1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े More »

लोकायुक्त पुलिस के आंकड़ें बता रहे रिश्वतखोरी घट रही तो लोकसेवकों की अनुपातहीन संपत्ति में 50 फीसदी गिरावट

मध्य प्रदेश में भले ही आर्थिक, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति जैसे अपराधों की खबरें समाचार पत्रों में बड़ी सुर्खियां बन रही हैं मगर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना के आंकड़ें More »

एमपी के कांग्रेस विधायक दल के स्थायी सचिव बने गुप्ता

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने किशन पंत की जगह जगदीश गुप्ता को कांग्रेस विधायक दल के स्थायी सचिव बनाया है। गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के स्टाफ में हैं। किशन पंत कई सालों से इस पद थे।

झारखंड में हेमंत सोरेन के दोबारा सीएम बनने की अटकलें

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिए जाने की खबरों के बीच यह भी अटकलें शुरू हो गई हैं कि वे इस्तीफा देकर दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद छह महीने के भीतर वे चुनाव लड़कर विधायक बनकर आएंगे।

दिल्ली में जारी है राजनीतिक घमासान, भाजपा हमलावर

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का हमला लगातार जारी है। भाजपा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विधानसभा का मॉक सत्र चला रही है तो पदयात्रा भी निकाल रही है।

कारम डैम लापरवाही में आठ अफसरों का सीएम ने किया निलंबन

धार जिले के कारम डैम में दो सप्ताह पहले रिसाव के बाद बांध टूट जाने की घटना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लापरवाही के आरोप में आठ अधिकारियों को निलंबित किया है। सीएम चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है।

जनजातीय सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति प्रशिक्षण

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 22 अगस्त से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बैरसिया रोड स्थित आई.ए.एस.ई गीतांजलि कॉलेज में आयोजित इस शिविर में प्रदेश भर के 84 प्राथमिक स्तर के शिक्षक शामिल हुए।

आईएसटीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में नर्मदापुरम की आध्या ने जीता कांस्य

थाईलैंड के पटाया शहर में जारी आईएसटीएफ वर्ल्ड टूर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप-2022 अंतर्गत जारी वूमंस कैटेगरी स्पर्धा में मप्र के नर्मदापुरम निवासी नेशनल चैंपियन आध्या तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह वह अब अंडर-21 फाइनल में पहुंच गई हैं।

मंदिर संस्कार के केंद्र, यहां से स्वच्छता, पौधरोपण, बेटी बचाओ अभियान प्रचार प्रसार करेंः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न विभागों की बैठक ली। धार्मिक न्याय और धर्मस्व विभाग की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मंदिर संस्कार के केंद्र हैं और यहां से स्वच्छता, पौधरोपण और बेटी बचाओ जैसे अभियान का प्रचार किया जा सकता है। वहीं, सामान्य न्याय विभाग के अधिकारियों को कन्यादान योजना में सतर्कता बरतते हुए पंजीयन करने की हिदायत दी और कहा कि इसमें अपात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाए।

राज्य सरकार एक लाख सरकारी पदों पर करेगी भर्तियाँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहाँ एक ओर कौशल विकास प्रशिक्षण, स्व-रोजगार के क्षेत्र में अवसर वृद्धि और ऋण-अनुदान योजनाओं से युवाओं के लिए जीविका के साधन निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं शासकीय विभागों में रिक्तियों की जानकारी एकत्र की गई है। राज्य सरकार लगभग एक लाख रिक्त पद इस वर्ष अभियान चलाकर भरने जा रही है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई: वीडी शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई है। देश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है।

मुख्यमंत्री को मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने सौंपे वार्षिक प्रतिवेदन

मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के तीन साल के वार्षिक प्रतिवेदन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र जैन ने सीएम चौहान से मुलाकात कर प्रतिवेदन भेंट किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today