Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

उर्दू अकादमी की “सिलसिला” साहित्य गोष्ठी सिवनी में 11 को

संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी एवं संस्कृति परिषद द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिलसिला के तहत साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 11 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से  सिवनी में आयोजित की जा रही है। साहित्यिक गोष्ठी ज़िला समन्वयक मिन्हाज क़ुरैशी के सहयोग से की जा रही है। 

कमलनाथ ने कहा भाजपा के पास सिर्फ पुलिस, पैसा, प्रशासन

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को फिर पत्रकारों से चर्चा की और आज कहा कि भाजपा के पास केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन है। इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं है। कांग्रेस ने 34 प्रकोष्ठ बनाए हैं जिससे समाज के हर प्रकार के लोगों से जुड़ा जा सके।

एशिया कप के फाइनल रिहर्सल मैच जैसा श्रीलंका-पाकिस्तान मैच, पाक हारा

एशिया क्रिकेट कप के फाइनल मैच में पहुंची श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों के बीच सुपर चार का अंतिम मुकाबला शुक्रवार को फाइनल के रिहर्सल मैच जैसा रहा। इसमें पाकिस्तान को श्रीलंका ने पांच विकेट से हरा दिया।

एकबार फिर भोपाल में बादल बरसे, मौसम विभाग ने दिया था यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह संभागों में आज के लिए यलो अलर्ट जारी कर बारिश की चेतावनी दी थी और भोपाल में दोपहर में बादल अचानक गरजे। कुछ देर में ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

आत्महत्या रोकथाम रणनीति बनेगी, मंत्री सारंग का दावा पहला राज्य जहां ऐसी कोई नीति

मध्य प्रदेश में आत्महत्या रोकथाम रणनीति बनाई जा रही है जिस पर काम शुरू हो रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। यह बात चिकित्तास शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में दी।

हाइवे पर गाय से एक्सीडेंट की जिम्मेदारी टोलनाका एजेंसी की, पढ़िये एक एसडीएम का आदेश

हाईवे पर मवेशियों के घूमने या बैठे होने से वाहनों के अक्सर एक्सीडेंट होते हैं लेकिन इसमें अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है। मवेशी मालिक पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है लेकिन इस बार शिवपुरी के एक एसडीएम ने गाय के कारण हाइवे पर एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदारी टोलनाका एजेंसी तय कर दी है। टोलनाका एजेंसी को ऐसी गायों को गौशाल में देने के निर्देश दिए हैं औऱ 14 सितंबर तक मय फोटो के रिपोर्ट भी मांगी है।

सीएम की एक्शन मीटिंग, अफसरों ने बताया गया तीन एफआईआर कीं, 129 मीट्रिक टन खाद मिली

जबलपुर में खाद संकट पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधिकारियों को अल्टीमेटम के बाद तुरंत कार्रवाई में तीन एफआईआर दर्ज कराई गईं। दो गोदामों से 129 मीट्रिक टन यूरिया मिला और इसके बाद कार्रवाई जारी है। यह जानकारी आज सीएम द्वारा फिर अधिकारियों की एक्शन मीटिंग में सामने आई।

उज्जैन के महापौर महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ऐसे लेटे….

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल ज्योतिर्लिंग पर लोग शीश नवाते हैं, हाथों से उन्हें जलाभिषेक कराते हैं लेकिन उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल शुक्रवार को महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर लेटी हुई मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने शिवलिंग के जलहरी पर कोहनी टिकाकर लेटी मुद्रा ली तो पुजारीजी ने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि कंधे पर हाथ रख दिया। महापौर की इस मुद्रा का फोटो भी उन्होंने उतरवा लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। शनिवार को जब इसे पौने बारह बजे दिन में फिर से देखने का प्रयास किया गया तो उसे हटा दिया गया था। मगर शहर के प्रथम नागरिक का यह कृत्य हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला रहा।

दस दिन की आराधना के बाद सीएम ने झील में विसर्जित किए गणेशजी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस दिन तक गणेशजी की आराधना के बाद उनका आज विसर्जन कर दिया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार की रात को झील में निर्धारित प्रतिमा विसर्जनस्थल पर सीएम ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर गणेशजी का विसर्जन किया।

जनजातीय विद्यालयों के बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए मंथन

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शाहपुरा स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों के पिछले परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान व आगामी शैक्षणिक शिक्षा सत्र के लिए बेहतर परीक्षा परिणामों मे लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित रहीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today