AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर न्यु मार्किट में प्लास्टिक की दिवार बनाकर समाजिक प्रयोग किया गया

भोपाल में हर साल प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढती जा रही है, जिसमे प्लास्टिक के बैग रिसायकल नही हो सकते और इसे पुर्णतः नष्ट होने में 500 साल से अधिक समय लगता है। यह सारा प्लास्टिक यातो नदीयो नालो के माध्यम से समुद्र मे जाता है या जमीन में सालो तक गढा रहता है। जिससे समुद्र मे रहने वाले जिवो के जीवन को प्रभावित करता है और जमीन पर जानवार उसे भोजन समझ कर खा लेते है। हर साल लाखो जिव-जन्तु मर जाते है। प्लास्टिक के द्वारा हुए प्रदुषण से हम इन्सानो को भी बहुत नुकसान होता है। इस विषय पर लोगो को जागरूक करने के लिए द कबाडीवाला, ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल, आई क्लीन, महाशक्ती सेवा केंद्र और नगर पालिक निगम भोपाल ने मिल कर जागरूकता कार्यक्रम न्यु मार्किट मे किया।

कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को मदद पहुंचाने वालों को सम्मानित करेगी कांगे्रस

अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय और प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल ने आज भोपाल, शाजापुर, देवास एवं अन्य जिलों से आये कांग्रेसजनों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। नेताद्वय ने कहा कि संगठन स्तर पर आयोजित गतिविधियों को मजबूती के साथ जनता के बीच पूरी हमें पहुंचना है। बीते कोरोना काल की भयावह स्थितियों से प्रदेश की जनता अभी तक उबर नहीं पा रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरा देश-प्रदेश हलाकान है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है, प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है।

जिस तरह मां बच्चे को पालती है, वैसे ही पेड़ों को बचाएंगे हम भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ऑक्सीजन के लिए एक जन आभियान चलाया और ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण की आवश्यकता बताई है। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत हमारा मुख्य उद्देश्य है प्रदेश को हरा-भरा बनाना। अपना शहर हरा भरा होना चाहिए और इसी उद्देश्य से आज का पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया है। जिस तरह मां बच्चे को पालने का काम करती है, उसी प्रकार हम भाजपा के कार्यकर्ता पेड़ों को बचाने का काम करेंगे।

डॉ मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता : शर्मा

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहें है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान दिवस से जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करने और उनका संरक्षण करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कोरोना संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सेवा कार्य करते हुए जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह सराहनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजन को संबल देने का काम किया है।

आशाओं की हडताल 32 वें दिन भी जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं आशा सहयोगियों की प्रदेशव्यापी हडताल आज 32 वें दिन भी जारी रही। हडताल के दौरान आज सभी जिलों में आशाओं का रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर एवं सीएमएचओ को सौंपा। संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान से 24 जून को आंदोलन के दौरान मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आशाओं के लिये दिये गये 10,000 रुपये का निश्चित वेतन का प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने की मांग की।

स्कोप महाविद्यालय ने स्टार्टअप पॉलिसी पर किया वेबिनार का आयोजन

स्कोप महाविद्यालय ने समय के साथ कदम बढ़ाते हुए सामयिक विषय “नेशनल
इनोवेशन व स्टार्टअप पॉलिसी” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठि का आयोजन किया। यह विषय
आज के युवा वर्ग के लिए भारतवर्ष में बहुत ही उपयोगी है तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। स्कोप महाविद्यालय में छात्र- छात्राएं भी पढ़ाई के साथ साथ
प्रायोगिक अध्ययन पर हमेशा से ही जोर रहा है। इसी संदर्भ में संस्था ने अपने छात्र-छात्राओं के
भविष्य के उत्थान हेतु इस विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकट की घड़ी में दिखाया हौसला और धैर्यः शर्मा

संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान जब हमारे विपक्षी सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गए थे और सरकार के कामों की निंदा कर रहे थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को आत्मसात कर लोगों की सेवा में लगे थे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम लखनऊ-अयोध्या के दो दिवसीय प्रवास पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष  हृदयनारायण दीक्षित ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम  का उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज स्वागत किया । मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने  प्रदेश की संसदीय एवं सदन  के नियम सम्बंधी जानकारियों को साझा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इस अवसर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह और उत्तरप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे उपस्थित थे ।

बैंक अकाउंट की KYC अपडेट करने के नाम पर हैकर की ठगी से बचाव के लिए सायबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में सायबर जालसाजों के द्वारा कॉल या मैसेज करके आपसे संपर्क कर बताया जाता है, कि KYC अपडेट ना होने के कारण आपका बैंक अकाउंट लॉक हो गया है, एवं यदि आप अपना अकाउंट अनलॉक कराना चाहते है तो आपको अपना KYC अपडेट कराना होगा और इसके लिए आपकी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। जब आप KYC अपडेट करने के लिये अपनी व्यक्तिगत व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी उनके साथ साझा करते हैं तब सायबर अपराधियों द्वारा आपके खाते से धोखाधडी पूर्वक पैसे ट्रांसफर कर लिये जाते हैं।

आशाओं की अनिशिचतकालीन हडताल 31 वें दिन भी जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जीने लायक वेतन की मांग को लेकर प्रदेश भर में जारी अनिश्चितकालीन हडताल एवं प्रदर्शन आज 31 वें दिन भी जारी है। हडताल के दौरान सभी जिलों में आशाओं का प्रदर्शन जारी है साथ साथ हडताल को महीने भर होने के बाद भी सरकार के मुख्या- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के मुख्या मिशन संचालक के खिलफ  आशा एवं सहयोगियों में आक्रोश भी बढ रही है। यह दोनों मुख्या आशाओं के शोषण के खिलाफ, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति मौन साधे हुये है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today