Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

भोपाल में बनेगा देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

भोपाल में देश के पहले क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (क्षेत्रीय एनसीडीसी) की स्थापना की जायेगी। क्षेत्रीय एनसीडीसी केंद्र के लिए भूमि आवंटन के सम्बंध में बैठक की गयी।

भारत ने जिम्बावे से मैच के साथ सीरीज भी जीती

भारत और जिम्बावे के बीच चल रही तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज भारत ने जिम्बावे को पांच विकेट से हराने के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। अब तीसरा मैच केवल औपचारिक रूप से खेला जाएगा।

उज्जैन में श्रावण महोत्सव के अंतिम दिन गायन और नृत्य से होगी महाकाल की स्तुति

अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2022 के अंतिम रविवार की संध्या में श्री जयतीर्थ मेवुंडी कर्नाटक का शास्त्रीय गायन, सुश्री कल्याणी एवं सुश्री वैदेही भोपाल का ओडिसी नृत्य तथा सुश्री सुष्मिता पंवार उज्जैन का कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी|

दुर्गावती प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कमल पटेल ने किया माल्यार्पण

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के साथ किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिन्दवाड़ा शहर के खजरी रोड पर स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री और मंत्री कमल पटेल ने वहां इस दौरान सौसर में स्थित जामसावली हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि खुशहाली के साथ किसानों के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात छिंदवाड़ा की तहसील सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शनिवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 41, 39 एवं 69 में आयोजित नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में पहुँचे। देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव के दूसरे दिन 23 हज़ार 400 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधा।

भोपाल मण्डल का ग्रीन एनर्जी-ऊर्जा संरक्षण मे अनुकरणीय कार्य

रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा का बिजली उत्पादन किया है। यह बिजली रेलवे परिक्षेत्र में रोशनी करने औऱ अन्य बिजली उपकरणों को चलाने में उपयोग की जा रही है। कुछ ट्रेनों में भी इस बिजली का उपयोग किया जा रहा है जिससे रेलवे को काफी राजस्व की बचत हो रही है।

युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा : शिवराज सिंह चौहान

संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बेहतर काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा। युवा मोर्चा ही आने वाली भारतीय जनता पार्टी है। आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है।

युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

हमारे विरोधी भी यह कहते हैं कि वे भाजपा की जिस चीज से घबराते हैं, वह उसके संगठन की ताकत है। पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत युवा मोर्चा ही है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इस ताकत को कैसे और निखारा जाए, पार्टी के हित में इसका समुचित उपयोग किस प्रकार किया जाए, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हमें इसी पर विचार करना है।

22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान जी जनार्दन ने बताया है कि 22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही क्षति को कम करने और सड़क सुरक्षा के लिये आमजन को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियाँ की जाएंगी।

बहनों का साथ, हर माँ का आशीर्वाद ही मेरी ताकत -रामेश्वर शर्मा

इस वर्ष भी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा रक्षा बंधन का पुनीत और पावन पर्व पूरे हुज़ूर विधानसभा में पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है । रक्षा बंधन पर्व को हुज़ूर विधान सभा के प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है । शनिवार को रक्षा बंधन का उत्सव आयोजित किया गया । इन रक्षा बंधन उत्सवों में हज़ारो की संख्या में बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today