Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

उल्लास में बच्चों ने बनाई आरगेमी आर्ट में कागज से पतंग, नाव, मछली

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा बच्चों की सहज प्रवृत्तियों को रेखांकित करने और उनकी भीतरी सामर्थ्य को जाग्रत करने के उद्देश्य से ‘खुद को पहचानने’ श्रृंखला की शुरूआत की है। गतिविधि अंतर्गत काव्य अभिनय, आरगेमी, क्राफ्ट गतिविधि, कहानी पाठ, विज्ञान के खेल, रंगों के खेल जैसी अन्य गतिविधियाँ प्रत्येक रविवार को दोपहर 3 शुरू होगी, जिसमें 8 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे एवं संग्रहालय भ्रमण में परिवार के साथ आये बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। 11 सितंबर को आयोजित गतिविधि का शुभारंभ बच्चों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया।

पितृपक्ष में गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला

पितृपक्ष के कारण इन दिनों गया जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में दो दिन के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

चीता को लाकर कूनो में छोड़ने के पहले कैसे हुआ स्थल चयन, जानिये

नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों को किस अभ्यारण्य में छोड़ा जाए, यह बहुत मुश्किल सवाल था। इसके लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान को जिम्मेदारी दी गई और तमाम जगह टीमों ने पहुंचकर अध्ययन किया। दस स्थानों के सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चयन हुआ जिसे चीता के रहवास के लिए उपयुक्त माना गया।

कूनो पार्क में 174 पक्षियों की प्रजाति के बीच चीता की आमद के पहले तैयारियां, ये वीआईपी पहुंचे आज

श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क जिन 174 प्रजातियों के पक्षियों की शरणगाह है, उनमें 12 ऐसे पक्षी हैं जो दुलर्भ श्रेणी में मानी जाती हैं। अब भारत के लिए दुलर्भ चीता भी यहां 72 साल बाद दोबारा आमद दे रहा है और इन्हें 12 दुलर्भ श्रेणी के पक्षियों की पनाह मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को चीता कूनो में खुद पीएम छोड़ेंगे। इस ऐतिहासिक दिन के छह दिन पहले कूनो नेशनल पार्क में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और वन्यप्राणी एक्सपर्ट से लेकर सरकारी अफसरों की यहां आवाजाही बनी हुई है। आज केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भी तैयारियों को देखने पहुंचे।

भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, सीएम ने अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का आज इंदौर में निधन हो गया। उन्हें दोपहर में राबर्ट नर्सिंग होम में हार्टअटैक के बाद भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे हाल ही में गुजरात चुनाव को लेकर वहां गए थे और प्रदेश के कई नेताओं को उन चुनावों के लिए जिम्मेदारियां दी गईं थीं जिनमें वे भी शामिल थे।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का देवलोक गमन, जाने कब मिली थी शंकराचार्य की उपाधि

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपनंदजी सरस्वती महाराज का आज निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। नौ साल की उम्र में घर छोड़कर धर्म की यात्राएं शुरू कर दी थीं। उऩ्होंने काशी में वेद-शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया था। वे उस दौरान जेल भी गए।

जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जबलपुर-कोयंबटूर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को चलाने की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन साप्ताहिक है और अब इसे जनवरी तक चलाया जाएगा।

बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने साधा व्यापारियों से संपर्क, मिनी रेक से दक्षिण भारत माल भेजा

भोपाल रेल मंडल में बिजनेस डेवलपमेन्ट यूनिट के सार्थक प्रयासों से मिनी रेक से व्यापारियों ने माल भेजना शुरू किया है। यूनिट के व्यापारियों से संपर्क साधने की वजह से सूखी सेवनिया स्टेशन के माल गोदाम से पहील बार मिनी रेक से दक्षिण भारत में माल भेजा गया। इससे रेलवे को करीब 36 लाख का राजस्व मिला।

लता मंगेशकर अलंकरण की सुगम संगीत प्रतियोगिता के 12 तक आवेदन

लता मंगेशकर अलंकरण के अंतर्गत लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता के लिए भोपाल और नर्मदापुरम संभाग स्तर पर इच्छुक प्रतियोगियों के 12 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसकी नियमावली उपलब्ध कराने के साथ आवेदन जमा करने की सुविधा दी गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी नई रणनीति के साथ मैदान में, जानिये जेपी का अंदाज

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नया प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को बनाया है। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद व दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल अगले साल विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू करने जा रहे हैं। वे अब जिलों में दौरों के दौरान प्रमुख नेताओं के घर-घर यात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत वे भोपाल जिले में जिले के तीन प्रमुख नेताओं के यहां पहुंचकर करने जा रहे हैं। इसी तरह जिलों के दौरों में वे किसी भी एक कार्यालय में भी जाएंगे और वहां के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today