POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

संक्रमण रोकने कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। सारी/आई.एल.आई मरीजों का सर्वे किया जाए तथा फीवर क्लीनिक को सुदृढ़ करें। हमें किसी भी हाल में प्रदेश में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।

चौहान ने किया दो कोयला खदानों का बटन दबाकर शुभारंभ

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में धनकसा और शारदा भूमिगत कोयला खदानों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। एक वीडियो कांफ्रेंसिंग समारोह में दो केन्द्रीय मंत्री,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी भी  उपस्थित हुए।

चौहान ने नगरीय निकायों को 330 करोड़ अंतरित किए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय से प्रदेश के 374 नगरीय निकायों एवं 5 छावनी परिषदों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 330 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। उन्होंने ‘शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना’ एवं ‘शहरी पथ विक्रेता पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नीतेश व्यास, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि आदि उपस्थित थे।

पीएससी अध्यक्ष चयन के लिए समिति गठित

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिये समिति का गठन किया गया है।

डॉ. पवन कुमार शर्मा बने इंदौर कमिश्नर

राज्य शासन ने भारी प्रशासनिक उलटफेर किया है जिसमें इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी को हटाकर बिजली कंपनी में भेजा गया है। वहीं इंदौर संभागायुक्त के रूप में डॉ. पवन शर्मा की पदस्थापना की गई है।

कान्हा टाइगर रिजर्व से नर बाघ को लाया गया वन विहार

कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के घोरेला बाड़े में रखे गये नर बाघ को शनिवार 6 जून को प्रात: 10.30 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया। इस नर बाघ ने महाराष्ट्र राज्य से बैतूल जिले में प्रवेश किया था। मुख्य वन्य-प्राणी अभिरक्षक महाराष्ट्र के अनुसार इस बाघ द्वारा अक्टूबर-2018 में अमरावती जिले में दो जनहानि की गई थी।

स्कूलों में 30 तक रहेगा अवकाश

शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिये शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिये 30 जून तक अवकाश घोषित किया गया है. ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियाँ विभागीय आदेश के अनुसार जारी रखी जा सकेंगी।

हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र प्राचार्य बिना हस्ताक्षर के भी मान्य

हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधित तिथि एवं जिला परिवर्तन/केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन जारी किये गये हैं। संबंधित संस्था/छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा का प्रावधान है।

माध्य. शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन की तिथि बढ़ी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में भारिया, बैगा, सहरिया जनजाति के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 के उत्तीर्ण, माध्यमिक शिक्षक पद की न्यूनतम अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कोरोना संकट के कारण तिथि को बढ़ाकर अब 16 जून कर दिया गया है।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today