अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

बिना नंबर की गाड़ियों से चंबल नदी का सीना छलनी कर खोदी जा रही रेत, NGT के डंडे के बाद अब हो रहे यह प्रयास

ग्वालियर-चंबल की पहचान चंबल नदी इन दिनों अवैध रेत उत्खनन करने वालों की चारागाह बन गई है जिसकी वजहसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण्य और नदी दोनों पर खतरा मंडराने लगा है। अवैध रेत उत्खनन करने वालों की चंबल में गतिविधियों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद अब प्रशासन ने क्या कदम उठाए, यह पढ़िये हमारी रिपोर्ट में।

ATER विधानसभाः कांग्रेस में ब्राह्मण-ठाकुर का विकल्प, पंडोखर का आशीर्वाद चलेगा या कमलनाथ से MEETING आएगी काम

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे नेता पर्ची वाले महाराजों तो पार्टियों के टिकट बांटने वाले रसूखदारों के द्वार पर दस्तक देने लगे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के लिए भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण-ठाकुर का विकल्प खड़ा हो गया है। यहां 2018 में हारे ब्राह्मण को जब ठाकुर की दावेदार का आभास हुआ तो वे उन्होंने एक पर्ची निकालने वाले महाराज की शरण में पहुंचकर अपने भाग्य की पर्ची निकलवा ली। पढ़िये अटेर विधानसभा सीट के दावेदारों की दिलचस्प स्टोरी।

केंचुआ फ्राई: BHOPAL डीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट का VIDEO वायरल

कहते हैं कि नाम बड़े और दर्शन छोटे. यह केवल सुना था लेकिन भोपाल के डीबी मॉल में एक बड़े रेस्टोरेंट के भीतर जो खाने की डिश परोसी गई उसका वीडियो देखकर यह सही भी साबित हुआ. पीड़ित व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो को फूड डिपार्टमेंट को भेजा जाना बताया जा रहा है. यह वीडियो रात होते-होते कई व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया और बताया गया कि फूड अधिकारियों का एक्शन भी सामने आया है.

MLA बनते ही किसने NOIDA के बिल्डर के साथ क्या डील की जिसमें अब फंसे, पढ़िये क्या है मामला

मध्य प्रदेश के एक विधायक ने 2018 में विधायक बनते ही नोएडा एक बिल्डर के साथ ऐसी डील की जो आज उनके लिए गले की हड्डी बन गई है। चार साल पहले माननीय ने नोएडा में एक रेस्टोरेंट में अपनी कंपनी के सहभागियों के साथ पहुंचकर बिल्डर से न केवल ऑर्डर लिया बल्कि उससे मोटी राशि भी एडवांस ले ली। मगर इसके बाद जब बिल्डर को सामान नहीं मिला तो उसने नोएडा पुलिस में विधायक, उनके परिजनों व अन्य सहभागियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है। पढ़िये आखिर कौन है यह विधायक और किस बिल्डर ने उन पर यह केस दर्ज कराया।

स्कूल, अतिथि-संविदा शिक्षक चला रहे, शिक्षक डेपुटेशन पर बने बाबू-अफसर, जानें हालात

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अध्यापन, परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम जैसे काम सरकार अतिथि शिक्षकों व संविदा शिक्षकों के भरोसे कर रही है। उनकी छुट्टियां निरस्त की जा रही हैं लेकिन वे शिक्षक जो केवल स्कूलों में पढ़ाने के लिए भर्ती हुए थे, वे जोड़-तोड़ से अफसर व बाबूगिरी कर रहे हैं। पढ़िये हमारी इस व्यवस्था का आइना दिखाती रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश फिर बना टाइगर स्टेट, देश के 16.6 तो विश्व की 10 फीसदी बाघ MP

