BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, शेखर कमजोर हुए राजीव सिंह का कद बढ़ा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा बदलाव किया है। इस तरह के बदलाव की काफी लंबे समय से चर्चा थी और अब पीसीसी में जिम्मेदारियों के परिवर्तन में सबसे ज्यादा वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर प्रभावित हुए हैं। उन्हें जिम्मेदारियों से हल्का करते हुए वरिष्ठ नेता राजीव सिंह और अशोक सिंह के कद को बढ़ाया गया है। हम आपको बताते हैं कि किसे क्या जिम्मेदारी दी गई और किसका कितना वजन कम या ज्यादा हुआ।

CM की काम में सुधार की नसीहत के बाद भी खुफिया पुलिस फेल, सैकड़ों वाहन-हजारों लोग कैसे जमा हो गए

मध्य प्रदेश में बारह साल पहले जिस तरह पुलिस का खुफिया तंत्र फेल साबित हुआ था, लगभग वही हालात फिर भोपाल में पैदा हुए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस की खुफिया शाखा के कामकाज से सीएम भी संतुष्ट नहीं थे जिसका इजहार उन्होंने एक सप्ताह पहले ही किया था लेकिन इसके बाद भी करणी सेना के ऐसे आंदोलन की सूचना में वह एकबार फिर नाकाम रही है। संख्या का अंदाज नहीं लगा पाने की वजह से आंदोलन की अनुमति को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी असमंजस में रहे। अब यह भीड़ पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन चुकी है।

इंदौर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, विमानतल पर सीएम ने किया स्वागत

प्रवासी भारतीयों के 17वें सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए। विमानतल पर उनका राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया। मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सुबह के उद्घाटन सत्र में उदबोधन के बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

चुनाव के पहले जातीय टकराव, करणी सेना का आंदोलन, अगले महीने भीम आर्मी का ऐलान

मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जातीय टकराव के हालात पैदा हो रहे हैं। संविधान में बदलाव के लिए इन दिनों करणी सेना भोपाल में डटी है जिसके नेता मध्य प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की चेतावनी दी जा रही है तो वहीं दूसरी भीम आर्मी ने संविधान में बदलाव की सोच पर खुलकर विरोध करने के लिए अगले महीने भोपाल में आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस टकराव के हालात से अभी तक सरकार की तरफ से केवल करणी सेना के नेताओं से चर्चा के लिए मंत्री भेजा है, भीम आर्मी के ऐलान पर गौर नहीं किया है।

लोधी समाज को सम्मान की सीख देने के बाद अब उमा की प्रीतम लोधी को आरक्षण पर सलाह, जानिये क्या कहा इस बार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लोधी समाज से आती हैं और समाज में उनकी बात काफी महत्व होता है। कुछ समय पहले उन्होंने समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में जिस तरह वोट देते समय सम्मान को याद रखने की बात कही थी, आज वे भाजपा नेतृत्व के खिलाफ बोलने वाले अपने समर्थक प्रीतम लोधी के घर पहुंची और वहां उन्होंने उन्हें सलाह दी कि वे अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महासभा बनाकर निजी क्षेत्र में आरक्षण के लिए आगे आएं।

मीडिया की सीढ़ियों से राजनीतिक दलों में मंजिल पाते लोग, जानिये MP की राजनीति में कौन से हैं नाम

मीडिया में आने के बाद कई पत्रकार राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित हो जाते हैं और फिर उनकी कलम किसी एक दिशा में चली जाती है। देश के साथ मध्य प्रदेश में भी ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने मीडिया में अपनी शुरुआत की और समय के अनुसार धीरे-धीरे राजनीति दल से सीधे जुड़कर अपना ट्रेक बदल लिया। मध्य प्रदेश में ऐसे कई नाम हैं लेकिन कुछ नाम शीर्ष तक भी पहुंच गए। आइए आपको बताएं मीडिया से जुड़ने के बाद राजनीति में उतरे ऐसे कुछ नामों के बारे में।

युवा प्रवासी भारत दिवस में अनुराग ठाकुर बोले, भारत पासपोर्ट का रंग नहीं खून का रिश्ता देखता है

खेल-युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रवासी भारतीयों को कहा कि भारत कभी पासपोर्ट का रंग नहीं देखता बल्कि खून का रिश्ता देखता है। भारत आपको हमेशा याद करता है, आपका सम्मान और प्यार करता है। हमारा लक्ष्य है जिन्होंने हम पर दो सौ साल राज किया उनकी अर्थव्यवस्था को पछाड़कर आगे बढ़ें।

उमा की सलाह पर सरकार चली तो यह हो जाएगा, शराब के शौकीनों को अपने ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे

मध्य प्रदेश में शराब बंदी से शुरू हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मुहिम के नशामुक्ति अभियान पर समझौते करने के बाद अब उन्होंने शिवराज सरकार को सलाह दी है कि वह शराब की दुकानों को स्कूल-कॉलेज, धार्मिकस्थलों ही नहीं बल्कि मजदूरों की बस्तियों, अस्पताल और बस स्टैंड से आधा से एक किलोमीटर की दूरी पर अनुमति दे। अगर उमा भारती की सलाह पर सरकार ने नई शराब नीति बनाई तो शराब के शौकीनों को शराब की दुकान ढुंढने के लिए शहर में कई किलोमीटर की दूरी नापने होगी। हम आपको बता रहे हैं उमा भारती ने जो शिवराज सरकार को सलाह दी है, उसके बारे में।

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आया गुस्सा, जानिये क्यों दी पोल खोलने की चेतावनी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 2019 में बड़े मतों के अंतर से हराकर लोकसभा में पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के प्रयासों में तीन दशक पहले कांग्रेस में आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को खुली चुनौती दी है। उन्होंने गुस्से से तमतमाते हुए तेज आवाज में मीडिया के सामने चुनौती दी कि वे उनकी पोल खोलकर रख देंगी। आखिर प्रज्ञा को गुस्सा क्यों आया और वे पोल खोलने के लिए क्या कदम उठाने वाली हैं, जानिये इस रिपोर्ट में।

प्रवासी सम्मेलन और इनवेस्टर समिट के लिए इंदौर तैयार, तस्वीरों से देखिये हमारा इंदौर

मध्य प्रदेश के लिए आठ से 12 जनवरी तक गौरव के दिन बनने जा रहे हैं क्योंकि औद्योगिक राजधानी इंदौर में कई देशों में रह रहे प्रवासी भारतीय, नेता के अलावा वहां के उद्योगपति व अन्य गणमान्य प्रतिनिधि आ रहे हैं। इनके लिए इंदौर को इस तरह सजाया गया है कि उसकी तस्वीरें देखकर किसी विकसित देश के भव्य नगर की अनुभूति होती है। कुछ तस्वीरों में देखिये हमारे इंदौर शहर की झलक।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today