Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े More »

लोकायुक्त पुलिस के आंकड़ें बता रहे रिश्वतखोरी घट रही तो लोकसेवकों की अनुपातहीन संपत्ति में 50 फीसदी गिरावट

मध्य प्रदेश में भले ही आर्थिक, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति जैसे अपराधों की खबरें समाचार पत्रों में बड़ी सुर्खियां बन रही हैं मगर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना के आंकड़ें More »

महाकालेश्वर गर्भगृह के ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर के द्वार नागपंचमी पर खुले, मध्य रात को पट खोलकर पूजा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के ऊपर औंकारेश्वर मंदिर और उनके भी ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर है जिसके द्वार साल में एक ही बार खुलते हैं। वह दिन नागपंचमी है More »

विनोद कुमार सुरमणि ने कहा ऐसी है बुंदेली माटी, मिसरी जैसी घाटी

बुंदेलखंड के साहित्यकार विनोद कुमार सुरमणि ने कहा है कि ऐसी है बुंदेली माटी, मिसरी जैसी घाटी, चंदन घिस कवि बन गए तुलसी अवधि संग में बांटी। सुरमणि यहां भोपाल में मध्य More »

भोपाल मेट्रो दो महीने में चलने की उम्मीद, कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की हरी झंडी का इंतजार

इंदौर मेट्रो के पटरी पर दौड़ने के बाद अब दो महीने के भीतर भोपाल में भी मेट्रो रेल के भी दौड़ने की उम्मीद जागी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो More »

रिश्वत लेते पकड़ाया प्रधान आरक्षक

साइबर सेल के प्रधान आरक्षक प्रवीण चौहान को झूठे मामले में हॉस्टल संचालक को फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। प्रवीण चौहान शास्त्री नगर के बगीचे में रिश्वत लेने हुंचा था।

संबल से गरीबों के नाम क्यों काटे, जवाब दें कमलनाथ-दिग्विजय: शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोल रहे थे कि कांग्रेस में जिनके टिकट काटे, वो मैंने कोटें हैं। दिग्विजय सिंह तुम कांग्रेस के टिकट काटों या बांटों हमें इससे मतलब नहीं है। ये बताओं की जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो संबल योजना के नाम क्यों कांटे? दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने गरीबों की जिंदगी क्यों काटी? यह सवाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजगढ़ और गुना जनसभा में कांग्रेस नेताओं से पूछे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राजगढ़, गुना और ग्वालियर चुनाव प्रचार पर थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संबल योजना में नाम काटे थे, वो एक-एक नाम जोड़े जाएंगे। 

कोलारवासियों की समस्याएं अब मेरी समस्याएं: विभा पटेल

महापौर पद की  प्रत्याशी विभा पटेल ने सर्वधर्म  इलाके में किया धुआंधार जनसंपर्क मिला जनसहयोग भोपाल l कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और भोपाल नगर निगम चुनाव में महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने आज कोलार इलाके के सर्वधर्म क्षेत्र  में धुआंधार प्रचार अभियान छेड़ा.

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें कमलनाथ : डॉ‍. केसवानी

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने जाेरदार जवाबी हमला किया है। डॉ. केसवानी ने कहा कि कमलनाथ अपनी सरकार को तो संभाल नहीं पाए। अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए विधायकों की भी सुनना पड़ती है।

CM खुद कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन, प्रकरण दर्ज हो: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के चलते पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान दिवस के पूर्व कल 27 जून, सोमवार को मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास पर निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों आयोजित का भोज निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद सत्ता का दुरूपयोग व आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं! लिहाज़ा, राज्य निर्वाचन आयोग स्वतः संज्ञान ले उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराये।

कमलनाथ जवाब दें संबल योजना क्यों बंद की थी ? : चौहान

भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी और उसका क्रियान्वयन भी किया। पिछले 15 सालों में सारी योजनाओं से मध्यप्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा था। लेकिन कुछ समय के लिए धोखे और छल कपट से मध्यप्रदेश में आयी कमलनाथ सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने सबंल योजना फिर चालू की। जिनके नाम इस योजना से कट गए है उन सभी को जोड दिया जायेगा। कमलनाथ तुमने गरीबों के नाम काटने का काम किया, लेकिन मामा जोडने का काम करता है।

हमारा उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना हैः शर्मा

भाजपा ने ऐसे व्यक्तियों को महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी बनाया है जिनकी छवि स्वच्छ है, जनता से सीधा लगाव है और निरन्तर जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। हमारा मूल उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना है,  ताकि विकास की धारा निरंतर बहती रहे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।

प्रदेश में कागजों पर बन रही है स्मार्ट सिटी: अजय सिंह यादव

मध्यप्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में भाजपा सरकार के संरक्षण में भारी अव्यवस्थाओं का आलम व्याप्त है। प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदेश के किसी भी नगरीय क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है। स्मार्ट सिटी कागजों पर सिमट कर रह गई है। नगर निगम भाजपा के भ्रष्टाचार का अड्डा बन गये हैं। उक्त बातें मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहीं।

15 महीने बाद बन रही है कांग्रेस सरकार: कमलनाथ

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को चुनाव आयोग की निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी राजनैतिक दलों, प्रशासन और जनता जनार्दन की है, परन्तु चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज जारी एक बयान में यह बात कही।

कांग्रेस छल, प्रपंच और फूट डालो-राज करो की नीति पर काम कर रही

हमारे सभी नेता, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, साँसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ विजय के संकल्प के साथ बूथों पर पहुँच रहे हैं। सभी ने हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पार्टी के लिए हासिल करने का संकल्प लिया है। हमारे महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को भी जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today