RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

अभा कांग्रेस सचिव मित्तल 22 से 25 तक बालाघाट और जबलपुर में चर्चा करंेगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी सी.पी. मित्तल 22 से 25 सितम्बर तक बालाघाट और जबलुपर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसजनों से संगठनात्मक चर्चा करेंगे। 

कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष करेंगी कांग्रेस: पीसी शर्मा

पीसी शर्मा पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ने विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा केंद्र के समान 28% महंगाई भत्ता। पेंशनर्स को महंगाई भत्ता अनुकंपा नियुक्ति पदोन्नति गृह भाड़ा भत्ता प्रदाय नहीं किया जा रहा है.

सायबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट आज से

मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी रिसर्च एंड पॉलिसी सेल द्वारा सॉफ्ट क्लिक्स, क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजी (नॉलेज पार्टनर) एवं यूनिसेफ के संयुक्‍त तत्वाधान में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर की दस दिवसीय ”सायबर क्राइम इंवेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट” 21 सितंबर से एक अक्‍टूबर तक आयोजित होगी।

आयोग मेें मामला आने पर भृत्य को मिला लंबित वेतन

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम चोपना, विकासखंड घोड़ाडोंगरी, जिला बैतूल में भृत्य के रूप में पदस्थ श्री कपिल घोड़की को उसके लंबित वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इस बारे में मिली शिकायत का अंतिम निवारण होने पर आयोग में यह मामला अब नस्तीबद्ध कर दिया गया है।

श्राद्धपक्ष में तर्पण करेगी महिला कांग्रेस: अर्चना जायसवाल

म.प्र. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, डॉ.(श्रीमती) अर्चना जायसवाल ने आज म.प्र. महिला कांग्रेस की समस्त जिला/ब्लॉक/पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित किया की कोविड महामारी के दौरान असमय काल के गाल में समाय बेसहारा मृत्जनों का आज से प्रारंभ हो रहे श्राद्धपक्ष को ध्यान में रखते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये इस श्राद्धपक्ष में तर्पण के कार्य को सम्पन्न किया जाए। सनातन धर्म में श्राद्धपक्ष को हमारे पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये किये जाने वाला विशेष संस्कार माना जाता है, जो कि अपने प्रिय जनों के इस संसार से जाने के बाद उनकी स्मृति एवं सम्मान में घर-घर में आयोजित किया जाता है।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने ली पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव ने जबलपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जबलपुर के विधायकों के साथ संभागीय कार्यालय रानीताल में बैठक की। इस बैठक में सेवा और समर्पण अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।

अनंत चतुर्दशी पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया हवन-पूजन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सपरिवार रविवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में विराजित भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया, जिसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने हवन-आरती कर प्रदेश कार्यालय में बने विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमा विसर्जित कर विदाई दी।  

समरसता के साथ जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। प्रदेश सरकार ने राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जो घोषणाएं की हैं, वे समरसता के साथ सबका साथ और सबका विकास की भावना को ही प्रदर्शित करती हैं। मैं जनजातियों के हित में की गई इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं और प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। शृंखला के अंतर्गत आज कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की ओर इंदौर की सुश्री श्रुति शर्मा के निर्देशन में कालिदास पर केंद्रित भरतनाट्यम शैली में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

न्यूमार्केट में मां दुर्गा विशाल झांकी निर्मित की जा रही है

न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा न्यूमार्केट में मां दुर्गा विशाल झांकी निर्मित की जा रही है। पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने झांकी के निर्माण के भूमि स्थल का विधि विधान से पूजन किया। इस मौके पर न्यूमार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश गंगराडे, सचिव अजय देवनानी सहित बडी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today