कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

BJP सड़क-बांध बनाने के साथ अयोध्या मंदिर-काशी विश्वनाथ कॉरीडोर भी बनाती है, आगर में CM ने कहा

विकास पर्व में आज आगर मालवा में जनदर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था और भेदभाव किया जाता था। बेटियों को बोझ तो बेटे को बुढ़ापे की लाठी का सहारा माना जाता था लेकिन बुढापे में लाठी का सहारा बनेगा या लट्ठ मारेगा। मगर भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री बनने पर लाड़ली लक्ष्मी योजना लेकर आए तो अब बेटियां जन्म लेते ही लखपति बन जाती हैं। बेटियों को पढ़ाने के लिए सरकार पैसा देती है। बेटी की शादी में भी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लाई। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लाए और उनके छोटे-मोटे खर्च के लिए एक हजार रुपए हर महीने देने की योजना लाए जो धीरे-धीरे 3000 तक ले जाई जाएगी। पढ़िये रिपोर्ट।

नामीबियाई से आई चीता ‘टिबलिसी’ की संदिग्ध मौत, निरवा 7 दिन से लापता

कूनो नेशनल पार्क चीता के लिए कब्रिस्तान बनती जा रही है। बुधवार को एक और फीमेल चीता संदिग्ध मौत हो गई है. मौत के कारणों को छुपाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेश गोपाल और एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

IFS के लिए राज्य वन सेवा के दागी का भी प्रस्ताव, 13 अफसरों को बनाया जाना है IFS

राज्य वन सेवा के 13 अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड के लिए भेजे गए प्रस्ताव में कई दागी अफसरों के नाम भी शामिल है. इसमें पहला नाम रामकुमार अवधिया का है, जिनके खिलाफ एक नहीं, कई मामलों की विभागीय जांच चल रही है. इसके अलावा सीनियरिटी की लड़ाई लड़ रहे विद्या भूषण मिश्रा का नाम पैनल में नहीं भेजा गया है. इसी तरह से और भी विवादित नाम भेजे गये है जिसके कारण विभाग द्वारा भेजा गया प्रस्ताव विवादों में आ गया है. पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

CM ने 300 करोड़ हितग्राहियों के खाते में पहुंचाए, 70 हजार पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग आज हितग्राहियों को 300 करोड़ रुपए का राशि सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाली और 70 हजार प्रधानमंत्री आवासों के गृह प्रवेश कराया। सीएम ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में 413 नगरों के जो हितग्राही जुड़े थे, उनसे संवाद भी किया। सीएम ने हितग्राहियों से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा और योजनाओं का फीडबैक लिया। पढ़िये रिपोर्ट।

आदिवासियों के लिए केंद्र-राज्य सरकार के काम का ‘कांग्रेसी काउंटर’, ST को चुनाव अभियान समिति की कमान

आदिवासियों को लेकर भाजपा के प्रयासों का काउंटर करते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव समिति की कमान आदिवासी चेहरे को सौंप दी है। वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें 32 नेताओं और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एसटी, एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभागों के अध्यक्षों की टीम दी है। कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के तीनों बड़े नेताओं के बीच मान्य नेता भी समझे जाते हैं। वहीं, आज कांग्रेस ने चुनाव समिति का ऐलान कर दिया जो पीसीसी चीफ कमलनाथ की अध्यक्षता में काम करेगी और इसमें 19 नेता व फ्रंटल आर्गेनाइजेशन व विभागों के अध्यक्ष होंगे। पढ़िये क्या है कांग्रेस का गणित।

विकास पर्वः खातेगांव में जनदर्शन में भीड़ उमड़ी, कमलनाथ सरकार के जनहितैषी योजनाएं बंद करने पर हमले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास पर्व में आज देवास जिले के खातेगांव में जनदर्शन कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा। सीएम ने इसके बाद आयोजित सभा में कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में जनहितैषी योजनाओं के बंद किए जाने के आरोप लगाए और कहा कि कमलनाथ गरीबों का दर्द नहीं जाते क्योंकि वे उद्योगपति हैं। पढ़िये विकास पर्व में आज सीएम ने कैसे कमलनाथ को घेरा।

पवन, मुकेश जैन, सुशोभन रिटायर, सुषमा-नकवी बने स्पेशल डीजी, आठ जिलों को नए कप्तान मिले

मध्य प्रदेश पुलिस से दो स्पेशल डीजी होमगार्ड के पवन जैन व ट्रेनिंग के मुकेश कुमार जैन और जेएनपीए सागर के एडीजी सुशोभन बनर्जी आज रिटायर हो गए जिनके स्थान पर सोमवार को सुबह विजिलैंस एडीजी सुषमा सिंह और नारकोटिक्स एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी स्पेशल डीजी बना दिए गए हैं। शाम को आठ जिलों में एसपी के साथ सुबह स्पेशल डीजी बनीं सुषमा सिंह सहित 34 आईपीएस की नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। देखिये कौन-कौन प्रभावित हुए आईपीएस।

वन विभाग का एक्शन प्लानः तीन महीने में आदिवासियों के 15,000 से अधिक वन अपराध वापस होंगे

मध्य प्रदेश शासन दस सालों में आदिवासियों पर दर्ज 15 हजार से ज्यादा वन अपराधों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वन विभाग का एक्शन बनकर तैयार होने वाला है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की यह रिपोर्ट।

पूर्व मंत्री खटीकः सरयू नदी में खड़े होकर कसम खिलाने से भी नहीं बनी बात, मौजूदा सीट ही नहीं दूसरी सीट पर भी विरोध

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रहे बुंदेलखंड के भाजपा नेता हरिशंकर खटीक को अपने जिले की मौजूदा सीट से पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलने के बाद अब पड़ोसी जिले की एक अन्य सीट पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जतारा विधानसभा सीट के बाद चंदला विधानसभा क्षेत्र में उनके साथ जो हुआ, वह वीडियो में कैद हुआ और वायरल हो गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

HM मिश्रा के जीजाजी कमिश्नर नर्मदापुरम से हटाए गए तो DEO पर नाराजगी के बाद बनोठ का तबादला

मध्य प्रदेश शासन ने रविवार की आधी रात को डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिनमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के जीजाजी श्रीमन शुक्ला भी शामिल हैं। उन्हें कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग से कृषि मंडी का आयुक्त बना दिया गया है तो भोपाल के सरोजनी नायडू स्कूल के 12वीं पूरक परीक्षा केंद्र को बदले जाने की सूचना छात्रों तक नहीं पहुंचाने पर जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी पर सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीकांत बनोठ की नाराजगी के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें श्रम आयुक्त बनाकर इंदौर भेजा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today