विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

मप्र में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

प्रदेश में मई की गरमी के तीखे तेवर के साथ अब बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। शनिवार को दिन तापमान 42.3 डिग्री के आसपास होने से गरमी से लोग बेहाल नजर आए। वहीं, मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी के अनुकूल रविवार की रात को ही ग्वालियर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हो गई।

भोपाल में आज कोरोना संक्रमण से 38 स्वस्थ हुए

चिरायु अस्पताल से कल के 26 जिन्हें आज सुबह और शाम को 28 व्यक्ति इसके साथ ही एम्स से 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 288 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।

प्रदेश में वापस लाये गये 50 हजार श्रमिक

कोरोना संक्रमण के कारण अन्य प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के लगभग 50 हजार श्रमिक आज तक प्रदेश वापस लाए जा चुके हैं। इसी तरह, प्रदेश के विभिन्न जिलों में फँसे करीब 38 हजार श्रमिकों को पिछले 8 दिनों में उनके गृह स्थान पर पहुँचाया जा चुका है। आज नासिक से ट्रेन से 347 लोग भोपाल लाये गये।

सरकार की प्राथमिकता रही किसानों और गरीबों की मदद

प्रदेश में किसानों, श्रमिकों, बेसहारा लोगों, गरीबों बुजुर्गों और जरूरतमंदों की मदद करना सदैव मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में रहा है। कोरोना महामारी से लड़ते हुए भी श्री चौहान अपनी यह प्राथमिकता नहीं भूले। पिछले लगभग डेढ़ माह में राज्य सरकार द्वारा 6526 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के इन सभी जरूरतमंदों के खातों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पहुँचाई गई है। मुख्यमंत्री ने इन सभी जरूरतमंदों की योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछले एक साल से प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, राज्य का खजाना खाली है, जैसी कही जाने वाली बातों को निर्मूल साबित कर दिया है। साथ ही, यह भी प्रमाणित कर दिया है कि किसान और गरीब सरकार की पहली प्राथमिकता हैं और उनकी मदद से कोई बाधा उन्हें रोक नही सकती।

दिग्विजय को सहने, सिंधिया को अपमानित करने की मजबूरी स्पष्ट करें नाथ: शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रश्न किया है कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि वे सरकार बनने के पहले दिन से दिग्विजय सिंह को बर्दाश्त करते रहे और अंततः सरकार गिराने का खामियाजा भुगतना पड़ा। आपने दिग्विजयसिंह के दबाव में लगातार अपने ही विधायकों और मंत्रियों का अपमान क्यों किया? आपने क्यों दिग्विजयसिंह के बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों की राजनीति का गला घोंटा?यह जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

पूर्व आईएएस अधिकारी जोशी का निधन

पूर्व आईएएस अधिकारी ललितकुमार जोशी का दिल्ली में शुक्रवार की रात निधन हो गया। जोशी भारतीय प्रशासनिक सेवा के एमपी कैडर के 1970 बैच के अधिकारी थे। रिटायरमेंट के बाद वे दिल्ली में रह रहे थे और शुक्रवार की रात उनका वहां निधन हुआ। जनसंपर्क विभाग में वे आयुक्त और प्रमुख सचिव के तौर पर रहे।

भोपाल में कोरोनो संक्रमण से 26 स्वस्थ, 6 नए मरीज

भोपाल में आज 26 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिरायु अस्पताल से कल रविवार को सुबह 9 बजे आर्मी बेंड की प्रस्तुति के साथ घर को रवाना होंगे। कल भी एक कोरोना संक्रमित महिला एम्स से स्वस्थ्य होकर घर पहुची है।

17 मई तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर

राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमाघरों को अब 17 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके पहले जारी आदेश में तीन मई तक सिनेमाघरों को बंद करने का निर्णय लिया था। राज्य शासन ने लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने के तारतम्य में यह निर्णय लिया है।

किसानों की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे विधायक

कांग्रेस के उज्जैन जिले के तराना विधायक महेश परमार ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर उज्जैन में समर्थकों के साथ धरना दिया। धरने में विधायक परमार के अलावा पूर्व विधायक बटूकशंकर जोशी, उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, पार्षद बीनू कुशवाहा, कांग्रेस नेता सोनू शर्मा और सुरेन्द्र मरमट बैठे थे। कोरोना लॉकडाउन में धरना दिए जाने पर उज्जैन पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बाहर फँसे श्रमिक टोल-फ्री नम्बर पर करायें पंजीयन

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने बताया है कि प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक, जो मध्यप्रदेश अपने घर आना चाहते हैं, वे स्टेट कंट्रोल-रूम के फोन नम्बर 0755-2411180 पर पंजीयन करा सकते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today