भारत के टाइगर प्रोजेक्ट को 50 साल पूरे हो गए हैं और 2022 के आंकड़ों में आज देश में टाइगरों की तीन हजार 167 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार रखे हुए और यहां आज भी देशभर की बाघ की आबादी की 16.6 फीसदी जंगल का महाराजा पाया जाता है। विश्व में जितने टाइगर हैं, उनके करीब दस फीसदी मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क-अभ्यारण्य में उन्हें अच्छा वातावरण मिलने से उनकी आबादी दिन ब दिन बढ़ रही है।

प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल बना अखाड़ा, महिला पुलिस-महिला बाउंसर का वीडियो वायरल

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा उज्जैन में चल रही थी और वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उसे सुनने पहुंच रहे हैं। शिव महापुराण कथा में जहां लोग एकाग्रचित होकर कथा का श्रवण करते रहे लेकिन आयोजनस्थल पर ऐसा दृश्य बना कि कोई कुश्ती प्रतियोगिता चल रही हो। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने खूब चटखारे लेकर उसे न केवल आगे बढ़ाया बल्कि चुटकीभरी टिप्पणियां भी कीं।

बंदियों-कैदियों पर ‘राज’ करने वाली ‘उषाराज’ का सामान देखकर जेल अधिकारी चौंके, ‘ऑफर’ की कुर्सी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में लाखों रुपए निकाले जाने के घोटाले की मुख्य आरोपी निलंबित जेल अधीक्षक उषाराज आखिरकार अब इंदौर के सेंट्रल जेल में चहारदीवारी में पहुंच गई हैं। जिन कैदियों-बंदियों पर एक समय वे राज करती थीं, उनके बीच विचाराधीन बंदी की तरह जेल दाखिल हुईं तो उनके सामान को देखकर जेल अधिकारी चौंक गए और असमंजस में पड़े इन अफसरों ने उन्हें ऐसे कुर्सी ऑफर की कि कोई उंगली भी नहीं उठा सके। पढ़िये क्या किस बहाने अपने वरिष्ठ अधिकारी को कुर्सी ऑफर की।

देवकीनंदन की कथा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे, मंच से हिंदू राष्ट्र-कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का आव्हान

इन दिनों कथा वाचकों के मंच देशभर में खूब लग रहे हैं और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां तो इन मंचों पर न केवल कथावाचक बल्कि उनके साथ राजनीतिक में रचने-बसने वाले भी मौका गंवाए बिना बैठे नजर आने लगे हैं। भोपाल में विगत सात दिन से देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है लेकिन शनिवार को ऐसा दृश्य बना कि देवकीनंदन की कथा में सनातन धर्म की ध्वजा लेकर चल रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंच गए। मंच पर ऐसा कुछ हुआ जो पिछले कुछ समय से लगभग हरेक कथावाचक के मंच से होता है। आईए पढ़िये क्या हुआ।

इंजीनियर का पुनर्वासस्थल बनते-बनते IAS की रिटायरमेंट लाइफ इनजॉयमेंट प्वाइंट बनी ‘कार्य गुणवत्ता परिषद’, पढ़िये कब-कब क्या हुआ

मध्य प्रदेश में मुख्य तकनीकी परीक्षक का सरकारी दफ्तर देखते ही देखते कैसे सेमी गवर्नमेंट हो गया। रिटायरमेंट के बाद इंजीनियरों के पुनर्वास का ठिकाना बनते-बनते यह रिटायर होने वाले आईएएस अफसरों के लिए एक नया ठिया मिल गया है। जबकि एक रिटायर इंजीनियर ने वल्लभ भवन के आला अधिकारियों के साथ बैठकर अपने अपने जैसे रिटायर इंजीनियरों के लिए यह सपना देखा और वह हकीकत में बदलते-बदलते इंजीनियर पर्दे से बाहर हो गए। पढ़िये कार्य गुणवत्ता परिषद विचार से लेकर गठन की पर्दे के पीछे की वल्लभ भवन के गलियारों के भीतर चल रही कहानी जिसमें मुख्य तकनीकी परीक्षक के इंजीनियर प्रमुख संस्था की विशेषज्ञता को दरकिनार कर दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today