विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

मुख्यमंत्री के आग्रह पर रचनाकारों ने कोरोना रिलीफ में दिये एक लाख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कोरोना प्रभावितों के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग का सिलसिला निरंतर चल रहा है। जहाँ एक ओर राजधानी भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में योगदान देने का संकल्प लिया, वहीं दूसरी ओर अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस विपदा के वक्त में अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस युद्ध में योद्धा की भूमिका निभा रहा है। यही जागरूकता प्रदेश को अलग पहचान देगी।

राज्यपाल ने जन्मदिन पर हरसिंगार का पौधा

राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मोत्सव नहीं मनाया। उन्होंने राजभवन परिवार के आग्रह पर जवाहरखंड परिसर में औषधीय गुण सम्पन्न हर सिंगार का पौधा लगाया।

कोरोना संकट में जनता व शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं पत्रकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पत्रकार गण मौजूदा कोरोना संकट के दौरान अपनी जान हथेली पर रखकर समाचारों एवं सूचनाओं के संप्रेषण के माध्यम से जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। वे अपनी सकारात्मक खबरों के माध्यम से जनता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे पत्रकारिता के उच्च मानदंडों का पालन कर जनता की सेवा कर रहे हैं। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं तथा आशा करता हूं कि आगे भी इसी प्रकार वे जनता का हौसला बढ़ाते रहेंगे।

कोरोना से लड़ने आईआईटीटी की रणनीति पर हो प्रभावी अमल

प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आइसोलेट, टेस्ट एंड ट्रीट) की रणनीति पर प्रभावी रूप से से अमल किया जाए। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैले नहीं इसके लिए संक्रमित क्षेत्रों से कोई अंदर बाहर ना आ-जा सके। साथ ही प्रत्येक मरीज ठीक हो जाए, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं।

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने विशेष बॉक्स

भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस की 7 वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ने अपने जवानों की यूनीफॉर्म सामग्री को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आधुनिकतम तकनीक से विशेष बॉक्स बनवाए हैं। यह बॉक्स आईआईटी रोपड़ द्वारा तैयार किये गए अल्ट्रावायलेट सेनीटाइजेशन बॉक्स की तकनीक पर आधारित हैं।

इंदौर में 102 अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी

इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की अत्यधिक संख्या के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 70 बंधपत्र चिकित्सकों एवं 32 नियमित चिकित्सकों को आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। इन चिकित्सकों को तत्काल कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

पूरी सख्ती और चुस्ती से कार्य करें कलेक्टर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश से कोरोना संकट को जल्दी से जल्दी समाप्त करने के लिए सभी कलेक्टर पूरी सख्ती और चुस्ती से कार्य करें। संक्रमण रोकने के लिए ज़िलों की सीमाएं सील रखें तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों से आना-जाना पूर्ण रूप से बंद रहे। जनता को दवाएं, दूध, सब्ज़ी, फल, किराना आदि की आपूर्ति ज़िला प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित हो।

मध्यप्रदेश में 529 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण, 40 की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित जिलों की संख्या 22 है जिनमें अब तक 529 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं। इनमें से 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। इंदौर में अब तक 281 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिनमें 30 की मृत्यु हो गई है।

आरक्षक आनंद फर्ज निभाने पैदल पहुँचे कानपुर से जबलपुर

मौजूदा वक्त में पूरा देश कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जद्दोजहद में लगा है और इसकी भयावहता के चलते देशभर में लॉकडाउन है। जबलपुर शहर के ओमती पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक आनंद पाण्डे ने ऐसी स्थिति में अपनी ड्यूटी निभाने एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमा पैदल ही लांघ कर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today