शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

विधानसभा में भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला

राजभवन में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने के बाद अब विधानसभा में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्टर अर्जुन डेहरिया नाम के एक कर्मचारी की पत्नी जयप्रकाश अस्पताल में नर्स है जिसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद पूरे परिवार की कोरोना जांच हुई जिसमें मंगलवार को रिपोर्ट आई तो अर्जुन डेहरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

भोपाल विलीनीकरण दिवस पर वेबिनार का आयोजन

जून, 1949 को प्रजा मंडल के अथक प्रयासों के बाद भोपाल का भारत में विलीनीकरण हुआ था और भोपाल में पहली बार तिरंगा फहराया गया था। लगभग दो वर्षों तक चले इस आन्दोलन में संघ के स्वयंसेवकों समेत आम जनता ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया था। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश एवं भाई उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया था।

दुकानो पर 5 से अधिक लोग एकत्रित नही हो सकते

कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी कर लॉक डाउन 30 जून तक जारी रहेगा कंटेन्मेंट और बफर जोन में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जारी किए गए आदेश की परिस्थतियो का आकलन करने के बाद पुनः समीक्षा 7 जून को की जायेगी । स्कूल, कालेज, शिक्षा संस्थान, बन्द रहेंगे, 12 वी कक्षा की परीक्षा शासन के निर्देशानुसार कराई जाएंगी।

कोरोना संकट से अद्वैतवाद का पुनर्जागरण: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट का समय चिंतन और नवाचार का है। सारा देश एकजुट होकर एकात्म भाव से इस संकट का आज समाधान ढूंढ रहा है। एक दूसरे का सहयोग कर रहा है। इस भाव को देख कर लगता है कि देश में अद्वैतवाद का पुनर्जागरण हो रहा है। यह बात राज्यपाल टंडन ने पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित वेबीनार के शुभारंभ अवसर पर आज कही।

प्रदेश के सिनेमा घर आगामी आदेश तक बंद रहेंगे

राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमा घरों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

5 लाख 82 हजार श्रमिकों की वापसी

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 5 लाख 82 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 73 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 9 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। आज तक गुजरात से 2 लाख 16 हजार, राजस्थान से एक लाख 30 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 38 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी श्रमिक आए हैं।

7 विवि के 597 परीक्षा केंद्रों पर 4 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ पेन-पेपर मोड पर 29 जून से 31 जुलाई के मध्य आयोजित होंगी। इसके तहत 7 विश्वविद्यालयों में लगभग 4 लाख विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएँ देंगे।

राज्यसभा चुनाव 19 को, भाजपा-कांग्रेस की सीटें यथावत रहेंगी

नौ अप्रैल को मध्यप्रदेश से दो भाजपा और एक कांग्रेस सांसद का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने से रिक्त हुई तीन सीटों पर 19 जून को चुनाव घोषित किया गया है। इस चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस को उतनी ही सीटें मिलेंगी जितने उनके सांसद रिटायर हुए हैं। इस प्रकार भाजपा को दो और कांग्रेस का एक प्रत्याशी चुनाव में जीतेगा।

मनरेगा में रोजगार से मजदूरों का जीवनयापन आसान

मजदूरों को अपने गाँव में ही काम मिलता रहे तो उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दमोह जिले की ग्राम पंचायत सेमरा लखरौनी के निवासी हरिदास पाल और उनके भाई झलकन की कहानी कुछ इस तरह की है। इन दोनों को परिवार सहित मनरेगा में रोजगार मिलने से जीवन यापन अब आसान हो गया है।

प्रदेश में संचालित हो जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण केप्रयासों में निरंतर मिल रही कामयाबी के बाद भी पूरे प्रदेश में रोग नियंत्रण के लिये पूरी सावधानी रखने की आवश्यकता है। कोरोना से जंग को हर हालत में जीतना है। इस संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन पूरे प्रदेश में किया जाये। इसमें एनसीसी, एनएसएस, जन अभियान परिषद और कम्युनिटी लीडर्स को शामिल किया जाये। एक ऐसी फौज तैयार हो जो लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सभी उपायों की सरल तरीके से जानकारी देते हुये जागरूक करें। जून के महीने में निरंतर जागरूकता के लिये भी सब्जी विक्रेताओं से लेकर अन्य सभी दुकानदारों को शिक्षित और जागरूक बनाने की आवश्यकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today