AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान

लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। चौहान द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के हित में अनेक निर्णय लिए गए है, इसके लिए उनका सम्मान किया गया।

हडताल जारी रखेगी आशायें, 28 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

प्रदेश सरकार को प्रेषित प्रस्ताव की प्रति मिलने तक आशायें हडताल जारी रखेगी,,28 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 29 को रायसेन और सीहोर से भोपाल के लिये आशा एवं सहयोगी प्रदर्शन करेगी.  

PM ने वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम दूर किया, आमजन की सोच बदलेगी : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल के सभी 29 मंडलों के प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भगत सिंह मंडल के बूथ पर सुमित पचौरी, सेवा सदन में विधायक रामेश्वर शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित हुए।

विकास के नए आयाम गढ़ रही है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारः नरेंद्रसिंह तोमर

मध्यप्रदेश में 15 महीनों की कांग्रेस सरकार के बाद फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली यह सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता में नंबर वन है। गांव में आवास उपलब्ध कराने में नंबर वन है। गेंहू के उत्पादन की दृष्टि से पंजाब को पछाड़ने का काम मध्यप्रदेश ने किया है और हाल ही में स्मार्ट सिटी कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश ने अनेक अवार्ड प्राप्त किए हैं।

स्कोप महाविद्यालय में योग दिवस व वार्षिक महोत्सव स्प्रिंट 2021 का आयोजन

स्कोप महाविद्यालय के हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का
आयोजन किया गया। इस बार का आयोजन तकनीकि का इस्तेमाल करते हुए व कोरोना
गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन किया गया। साथ ही संस्था का वार्षिक महोत्सव –
स्प्रिंट 2021 का भी आयोजन किया गया जो कि लगभग एक पखवाड़े से ज्यादा चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था टी एन पी की संचालक डॉ. मोनिका सिंह ने सभी प्रतिभागियों के
स्वागत से किया। हर वर्ष की तरह से इस वर्ष भी पूरे उत्साह से मगर ऑनलाइन किया जा रहा
है। उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव 21 जून से शुरू होकर 9 जुलाइ तक चलेगा। प्रतिदिन
नए नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा वो भी अनूठे होंगे।

आपातकाल की बरसी पर भोपाल जिले में ‘काला दिवस’ मनाया

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी आज शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आपातकाल की बरसी पर आयोजित ’काला दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के समय जेल में रहे मीसाबंदियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद मंच पर उपस्थित थे। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से 198 लोग जुडे।

कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी कर रही तमाशा: पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा है कि देश जिस समय कोरोना की महामारी, महंगाई की महामारी और बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, तब इस संकट से निपटने की जिम्‍मेदारी केंद्र और राज्‍य सरकारों की हो जाती है। लेकिन देश और प्रदेश में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें पूरी तरह गैरजिम्‍मेदारी से काम कर रही हैं। इन तीनों महामारियों से ध्यान भटकाने के लिए ही दिल्ली में कश्मीर के मुद्दे पर बैठक बुलाई गई है और भोपाल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। जिस समय देश और प्रदेश प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री की ओर कोई रास्‍ता दिखाने को देख रहा है, तब इनकी पार्टी रोज कोई नया तमाशा करके जनता का ध्‍यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

आशाओं के नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्षों से कार्यरत आशा, ऊषा एवं सहयोगी वेतनवृद्धि सहित मांगों को लेकर कल दिनांक 24 जून को माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा करने एवं वेतन वृद्धि सहित मांगों पर ध्यानाकर्षित करने के लिये भोपाल में इकत्रित  हुयी। इस दौरान कुछ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आशा एवं सहयोगियों के साथ बेहद असम्मानजनक एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुये अलोकतांत्रिक व्यवहार कर उनसे अभद्रतापूर्ण तरीके से पेश आये। इस दौरान पुलिस ने आशा-आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के नेता लक्ष्मी कौरव एवं ए टी पदमनाभन सहित 29 आशा एवं सहयोगियों को गिरफतार कर जेल ले गये एवं रात्री 8.00 बजे तक जेल परिसर में रखा। पुलिस ने आशाओं द्वारा भोपाल में आने के लिये इस्तेमाल किये गये वाहनों पर भी तोडफोड की।

पैरोल से फरार होने के बाद वापस जेल भेजे गये बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल की केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे एक बंदी ने बीते गुरूवार की सुबह खण्ड ’’अ’’ के नवीन वार्ड नं. 06 के टाॅयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदी को 14 दिन की पैराल पर छोड़ा गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने उसे 20 जून को ही गिरफ्तार कर दोबारा जेल में दाखिल किया था। मामले में आयोग ने केन्द्रीय जेल अधीक्षक, भोपाल व अन्य संबंधित अधिकारियों से दो माह में जवाब मांगा है। 

बक्स्वाहा के जंगल बचाने हेतु 26 से 30 जून तक चलेगा हरित सत्याग्रह

बक्स्वाहा के जंगल बचाने हेतु प्रशासन द्वारा अनशन की अनुमति निरस्त करने पर आज गूगल मीट पर चर्चा कर बक्स्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन ने 26 से 30 जून तक जिले में हरित सत्याग्रह का ऐलान किया है। हरित सत्याग्रह के पहले दिन जिले के गांधी आश्रम में स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने जिला प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ सुवह 11 से शाम 5 तक उपवास किया जाएगा फिर उक्त विषय पर शहर के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा। हरित सत्याग्रह के माध्यम से 26 से 30 जून के दौरान वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान आदि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बक्सवाहा के जंगल बचाने का संदेश व अपील की जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today