Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

आवास निर्माण में न हो प्रक्रियात्मक विलम्ब: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: पन्ना जिले में संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर पन्ना से योजनाओं के क्रियान्वयन के स्तर की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियात्मक विलम्ब नहीं होना चाहिए।

इंद्रेश को नेशनल वेटरंस टेबल टेनिस में सिंगल-टीम इवेंट में स्वर्ण पदक

श्रीनगर में संपन्न २८ वीं राष्ट्रीय वेटरंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के इंद्रेश पुरोहित ने पचहत्तर प्लस वर्ग में सिंगल और टीम इवेंट के ख़िताब जीते। सिंगल्स के फ़ाइनल में पुरोहित ने मप्र के ही आरपी मालवीय को ३-१ से पराजित किया। इसके पूर्व संघर्षपूर्ण सेमीफ़ाइनल में तमिलनाडु के इंद्र राजलु को ३-१ से हराया। टीम इवेंट में पुरोहित के नेतृत्व में मप्र टीम ने फ़ाइनल में गुजरात को ३-० से पराजित किया।

जस्टिस उदय उमेश ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाई।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मानकनगर स्टेशन पर (अतिरिक्त लूप लाइन के कार्य हेतु) नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त, कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। निरस्त गाड़ियों में गाड़ी संख्या 12593/12594 लखनऊ जंक्शन-भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीबरथ एक्सप्रेस शामिल है।

आदिवासी समाज का एक और राजनीतिक दल बना क्रांति जनशक्ति पार्टी

मध्य प्रदेश में गौंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़े रहे गुलजार सिंह मरकाम ने अपनी नई पार्टी क्रांति जनशक्ति पार्टी बनाई है। मरकाम इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं औऱ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर बताया है कि क्रांति जनशक्ति पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से अलग कैसे हैं।

गुलाम नबी आजाद बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को इस्तीफे के बाद अब जम्मू-कश्मीर में नई राजनीतिक पार्टी का जन्म होने की संभावना बढ़ गई है। आजाद ने अपनी नई पार्टी बनाने के संकेत भी दिए हैं। यह संभावना बताई जा रही है कि आजाद भाजपा के सहयोगी दल के रूप में नई पार्टी बनाएंगे।

एमपी के कांग्रेस विधायक दल के स्थायी सचिव बने गुप्ता

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने किशन पंत की जगह जगदीश गुप्ता को कांग्रेस विधायक दल के स्थायी सचिव बनाया है। गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के स्टाफ में हैं। किशन पंत कई सालों से इस पद थे।

झारखंड में हेमंत सोरेन के दोबारा सीएम बनने की अटकलें

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिए जाने की खबरों के बीच यह भी अटकलें शुरू हो गई हैं कि वे इस्तीफा देकर दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद छह महीने के भीतर वे चुनाव लड़कर विधायक बनकर आएंगे।

दिल्ली में जारी है राजनीतिक घमासान, भाजपा हमलावर

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का हमला लगातार जारी है। भाजपा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विधानसभा का मॉक सत्र चला रही है तो पदयात्रा भी निकाल रही है।

कारम डैम लापरवाही में आठ अफसरों का सीएम ने किया निलंबन

धार जिले के कारम डैम में दो सप्ताह पहले रिसाव के बाद बांध टूट जाने की घटना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लापरवाही के आरोप में आठ अधिकारियों को निलंबित किया है। सीएम चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today