विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मैन ऑफ आइडियाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मैन ऑफ आइडियाज है। अद्भुत नेता है। उनकी प्रेरणा हमें काम करने के लिए नया उत्साह देती है। लोक कल्याण की भावना उनकी वाणी से प्रकट होती है। उन्होंने देश में कोरोना संकट की गंभीरता को समय रहते पहचाना, हमें उससे परिचित कराया तथा आगाह किया। उनके कुशल नेतृत्व में हमने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया है।

पाँचवे चरण का लॉकडाउन, अनलॉक 1.0 का चरण होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा है कि देश के हमारे वैश्विक नेता दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संघर्ष में हमें नई राह बतायी, देश का कुशल नेतृत्व किया, जिसके चलते हमने कोरोना पर काफी हद तक विजय पा ली है। हमारे कोरोना योद्धाओं के निरंतर परिश्रम एवं जनता के सहयोग से आज हम प्रदेश में भी कोरोना को ठीक ढंग से नियंत्रित कर पाए हैं। परंतु अभी निरंतर सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। हमें कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र दो गज की दूरी (फिजिकल डिस्टेंसिंग), फेस कवर (मास्क लगाना), बार-बार हाथ धोना, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकना का सख्ती से पालन करना होगा। तभी हम देश एवं प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह भगा पाएंगे।

गोपाल भार्गव के निजी स्टाफ के 5 लोग कोरोना संक्रमित

मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल भार्गव के गढाकोटा स्थित निवास पर काम करने वाले 5 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गये हैं। सभी को उपचार के लिए सागर भेजा जा रहा है।

मंत्रालय में पहुंचा कोरोना

कोरोना महामारी में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी दफ्तरों को बंद करने से लेकर 30 फीसद उपस्थिति आदि उपाय किए गए हैं लेकिन राज्य मंत्रालय में एक कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव लक्ष्ण पाए गए। यह व्यक्ति लंबे समय से लॉकडाउन में भी मंत्रालय में काम कर रहा था। मगर उसके कोरोना पॉजिटिव होने की भनक तक किसी को नहीं थी।

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अगस्त को

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की स्थगित प्रक्रिया को एक जून से फिर शुरू किया जा रहा है। इसके ‍िलए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जायेगी। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अगस्त 2020 को किया जायेगा।

विवि मानव मूल्य आधारित पत्रकारिता का करें दिशा दर्शन: टंडन

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा है कि भारतीय पत्रकारिता के इतिहास की विरासत और वैचारिक प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर आज की आवश्यकताओं के अनुरूप पत्रकारिता का दिशा दर्शन समय की आवश्यकता है। पत्रकारिता मानव मूल्यों के आधार पर समाज के वंचित वर्ग के कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा पर चिंतन है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय को इस दिशा में संकल्पित होकर प्रयास करना होगा।

चौहान ने एक क्लिक से जमा किए 66 लाख विद्यार्थियों के लिए 146 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यान्ह भोजन योजना की मई और जून महीने के 37 दिनों की 145.92 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 66.27 लाख विद्यार्थियों के खातों में जमा की। पूर्व में मार्च और अप्रैल माह के 33 दिन की राशि 117.11 करोड़ रूपए जमा की जा चुकी है। इसके अलावा भोजन तैयार करने वाले रसोईयों को भी कुल 84 करोड़ की राशि का भुगतान दो किस्तों में किया गया है। कोरोना संकट की अवधि में कुल 347 करोड़ रूपए योजना के अंतर्गत जमा करवाए गये हैं। अवकाश की अवधि में पहली बार योजना का लाभ विद्यार्थियों को दिया गया है।

गेहूँ उपार्जन लघु, मध्यम एवं सीमांत किसानों के लिये वरदान साबित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के प्रतिकूल दौर में जहाँ लॉकडाउन के दौरान गेहूँ उपार्जन एक बड़ी चुनौती थी। सरकार द्वारा 15 अप्रैल को प्रदेश में उपार्जन कार्य प्रारंभ किया गया तथा लगभग सवा माह की अवधि में ही 15 लाख 29 हजार किसानों ने 1 करोड़ 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ समर्थन मूल्य पर बेचा तथा उन्हें समय पर भुगतान किया गया। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इनमें 13 लाख 80 हजार लघु, मध्यम एवं सीमांत किसान हैं जो इस समय सबसे ज्यादा जरूरतमंद हैं।

चौहान रात्रि 8 बजे प्रदेश-वासियों को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को रात्रि 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन एवं सभी क्षेत्रीय न्यूज चैनल्स पर होगा।

मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि वे देश की करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार हैं। वे दिलों पर राज करते हैं। भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं। लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। महान नेता प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया। वे हमेशा भारत माता तथा अपनी जनता के लिए घनघोर और अथक परिश्रम करते रहते हैं। राष्ट्र को ऊँचाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today