जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष पर छात्र से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश के फार्मेसी कांउसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र के साथ मारपीट की जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने उनके इस्तीफे मांग को लेकर आंदोलन किया। More »

51 साल पुराने परिपत्र से उज्जैन जेल के GPF घोटाले में निकाली गई 5.66 करोड़ राशि होगी वापस

मध्य प्रदेश में कर्मचारी भविष्य निधि में से उज्जैन जेल के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कई साथियों की जीपीएफ की राशि निकालकर हजम करने के बड़े घोटाले में अब वित्त विभाग ने प्रभावित जेल कर्मचारियों के खातों में वापस राशि डालने को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पांच करोड़ 66 लाख से ज्यादा की राशि को वापस जीपीएफ एकाउंटों में डालने को स्वीकृति देकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। पढ़िये रिपोर्ट।

जंगल महकमे में मलिक-मकबूजा मद में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता, सीहोर में ही 12 करोड़ अंतर

जंगल महकमें के वन मंडलों में पदस्थ डीएफओ की लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के कारण बैतूल, हरदा और सीहोर वन मंडल के मालिक-मकबूजा में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता की संभावना है। अकेले सीहोर वन मंडल में ही विभागीय राजस्व लेखों के मिलान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12 करोड़ 27 लाख 99 हजार 81 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। सीहोर वन मंडल में इस गड़बड़ी का सिलसिला अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। इस गड़बड़ी के पकड़ में आने के बाद अब यहां पदस्थ रहे कई डीएफओ रैंक के आईएफएस अफसर जांच के घेरे में आएंगे। पीसीसीएफ मुख्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सीहोर के अलावा बैतूल और हरदा वन मंडल में भी मलिक मकबूजा लेखों में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। पढ़िये रिपोर्ट।

सोनी के ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में ‘सत्या’ का रहस्यमय किरदार निभाएंगे आमिर दलवी

अपने मनोरंजक नाटकों और प्रतिष्ठित पात्रों के लिए जाना जाने वाला, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने आगामी फिक्शन शो ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में एक उत्साही युवा लड़की ‘आर्या दबंगी’ से दर्शकों को परिचित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने पिता, जिसे वह एक सुपरकॉप मानती है, को खोजने और उनसे जुड़ने के अपने मकसद में, आर्या, अपनी वास्तविक विरासत से अनजान, वास्तव में रहस्यमय सत्या की बेटी है। एक अनैतिक गुंडा जो किसी भी तरह से अमीर बनने और सत्ता हासिल करने के अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है, सत्या क्लासिक एंटी-हीरो है। मनोरंजन जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत आमिर दलवी ने अपने करियर के दौरान लगातार अपने असाधारण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और इस शो में वह तेजतर्रार और करिश्माई सत्या की भूमिका निभाएंगे।

कपड़ों की तरह दलबदलः विंध्य के मिश्रा-त्रिपाठी भाजपा से किए गए किनारे, अब तलाश रहे नया ठिकाना

मध्य प्रदेश में नेताओं की किसी एक पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता नहीं रही और कुछ नेता तो कपड़ों की तरह अपनी पार्टियां बदलने के आदी होते जा रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के नारायण त्रिपाठी के बाद अब इस श्रृंखला में अभय मिश्रा का नाम जुड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस में उन्होंने पांच साल में तीन बार सदस्यता को बदला और अब चौथी बार वे फिर नए ठिकाने को तलाशने के लिए कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

इंडियन आइडल 14 में गेस्ट जज बनेंगी पद्मश्री कविता कृष्णामूर्ति, कुमार शानू-विशाल ददलानी के साथ बैठेंगी

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 के अंतिम 15 प्रतिभाओं की गायन प्रतिभा के सुर को परखने के लिए अब गेस्ट जज के रूप में मशहूर पार्श्व गायक पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति शो में शामिल होने वाली हैं। वे शो के जज गायक कुमार शानू व संगीतकार विशाल ददलानी के साथ प्रतिभाओं में से 15 के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। देखना नहीं भूलें हर शनिवार और रविवार को गायन का यह रियलिटी शो।

गौंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अब घोषित किए 15 प्रत्याशी, 52 सीटों पर लड़ेगी GGP

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गौंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीटों को लेकर गठबंधन हुआ जिसके तहत गौंगपा ने मंगलवार को 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया। अब उसे 37 सीटों पर और अपने प्रत्याशियों का चयन करना है। बसपा ने गौंगपा के लिए 52 सीटों को छोड़ा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मैहर पहुंचे MLA नारायण त्रिपाठी तो हुजूम उमड़ा, संकल्प दिलाया कि एक लाख वोट से जिताएंगे

भाजपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को नारायण त्रिपाठी मैहर पहुंचे तो हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने मैहर में कई किलोमीटर तक रैली निकाली और शाम को सभी को संकल्प दिलाया कि वे उन्हें एक लाख वोट से जिताएंगे। मगर उन्होंने अभी चुनाव लड़ने के बारे में दो दिन के भीतर निर्णय लेने की बात कही जा रही है। त्रिपाठी ने मैहर के लोगों के बीच कहा कि उन्होंने जिस तरह मैहर को जिला बनवाया है उसी तरह विंध्य प्रदेश बनेगा।

MLA नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में रुकी एंट्री, आखिरी क्या हुआ ?

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहने वाले नारायण त्रिपाठी एकबार फिर दलबदल करके कांग्रेस में आने वाले थे लेकिन अचानक उनकी एंट्री रुक गई। अब उनका राजनीतिक भविष्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारतीय राष्ट्रीय समिति के संपर्क में भी थे। पढ़िये रिपोर्ट।

सीधी वन मंडल में ई-भुगतान में गड़बड़झाला, शासन ने लगाई रोक

सीधी वन मंडल में फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान का मामला सामने आया है और इस खुलासे के बाद अब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य शासन ने अन्य वन मंडलों में मजदूरों के भुगतान पर रोक लगा दी है। इस संबंध में राज्य शासन ने वन बल प्रमुख को निर्देश में कहा है कि सीधी सामान्य वनमण्डल में एक ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है जिसमें वन परिक्षेत्र से प्राप्त प्रमाणक में संलग्न मजदूरों की मास्टर सूची एवं राशि को कम्प्यूटर में दर्ज करते समय मास्टर सूची में से कुछ मजदूरों के नाम एवं राशि घटाकर अन्य व्यक्तियों के नाम एवं राशि जोड़े गये। पढ़िये रिपोर्ट।

अथिया शेट्टी के चेहरे के साथ ‘एचएंडएम’ का द फेस्टिवल कलेक्शन, एक्सक्लूसिव कलर्स-अलंकृत डिटेल्स

एचएंडएम इंडिया (H&M India) अपने बेमिसाल एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ इस फेस्टिव सीज़न में चार चाँद लगाने के लिए आपको तहे-दिल से आमंत्रित करता है। इसमें विशेष रूप से पार्टी के लिए तैयार किए गए परिधान शामिल हैं। इसके साथ ही, इसका जबरदस्त कलेक्शन स्टेटमेंट सूटिंग, पार्टी ड्रेसेस और मैचिंग सेट के बीच स्ट्रॉन्ग शोल्डर्स, क्रॉप्ड टॉप्स और ड्रेप्ड डिटेल्स को प्रदर्शित करने वाली डिज़ाइन्स पर प्रकाश डालता है। स्फटिक, सेक्विन और शाइनिंग वाले परिधान आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाने का वादा करते हैं, जबकि गर्म गुलाबी, नारंगी, लाल, हल्के भूरे, सुनहरे और काले रंग के परिधानों की शानदार श्रृंखला फेस्टिव सीज़न के उत्साह को कई गुना बढ़ा देती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today