी नव आदर्श कालोनी कमला नेहरू नगर गढा ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को एक लिखित शिकायत की कि एक्सिस बैंक के एटीएम धारकों के द्वारा एसबीआई एटीएम से पैसे निकाले जा रहे हैं. धोखाधडी कर पैसे निकाले जाने की एक्सिस बैंक धारकों के द्वारा एसबीआई बैंक में शिकायत कर रिफंड पैसों की मांग की जा रही हैं. 2 अप्रैल से 12 अ्रपै्रल के बीच 134 बार में लगभग 92 लाख 39 हजार रूपये धोखाधडी कर निकाले गये हैै। शिकायत पर थाना ओमती में अज्ञात के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. शाकिर हुसैन पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टाईन जिला नूहू हरियाणा और इंजमाम उल हक पिता अहमद रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हिगनपुर जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का एक सदस्य मोह0 हुसैन, 2- अजरूद्दीन, 3-ं शमीम सभी निवासी हरियाणा अभी फरार है ।

कोरोना वायरस से निपटने में खर्च हो सकेगी राशि, विधायकों की अनुसंशा होगी जरूरी

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये अब विधायकों की सिफारिश पर निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की राशि का उपयोग कोरोना वायरस से निपटने के लिये जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों की खरीदी एवं अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाएँ करने में किया जा सकेगा।
योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना जनजागृति के प्रचार अभियान की सराहना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले में कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा जनजागृति के लिए किए जा रहे प्रचार अभियान की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा निरस्त

प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। विद्यार्थियों का मूल्यांकन अकादमिक सत्र के दौरान लिए गए रिवीजन टेस्ट और अदर््धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान कोरोना संक्रमण के विस्तार और जिलों में कोरोना कर्फ्यू की स्थिति के दृष्टिगत स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए है। सभी शालाओं को 30 अप्रैल 2021 तक परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों के लिए विमर्श पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रदेश में शुरू हुईं नई 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट, इसी सप्ताह 4 और प्रारंभ होंगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और रोगियों के समुचित उपचार के लिए आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन, इंजेक्शन और बेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों से ऑक्सीजन की अपूर्ति के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से भी चर्चा हुई है, जिसके फलस्वरूप राउरकेला और भिलाई से रेल द्वारा जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन बुलवाई जा सके। हिमाचल और महाराष्ट्र से ऑक्सीजन आपूर्ति प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में गुजरात से रोजाना 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बिना बाधा के प्राप्त हो रही है। जरूरी हुआ तो प्रदेश में विभिन्न स्थानों तक इंजेक्शन पहुँचाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा।

प्रदेश में आज 3 हजार 890 यूनिट रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति

प्रदेश में बुधवार को कुल 3,890 यूनिट रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री पी.नरहरि ने बताया कि प्राप्त रेमडेसिविर इंजेक्शन में से एक हजार एमजीएम शासकीय मेडिकल कॉलेज इंदौर को तथा शेष 2890 निजी चिकित्सालयों को दिए जा रहे हैं। इंजेक्शन के निर्माताओं को मध्यप्रदेश में इनकी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इंजेक्शन के अवैध विक्रय, एम.आर.पी से अधिक मूल्य पर विक्रय तथा कालाबाजारी न हो इसके लिए औषधि निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

प्रदेश में प्रारंभ हुए 94 कोविड केयर सेंटर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति और ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। प्रदेश के जिलों में 94 कोविड केयर सेंटर का संचालन आरंभ हो गया है। प्रत्येक जिले को 2 करोड़ रूपये व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ रूपये अलग से जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास से सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, एसपी और आईजी से वर्चुअल चर्चा कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today