Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

PANGOLIN जैसे संरक्षित वन्यप्राणी के 13 HUNTER बुरहानपुर में पकड़ाए, इन जंगली जानवरों को करते रहे शिकार

जंगलों में अतिक्रमणकारियों से जूझ रहे बुरहानपुर वन मंडल में आज 13 ऐसे लोगों को धरदबोचा गया जो पैंगोलिन जैसे संरक्षित वन्य प्राणियों के शिकार करते थे। इनके बयानों से साफ हो गया है कि अपने खाने के लिए ये जंगली जानवरों का शिकार करने के आदी हैं और अब तक कई जंगली जानवरों को शिकार कर वे मार चुके हैं। इनके पास ऐसे हथियार भी मिले हैं जो बुरहानपुर क्षेत्र के जंगलों पर अतिक्रमणकारी इस्तेमाल करते रहे हैं। आईए पढ़िये हमारी रिपोर्ट जिसमें इन शिकारियों को जो अतिक्रमण के साथ जंगली जानवरों को मारकर खाने के लिए बेखौफ होकर जंगल में घूमते फिरते रहे।

कमलनाथ की नजर में विधायक की क्या कीमत, सुनिये क्या कहा…

चुनाव का साल है और दलबदलुओं के कांग्रेस और भाजपा में आने-जाने का दौर चल रहा है। इस दौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐसे लोगों में शामिल विधायकों की कीमत बताई और ऐसे लोगों के मिलने के लिए उनके पास कितना समय है, यह बयान दिया है। इस बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सुनिये कमलनाथ ने क्या कहा, उसके क्या मायने हैं और विपक्ष क्या मायने निकालकर बता रहा है।

चुनावी साल: कर्मचारी-पेंशनर्स मांगें मनवाने एक मंच पर, ऐसे करेंगे आंदोलन

सरकारें आमतौर पर कर्मचारियों के साथ सत्ता संभालने के बाद तीन-चार साल आमतौर पर बातचीत से बचती है लेकिन चुनावी साल में उसका व्यवहार दूसरे वोटर की तरह कर्मचारियों के प्रति भी लचीला हो जाता है। मगर मध्य प्रदेश में कर्मचारी राजनीति कमजोर पड़ने से उनकी आवाज एकजुट होकर मजबूती के साथ नहीं उठ पाती और इसका फायदा राज्य सरकारें लेती रही हैं। इस बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के पांच संगठनों ने एकसाथ होकर सरकार पर दबाव बनाने का फैसला किया और आज उसकी रणनीति तैयार की। पढ़िये इस आंदोलन में क्या है चरणबद्ध योजना।

शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा महाकाल के दरबार में, गर्भगृह में जलाभिषेक

सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा आज महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। नर्मदा परिक्रमा वाले बाबा भी आज महाकाल मंदिर पहुंचे। देखिये महाकाल के दरबार की इनकी वीडियो और तस्वीरें।

PAK-उग्रवादियों को DIGVIJAY का दोस्त बताने पर अब RAO की मुसीबत बढ़ीं, कोर्ट में जवाब देने की चेतावनी

दस साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताना भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को मुसीबत में डाल सकता है। अब दिग्विजय सिंह उन्हें कोर्ट में घसीटने जा रहे हैं। राव की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने क्या कहा और कमलनाथ की क्या रही प्रतिक्रिया, पढ़िये पूरी रिपोर्ट।

MP विधानसभा चुनाव 2023ः कभी चार विधानसभा थीं जो मिलकर एमपी असेम्बली बनी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब कुछ महीने ही बचे हैं तो हम एक श्रृंखला शुरू करने जा रहे हैं जिसमें आपको बताएंगे मध्य प्रदेश विधानसभा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां जिन्हें आपको न केवल जानना जरूरी है बल्कि वे रोचक भी हैं। जनसंपर्क विभाग के उप संचालक और संसदीय मामलों के जानकार प्रलय श्रीवास्तव की पुस्तक मध्य प्रदेश में चुनाव और नवाचार में इन जानकारियों को संकलित कर परोसा गया है। इस पुस्तक के साथ कुछ अन्य संदर्भों से जानकारी जुटाकर आपको मध्य प्रदेश विधानसभा की रोचक जानकारी देने की कोशिश की जा रही है। इस कड़ी में आज हम मध्य प्रदेश को जिन क्षेत्रों को मिलाकर नया राज्य बनाया गया, उसके बारे में पढ़िये रोचक तथ्यात्मक रिपोर्ट।

साहब के पालतू डॉगः ढाबे में खाना खाने रुके कर्मचारी और DOGI गाड़ी से कूदकर भागे

एक आईएएस अधिकारी के पालतू डॉगी को लेकर कर्मचारी कार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और ग्वालियर जिले में एक ढाबे के पास गाड़ी रोकी। मगर कार की विंडो से दोनों पालतू कुत्ते ने चैन के साथ छलांग लगाकर कूदे। इसके बाद वे खूले मैदान में भाग गए जिनमें से एक तो उनकी पकड़ में आ गया। मगर दूसरा भाग गया। दो दिन में आज तक उसका पता नहीं चला है। पढ़िये खबर क्या है मामला।

डर-दहशत-रेस्क्यूः NAMIBIA का चीता श्योपुर के गांव के खेत में पहुंचा

मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के गांव में आज डर-दहशत का माहौल है क्योंकि यहां नामीबिया से लाया चीता जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया है। उसे लोगों ने खेत में बैठा देखा तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़क पर निकल आए और बस्ती में जाने से रोकने लगे। वीडियो में देखिये श्योपुर नेशनल पार्क के आसपास के डर-दहशत के माहौल को।

उज्जैन जेल में कैदियों को शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना से बचाने परमार ने लिए पैसे, देखिये ON-LINE पेमेंट के साक्ष्य

उज्जैन जेल में अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से बंदियों को शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के बदले परिजनों से मोटी रकम वसूले जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। इस सांठगांठ में उज्जैन के कथित पत्रकार जगदीश परमार की भूमिका बतायी जा रही है जिसके खाते में उज्जैन जेल के बंदी के रिश्तेदार द्वारा 10-10 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट करने के साक्ष्य सामने आए हैं। जीपीएफ घोटाले के साथ जेल में बंदियों, विचाराधीन बंदियों से होने वाली वसूली के आरोप भी सामने आने से इस मामले में आर्थिक अनियमितताओं के अलावा अन्य गड़बड़ियों की जांच भी जरूरी हो गई है। पढ़िये परमार की वसूली के प्रमाणों के साथ यह रिपोर्ट।

हबीबगंज स्टेशन, इस्लाम नगर के बाद अब नसरुल्लागंज का नाम बदला, हो गया भैरूंदा

मध्य प्रदेश में नवाब और अंग्रेजों की पहचान वाले नाम बदले जाने का क्रम जारी है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया गया है। आज इसके नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सांसद-विधायकों की मांग अभी बाकी हैं। क्या हैं मांग पढ़ें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today