पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष पर छात्र से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश के फार्मेसी कांउसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र के साथ मारपीट की जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने उनके इस्तीफे मांग को लेकर आंदोलन किया। More »

पचमढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम का असरः PCC चीफ पटवारी के Free हैंड पर ब्रेक, जिला प्रभारियों की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नेता हाईकमान के इतने नजदीक मान लेता है या उससे ऊपर समझने लगता है कि जल्द ही दिल्ली उसे जमीन दिखा More »

साहित्य में अनुवाद परंपरा सेमीनार में वक्ताओं ने रखे विचारः संतों के दिल में सबके लिए है बराबरी

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में उर्दू एवं अन्य भाषाओं का अन्तर्सम्बन्ध के अंतर्गत “साहित्य में अनुवाद परम्परा” विषय पर आधारित सेमिनार एवं काव्यांजलि का गुरुवार, 27 More »

सरकारी की छवि बनाने वाला CM के जनसंपर्क विभाग बागी तेवर, बाहर का Add संचालक ही नहीं Dir. भी नहीं गंवारा

मध्य प्रदेश में इन दिनों जहां कानून को हाथ में लेकर वर्दीधारी और उनके रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोग सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। वहीं, सरकार की छवि को निखारकर More »

भोपाल शहर में तेंदुआ, गुफा मंदिर के पास से रेस्क्यू कर वन विहार भेजा गया

वन्यप्राणी शहर में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं और आज भोपाल शहर में एक तेंदुआ घुस गया। इसे सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। उसे वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है। पढ़िये एक रिपोर्ट।

लाड़ली बहनों को दूसरे महीने मिले 1000 रुपए, CM ने कहा कांग्रेस ने 50 साल तक बहनों को सम्मान नहीं दिया

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना में दूसरे महीने फिर सवा करोड़ युवतियों व महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपए पहुंचे। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में राशि को ट्रांसफर किया और कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों में महिलाओं का सम्मान नहीं किया। अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। देखिये और पढ़िये रिपोर्ट।

श्रावण माह के पहले सोमवार को प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, पालकी में विराजे भगवान

उज्जैन में प्रज्ञा का हाल जानने के लिए आज श्रावण माह के पहले सोमवार को महाकाल पालकी में विराजमान होकर भ्रमण पर निकले। महाकाल की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के पहले उनकी कलेक्टर और एसपी सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और फिर महाकाल शहर के भ्रमण पर निकले। देखिये और पढ़िये महाकाल की पहली सवारी की रिपोर्ट।

पेशाबकांड मोड़ पर मोड़ः पीड़ित अब बोला वीडियो में वह नहीं, पूर्व मंत्री मेहदेले पैर धोने को बता रहीं नौटंकी

सीधी का पेशाबकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पहले आरोपी भाजपा का नहीं होना बताया, फिर सीएम ने पैर धोए तो पीड़ित ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को माफी दी और अब वही वीडियो में उसके होने से कर रहा इनकार। वहीं, भाजपा की महिला नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पैर धोने को नौटंकी बताती नजरआईं लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्विटर पर की गई पोस्ट हटा ली गई। पढ़िये इस मामले में पूरी रिपोर्ट।

नया सत्रः सहायक प्राध्यापकों की भर्ती नहीं पठन-पाठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले अतिथि विद्वानों के भरोसे

कॉलेजों का जुलाई की पहली तारीख से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती अधर में लटकी है। भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सेट परीक्षा की वजह से सहायक प्राध्यापक भर्ती को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो जिन अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेजों की पढ़ाई टिकी है उन्होंने भी नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब विद्यार्थियों के एडमिशन के बाद उनकी पढ़ाई का कैलेंडर गड़बड़ाने की संभावना है। पढ़िये इस पर आधारित रिपोर्ट।

MP के मंत्रियों के टिफिन का स्वाद, CM मूंगबड़ी तो FM गट्टे व प्रभूराम-उषा ने चखाया करेला

मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को रात्रिभोज मंत्रियों के टिफिन से हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर की मूंगबड़ी तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के घर की गट्टे की सब्जी तो उषा ठाकुर व डॉ. प्रभूराम चौधरी के करेले की सब्जी का स्वाद मंत्रियों ने चखा। इस टिफिन पार्टी में सीएम व मंत्रियों की पत्नियां भी शामिल हुईं जिन्होंने अपने हाथों से खुद खाना परोसा। जानिये किसके टिफिन में कौन सी सब्जी थी।

पेशाब-पिटाईकांडः आदिवासी विधायक ने राष्ट्रपति-राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा आदिवासी हितों का संरक्षण करने में नाकाम

मध्य प्रदेश में सीधी, इंदौर में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर युवा आदिवासी संगठन जयस नेता व कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई पटेल से इस्तीफा मांगा है। अलावा का कहना है कि वे राष्ट्रपति व राज्यपाल आदिवासी समाज के होने के बाद भी देश के असली मालिक आदिवासियों के हितों के संरक्षण में नाकाम हैं और इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पढ़िये रिपोर्ट।

MP की पहली महिला CS निर्मला बुच नहीं रहीं, रिटायर हुईं पर काम नहीं छोड़ा

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का आज निधन हो गया। वे 87 साल की थीं और उन्होंने करीब दो साल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके पति महेश नीलकंठ बुच भी आईएएस थे और उनका भी कुछ साल पहले ही निधन हुआ है।

सीधी के बाद इंदौर में आदिवासी युवक से मारपीट, कांग्रेस ने वायरल किया वीडियो

मध्य प्रदेश में एक और आदिवासी युवक के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सीधी के बाद यह घटना अब इंदौर की बताई जा रही है जिसमें न केवल युवक को पाइप से बेरहमी से पीटा जा रहा है बल्कि उसके पेट पर पैर रखकर उसकी पिटाई की जा रही है। इस वीडियो को कांग्रेस ने वायरल कर प्रदेश की अपराध की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

देश की उम्रदराज करदाता गिरिजा देवी का निधन, 121 साल की थीं गिरिजाजी

मध्य प्रदेश में 121 साल की उम्र वाली गिरिजा देवी तिवारी का निधन हो गया। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की पत्नी थीं। वे आयकर दाता थीं और उनके आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि 15 अप्रैल 1903 दर्ज है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today