BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की मुश्किलें बढ़ेंगी, एमपी के गृह मंत्री करा रहे जांच

सेना के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बयान पर उनकी मध्य प्रदेश में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यहां उनके खिलाफ शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी जानकारों से मदद लेकर ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

मकरोनिया नगर पालिका सब इंजीनियर और दो अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहे थे सड़क निर्माता से कमीशन

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के गृह जिले सागर की मकरोनिया नगरपालिका के सब इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सहित एक ठेकेदार को एक अन्य ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. नगरपालिका इंजीनियर और ठेकेदार एक सड़क बनाने वाले ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले 25000 की रिश्वत मांग रहे थे. लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

एमपी के बाद राजस्थान में भी आ सकता है भूचाल, गहलोत-पायलट एपीसोड का हो सकता है खात्मा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के तीसरे दिन जिस तरह से कांग्रेस को नरेंद्र सलूजा के रूप में झटका मिला है उसी तरह राजस्थान में भी पार्टी की भीतर कलह के चल रहे एपीसोड का खात्मा होने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच खींची तलवारें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वहां पहुंचने के पहले ही मियानों से बाहर आ सकती हैं। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद मिले झटके को शायद अभी तक भूले नहीं हैं और यह माना जा रहा है कि वे ऐसे वक्त का इंतजार कर रहे हैं जो उनके लिए ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके और कांग्रेस को अधिकतम नुकसान हो। भारत जोड़ो यात्रा इसके लिए सबसे ज्यादा अच्छा अवसर भी हो सकता है और उनके हाल ही में दिए गए बयान को ऐसे मौके के पहले का हवा का झोंका कहा जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे! कांग्रेस-भाजपा में घमासान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के बाद यहां एक स्थान पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से राजनीतिक भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की घिनौनी चाल बताया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है तो भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ने वालों को साथ जोड़ना बता रही है।

कमलनाथ के विश्वस्त और पीसीसी चीफ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ दी है.अब भाजपा में शामिल हो गए हैं सलूजा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस ने कहा कि सलूजा 13 नवंबर को निष्कासित कर दिए गए थे. सलूजा ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कहां है कि सिख दंगों का सच सामने आने के बाद उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया.

एसडीओपी ने अग्रिम जमानत की तस्दीक करने मांगे थे ₹10000, अदालत ने सुनाई सजा

मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी जीपी शर्मा को अदालत ने रिश्वत के एक मामले में सजा सुनाई है। अदालत में रिटायर्ड पुलिस अफसर को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है . शर्मा के खिलाफ एक युवती के अपहरण के आरोपी को कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत के मामले में आरोपी और उसके पिता द्वारा जमानत की तस्दीक करने के लिए ₹10000 की रिश्वत मांगी गई थी .

सीमांकन के लिए प्रति एकड़ ₹2000 की रिश्वत मांगते आरआई गिरफ्तार

रायसेन जिले में सांची के किसान द्वारा 24 एकड़ अपनी जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक आर आई से प्रति एकड़ ₹2000 प्रति एकड़ के हिसाब से ₹48000 की रिश्वत मांगी गई. लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस द्वारा इस मामले में आर आई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

राहुल-प्रियंका के मध्य प्रदेश में आते ही राजनीति, वार-पलटवार तेज

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में आने के बाद पहले दिन से कांग्रेस-भाजपा के बीच वार-पलटवार तेज हो गए हैं। राहुल गांधी की हर छोटी-मोटी गतिविधि पर भाजपा की निगाहें गढ़ी हैं तो कांग्रेस भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर बनी हुई है। प्रियंका गांधी के राहुल गांधी की यात्रा में साथ आ जाने के बाद भाजपा के हमले और तेज हो गए हैं जिसके चलते ट्विटर पर प्रियंका गांधी ट्रेंड कर रही हैं।

हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के घर चोरी, रिकवरी के बाद सामने आई घटना

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के घर कुछ दिनों पहले चोरी हुई जिसे पुलिस ने मीडिया से छिपाकर रखा। अब जब उसमें एक आरोपी से रिकवरी होना शुरू हुई तब वारदात सामने आ सकी है और चोरी कई लाखों रुपए की बताई जाती है। इसमें भोपाल पुलिस के संबंधित थाने के अलावा क्राइम ब्रांच भी चोरी का सुराग लगाने में जुटी रही।

मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, बेंगलुरू में निवेशकों से चर्चा

मध्य प्रदेश में जनवरी में होने वाली इनवेस्टर्स मीट के पूर्व तमाम उद्योग-धंधों को निवेश के लिए आमंत्रित करने राज्य सरकार इन दिनों देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में पहुंच रही है। पुणे के बाद आज बेंगलुरू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवेश आमंत्रण के लिए निवेशकों से चर्चा करने पहुंचे हैं जिसमें सरकार-उद्योगपतियों के बीच चर्चा के सत्र का आयोजन किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today