विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

सीएम शिवराज ने कहा कबूतर हो या कचौड़ी कोई बख्शा नहीं जाएगा

कोरोना लॉकडाउन का पालन करते समय भोपाल में दो बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा उन्हें घायल करने की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कबूतर हो या कचौड़ी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की जाएगी।

एलपीजी से भरा कैप्सूल दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

उज्जैन जिले में बड़नगर रोड स्थित चिकली के समीप सोमवार की रात 3 बजे एलपीजी गैस से भरा टैंकर (कैप्सूल) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गैस टैंकर रतलाम से उज्जैन आ रहा था, उसी समय मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। इससे टैंकर चालक तथा क्लीनर की मौत हो गई।

भोपाल में 19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, सीएम ने टीआई से बात की

भोपाल में 19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, सीएम ने टीआई से बात की
भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित 19 और लोग मिले हैंं। ये सभी स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी हैं। इनमें ज्यादातर स्वास्थ्य विभाग के और पुलिसकर्मी हैं। अब भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 82 हो गई है और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक टीआई से मोबाइल पर बात भी की।

5 अप्रैल से प्रदेश में होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 14 अप्रैल को लॉक डाउन खुलना संभावित है। इसके उपरांत 15 अप्रैल से प्रदेश में रबी उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। हमें 31 मई तक उपार्जन कार्य समाप्त कर लेना है। समय कम है, अतःऐसी व्यवस्था करें जिससे किसानों का गेहूं, चना, सरसों, मसूर फसलें समर्थन मूल्य पर सुगमता से खरीदी जा सकें। इसके लिए प्रदेश में अधिक से अधिक खरीदी केंद्र बनाए जाएं। आवश्यकतानुसार अन्य विभागों के अमले की सेवाएं ली जाए। वर्तमान मैं कोरोना संकट के चलते इंदौर, भोपाल, उज्जैन के शहरी केंद्रों पर 15 अप्रैल से उपार्जन प्रारंभ नहीं हो पाएगा।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिलों में कलेक्टर-एसपी टोटल लॉक डाउन सुनिश्चित करेंः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं यह कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टोटल लॉक डाउन सुनिश्चित करें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। यदि कोई कोरोना संक्रमण को छुपाता है अथवा जांच में सहयोग नहीं करता है तो यह गंभीर अपराध होगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध f.i.r. करें, जेल भेजे। कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सालभर 30 फीसदी कम सेलरी लेंगे

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉक़डाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला किया है कि वे अपने वेतन में से 30 फीसदी राशि कम लेंगे।

प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में स्थिति बिगड़ी, 20 नए कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति इंदौर में बिगड़ने के बाद अब भोपाल में भी स्थिति खराब होती जा रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमित 20 नए प्रकरण सामने आए जिन्हें मिलाकर भोपाल में 61 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या हो गई है। भोपाल में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्थिति में सुधार है।

दिग्विजय ने पीएम को व्यापार-उद्योग को राहत संबंधी सुझाव दिए

राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न होने वाले देश के वित्तीय हालातों पर चिन्ता प्रकट करते हुए व्यापार और उद्योग जगत को तत्काल राहत पंहुचाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

भाजपा का स्थापना दिवस मना

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मध्यप्रदेश भाजपा कार्यलय में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा के ध्वज का रोहण किया। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत और जिला अध्यक्ष विकास वीरानी भी इस अवसर पर मौजूद थे। कोरोना लॉकडाउन के कारण स्थापना दिवस सादे कार्यक्रम के रूप में मनाया गया।

निजी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड के निर्देश

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने निजी मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों को कोरोना आइसोलेशन वार्ड बनाने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने आरकेडीएफ, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, बंसल तथा नर्मदा हॉस्पिटल को पत्र लिखकर यह सहयोग मांगा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today