विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

श्रमिकों के अवैध परिवहन पर बस मालिक के ख़िलाफ़ FIR

इंदौर (पीथमपुर)  से अवैध रूप से बस द्वारा श्रमिकों के परिवहन किए जाने पर देवास में रजिस्टर्ड एक बस मालिक, ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

रेरा प्राधिकरण ने रियल एस्टेट सेक्टर को दी राहत

मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़े विपरीत प्रभाव को देखते हुए राहत देने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर पंजीकृत परियोजनाओं को पंजीयन अवधि में गत 15 मार्च से 6 माह की छूट प्रदान की है। बिल्डर तथा ऐजेंट को रिटर्न जमा करने की तारीख भी 30 जून 2020 तक बढाई गई है। प्राधिकरण के इस निर्णय से प्रदेश की पंजीकृत करीब 3000 परियोजनाओं को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण का यह निर्णय रियल एस्टेट सेक्टर को पुनर्जीवित करने में भी सहायक होगा।

जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित

राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में बरती गई लापरवाही के फलस्वरूप जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त श्री जगदीश राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री राठी का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, उज्जैन रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

कुछ घंटों के लिए परिवार से मिल पाती हैं तहसीलदार

कोरोना वायरस संक्रमण से हरदा जिले में सुरक्षा करने में अधिकारी-कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर अपने कर्त्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। ऐसे ही हैं खिरकिया जिला हरदा की तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का जो सप्ताह में एक बार ही परिवार को समय दे पाती हैं। परिजनों को संक्रमण का खतरा न हो, इसलिए वे दूर से ही देखकर वापस अपने कार्य पर जुट जाती है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

पूर्व डकैत मोहर सिंह का निधन

चंबल घाटी के कुख्यात डाकू रहे मोहर सिंह गुर्जर का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भिंड जिले के मेहगांव के नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। उनका चंबल घाटी में डाकू के रूप में साठ और सत्तर के दशक में आतंक रहा है।

आरजीपीवी: फीस का दबाब, NSUI ने राज्यपाल और कुलपति को लिखा पत्र

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के समन्वयक समर्थ समाधिया ने आरजीपीवी के छात्र-छात्राओं से फीस का दबाब बनाने के संबंध में आज राज्यपाल महोदय और कुलपति को लिखा पत्र।

भोपाल में आज कोरोना से 19 व्यक्ति स्वस्थ हुए

आज चिरायु हॉस्पिटल से 19 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 337 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। अभी तक कोरोना संक्रमित 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो हुई है।

दिग्विजय सिंह ने सिख समाज से माफी मांगी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिख तीर्थयात्रियों की तबलीगी मरकज से तुलना को लेकर सिख समाज से माफी मांगी है। सिंह ने धार्मिक व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

मदिरा-भांग दुकानें प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी

प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस के अंतर्गत जोनवार वर्गीकृत जिलों में मदिरा एवं भांग की दुकानों के संचालन के निर्देश वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा पूर्व में जारी किये गये हैं। इन निर्देशों के अंतर्गत मदिरा एवं भांग दुकान अब प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today