BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने भारत जोड़ो यात्रा और विपक्ष में होने पर भी 42 विधायकों की कमजोर स्थिति पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस नेतृत्व से ज्यादातर विधायकों की कमजोर स्थिति पर जवाब की अपेक्षा की है. लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विपक्ष में होने तथा भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी 17 पूर्व मंत्री और 37 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कमजोर स्थिति में है.

IAS तरुण भटनागर पर लोकायुक्त पुलिस में FIR के बाद कार्रवाई नहीं हुआ था सम्मान, अब वही CM के आदेश को दिखा गए ठेंगा

बुधवार को निवाड़ी में जिस कलेक्टर तरुण भटनागर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से हटाने का ऐलान किया, यह वही 2012 बैच के युवा आईएएस अधिकारी हैं जिनके खिलाफ दो महीने पहले लोकायुक्त पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई थी। मगर तब राज्य शासन ने उन्हें जिले से तो हटाया नहीं था बल्कि 15 दिन बाद उनका राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में दस लाख रुपए के सम्मान से नवाजा था। भोपाल में सीएम चौहान ने उन्हें सम्मानित किया था। जिस अधिकारी को राज्य शासन ने एफआईआऱ के बाद भी जिले से नहीं हटाया, वह सीएम के ऐलान के बाद कार्यमुक्त होने का इंतजार किए बिना अवकाश पर गए।

विधानसभा चुनाव वर्ष में सीएम के नए मीडिया सलाहकार, दिल्ली-मुंबई बनाए गए मुख्यालय

मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा हैं और इस हिसाब से चुनाव वर्ष की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 11 महीने के शेष कार्यकाल के लिए मीडिया सलाहकारों की नियुक्ति की है जो देश की राजधानी दिल्ली व मायानगरी मुंबई में बैठकर मीडिया की नब्ज टटोलकर सीएम हाउस को उसके अनुरूप रणनीति बताएंगे।

लोधी समाज के मंच से दिए बयान पर बवाल के बाद आई उमा की सफाई, मोदी मेरे नेता-भाजपा मेरी पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जिस तरह कुछ समय से अपने तीखे तेवर दिखाने के बाद अचानक नरम पड़ती रही हैं, उसी तरह इस बार भी लोधी समाज के मंच से दिए उनके भाषण के वायरल अंशों पर वे नरम दिखाई दी हैं। भारती ने भाषण के आगे-पीछे के हिस्से को काटकर शेष बयान को वायरल किए जाने पर सफाई दी और कहा कि भाजपा उन्हें साइडलाइन नहीं करती। उनकी सीधी लाइन है। पढिये भारती ने सफाई में जो कहा।

जिस कार्यालय में घोटाला किया वहीं दोबारा दे दी जिम्मेदारी, उनका मामला EOW तक पहुंचा था

स्कूल शिक्षा विभाग में एक महिला शिक्षक द्वारा प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना के दौरान घोटाला सामने आया था मगर राज्य शासन ने इसे नजरअंदाज कर उसे वापस उसी कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है. इस महिला शिक्षक के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू में शिकायत भी दर्ज है और अदालत द्वारा एक याचिका में इसको लेकर सील बंद लिफाफे में फैसला सुरक्षित रखा था. मगर इन हालातों को नजरअंदाज कर शासन ने शिक्षक को उसी कार्यालय में पदस्थ कर दिया है.

कहीं देर न हो जाए, भाजपा की त्रि-नेत्री, अपनी-अपनी धाराओं में बह रहीं

मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव 2023 उतना आसान नहीं है जितना समझ आ रहा है। पार्टी के भीतर असंतोष का ज्वालामुखी है तो वहीं नेताओं के अहंकार को दर्शाने वाले बयान, चुनाव की दिशा-दशा बदलने के लिए काफी हैं। इन दिनों भाजपा की तीन महिला नेताओं के तेवर तीखे हैं और उनके बयानों के चर्चे भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की नाराजगी चुनाव में पार्टी को दूसरे असंतुष्टों का साथ मिलने पर भारी पड़ सकती है तो शिवराज कैबिनेट की सदस्य उषा ठाकुर और भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वक्तव्य भी चुनावी फिजा में मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

MP में वरिष्ठतम 63 अफसरों में से जूनियर मोस्ट पर सरकार मेहरबान, प्रमोशन का इंतजार

मध्य प्रदेश पुलिस में महानिदेशक से लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तक के बारह बैच के 63 अफसर हैं लेकिन दर्जनों अफसरों को नजरअंदाज कर सरकार जूनियर मोस्ट अधिकारियों पर मेहरबान है। करीब 30 हजार के सशस्त्र बल की कमान हो या लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना जैसी भ्रष्टाचार से निपटने वाली पुलिस, यहां अधिकारियों के प्रमोशन का इंतजार किया जा रहा है। आईए आपको बताएं कि भारतीय पुलिस सेवा के जिन 63 अधिकारियों को सरकार नजरअंदाज कर रही है, उनमें से किसके पास क्या जिम्मेदारी है।

महीनों से APCCF, CCF, DFO पद खाली, मंत्री तय नहीं कर पा रहे है सूची

जंगल महकमे में पिछले 6 महीनों से सर्किल और वन मंडलों को मिलाकर 10 आईएफएस के पद रिक्त पड़े हैं. इसी प्रकार मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद भी खाली पड़े हुए हैं. यह स्थिति इसलिए निर्मित हुई है, क्योंकि वन मंत्री विजय शाह अपने मनमाफिक अफसरों की सूची तैयार नहीं कर पा रहे है. अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंत्रियों और विधायकों के सिफारिशों की लंबी फेहरिस्त है. कहा जा रहा है कि वन मंत्री विजय शाह की सूची और सिफारिश सूची में मेल न होने के कारण पदस्थापना का मामला 6 महीने से अटका है.

उमा भारती का लोधी समाज को आव्हान, भाजपा कार्यकर्ता नहीं तो वोट देने के लिए स्वतंत्र

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजतर्रार भाजपा नेता उमा भारती ने अपने लोधी समाज के लोगों का आह्वान किया है कि अगर वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है तो वोट देने के लिए वोट देने के लिए वे स्वतंत्र हैं. वे पार्टी की तरफ से वोट मांगी जी मगर जरूरी नहीं की वह उनकी बात माने क्योंकि वे भाजपा कार्यकर्ता नहीं है तो वह अपने आसपास का माहौल देखकर वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोपाल दूरदर्शन का आधी रात किया निरीक्षण, रात एक बजे तक चला इंस्पेक्शन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया की तैयारियों तथा मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार की रात ग्यारह बजे दूरदर्शन भोपाल का निरीक्षण करने पहुंचे। वे रात एक बजे तक दूरदर्शन केंद्र भोपाल में रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today