-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
3 दिन में शराब दुकान खोलने के आदेश
मप्र शराब दुकान को लेकर शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच मे चल रहा गतिरोध हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद खत्म हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि जो भी शराब ठेकेदार सरकार की वर्तमान शर्तो पर दुकान संचालित करना चाहते है वो 3 दिन में शपथ पत्र कोर्ट में दे दे। जो शराब ठेकेदार 3 दिन में शपथ पत्र जमा नहीं करते है उस परिस्थिति में उस दुकान का टेण्डर निरस्त माना जायेगा।
कम्युनिटी रेडियो में है मिट्टी की खुशबू: शेफाली
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के ‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत बीबीसी मीडिया एक्शन की पत्रकार सुश्री शेफाली चतुर्वेदी ने पत्रकारिता विद्यार्थियों से कहा कि यदि आप रेडियो की फील्ड में आना चाहते हैं तो यहाँ अनेक अवसर हैं। हम सिर्फ यह न सोचें कि यहाँ सिर्फ रेडियो जॉकी ही बनते हैं। आप रेडियो में साउंड इंजीनियर, प्रोग्राम प्रोड्यूसर, संगीत प्रबंधक, ऑडियंस मैनेजर सहित अन्य भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आने के लिए हमें विभिन्न रेडियो एवं उनके विभिन्न कार्यक्रम सुनने चाहिए। इससे हमें रेडियो में नया करने की दिशा मिलेगी। रेडियो के क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा पहुँचे फीवर क्लीनिक
गुरूवार सुबह बारिश के बीच गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अचानक जे.पी. अस्पताल के फीवर क्लीनिक पहुंचे। मरीजों की जांच, सैंपलिंग और स्क्रीनिंग कर रहे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ उन्हें अपने बीच अचानक देखकर आश्चर्यचकित हो गए। बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा के पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
स्कूल शिक्षा का ई-बुलेटिन “अब पढ़ाई नहीं रुकेगी
स्कूल शिक्षा विभाग के ई-बुलेटिन ‘अब पढ़ाई नहीं रुकेगी” का विमोचन गुरुवार को मंत्रालय में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस ई-बुलेटिन के माध्यम से अब विभागीय कार्य वैश्विक पटल पर प्रदर्शित होंगे एवं इन कार्यों के संपादन में जुटे हुए मैदानी सहयोगियों का उत्साहवर्द्धन होगा।
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, 2 गज की दूरी रखकर संक्रमण से करें सुरक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन यापन की दृष्टि से अनलॉक वन में कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन छूट के बाद कहीं-कहीं ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जहां गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा।
कोरोना संक्रमण सुधार में मप्र एक पायदान आगे बढ़ा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में निरंतर कमी के चलते मध्यप्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले मध्यप्रदेश देश में 6वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7वें स्थान पर था। पूरे देश की तुलना में मध्यप्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 174 नए पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, वहीं देश में यह संख्या 9304 है। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है।
गेहूँ के शत प्रतिशत सुरक्षित भंडारण का कार्य सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला कलेक्टरों और कमिश्नर्स से विभिन्न जिलों में हुई बारिश के संदर्भ में गेहूँ के शतप्रतिशत सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा एक तरफ कोविड-19 और अब निसर्ग तूफान की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण कुछ स्थानों पर खुले में रखे गेहूँ का सुरक्षित भंडारण एक चुनौती है। हालांकि बहुत कम मात्रा में गेहूँ गोदामों तक न पहुंचने की बात सामने आई है, लेकिन किसानों को उनके उपार्जित गेहूँ का पूरा भुगतान किया जाएगा। चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
उपार्जित गेहूँ का सुरक्षित भंडारण, किसानों का भुगतान होगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि वे चिंतित न हों उनके द्वारा उत्पादित पूरा अनाज खरीद कर भुगतान भी समय पर किया जाएगा। उपार्जित गेहूँ को सुरक्षित रखने का दायित्व सरकार का है। यह कार्य किया भी जा रहा है।
बिजली बिलों में राहत देना सरकार की संवेदनशीलता
कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन अवधि में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने व अस्वस्थ सही पर पड़ा है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी वर्गों अर्थात श्रमिकों से लेकर उद्योगपतियों तक की केवल चिंता ही नहीं की बल्कि उन्हें हर संभव मदद भी की है। इसी कड़ी में उन्होंने सभी वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का एलान किया है।








